Uttarakhand News Live

Uttarakhand News Live उत्तराखंड का डिजिटल प्लेटफार्म, आपकी अपनी आवाज़ Uttarakhnd News Live

17/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन परअल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मज़हर नईम नवाब ने ताज चौराहे पर दीप जलाकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।।।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज रात्रि को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवा...
17/09/2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज रात्रि को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है तथा उत्तराखण्ड को भी उनके मार्गदर्शन का निरंतर लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दीप प्रज्वलित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नेतृत्व में देश की विकास यात्रा को नई दिशा और नई गति प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है तथा देश आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष स्नेह रहा है। उनके मार्गदर्शन में राज्य में कनेक्टिविटी, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, अवस्थापना सुविधाओं और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री के विजन और मार्गदर्शन से उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल एक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति उत्तराखण्ड की जनता के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक है। दीप की यह ज्योति प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ और यशस्वी जीवन के साथ राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि की मंगलकामना को भी अभिव्यक्त करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन आयोजनों के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड भी ‘विकसित उत्तराखण्ड’ के लक्ष्य के साथ इस विकास यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

17/09/2026

हल्द्वानी बनभूलपुरा में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन दरगाह में चादर चढ़ा कर की लंबी उम्र की कामना।।।

17/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस का बेरोजगारी दिवस अभियान, खाली पद भरने की उठी मांग।

17/09/2026

मोदी जी के जन्मदिन पर हल्द्वानी का प्यार—दीप जलाकर मांगा लंबी उम्र का उपहार।।।।

*एस0एस0पी0 डाॅ. मन्जूनाथ टी0सी0 के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र के जवाहर नगर में हुई सनसनीखेज हत्या क...
17/09/2026

*एस0एस0पी0 डाॅ. मन्जूनाथ टी0सी0 के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र के जवाहर नगर में हुई सनसनीखेज हत्या का 12 घंटे के भीतर किया खुलासा, सीसीटीवी फुटेज व सुरागरसी-पतारसी के आधार पर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल दुपट्टा बरामद*

*प्रैस नोट*

*संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 16.09.2026 को स्थानीय पार्षद जवाहर नगर द्वारा कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस को सूचना दी गई कि जवाहर नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति बरामदे में मृत अवस्था में पाया गया। स्थानीय पूछताछ पर मृतक की पहचान अमन ठाकुर पुत्र भोले ठाकुर, निवासी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ (उ0प्र0), उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई, जो पिछले लगभग 4-5 वर्षों से उक्त घर में रहना ज्ञात हुआ। मौके पर नैनीताल पुलिस की फाॅरेन्सिक टीम ने पाया कि मृतक के गले पर यू-आकार का निशान पाए जाने पर प्रथम दृष्टया मृत्यु संदिग्ध प्रतीत हुई। फॉरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा शव को पोस्टमार्टम/अग्रिम कार्यवाही हेतु डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया।

चूंकि मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी न मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा न्यायहित में घटना के सम्बन्ध में *कोतवाली बनभूलपुरा पर मु0अ0सं0 151/2026, धारा 103(1) बीएनएस बनाम निक्की उर्फ नाटी* पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फत्र्याल द्वारा ग्रहण की गई।

*पुलिस कार्यवाहीः-*

इस सनसनीखेज हत्या की घटना का शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु *डॉ. मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में *श्री मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के निर्देशन एवं *श्री अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फत्र्याल* के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, सुरागरसी-पतारसी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त निक्की उर्फ नाटी को *दिनांक 17.09.2026 को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से नीचे गौला नदी किनारे हजारा की खाली पड़ी झोपड़ी* से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल दुपट्टा उसके कार्यस्थल मस्ता टेन्ट हाउस, जवाहर नगर, बनभूलपुरा से बरामद किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तः-* निक्की उर्फ नाटी पुत्र राजेन्द्र बाल्मिकी निवासी वार्ड नं0 14, जवाहर नगर, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र-32 वर्ष।

*बरामदगीः-* घटना में प्रयुक्त आला कत्ल दुपट्टा

*पूछताछः-* पंचायतनामा की कार्यवाही के दौरान मृतक के संबंध में प्राप्त तथ्यों एवं परिजनों द्वारा दी गई जानकारी से प्रकाश में आया कि अरोपी निक्की उर्फ नाटी, मृतक अमन को पसंद नहीं करता था तथा अपनी पत्नी से अमन के संबंध होने का शक करता था। इसी बात को लेकर वह आए दिन पत्नी एवं अमन से विवाद करता था। दिनांक 15.09.2026 को अभियुक्त द्वारा अपनी साली को फोन पर अमन अथवा अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

*आपराधिक इतिहासः-* FIR NO-176/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कोतवाली बनभूलपुरा।

*गिरफ्तारी टीम (कोतवाली बनभूलपुरा)-*

*1.* श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक।
*2.* व0उ0नि0 गगनदीप सिंह।
*3.* उ0नि0 जगवीर सिंह।
*4.* उ0नि0 मनोज यादव।
*5.* कानि0 मौ0 यासीन।
*6.* कानि0 लक्ष्मण राम।
*7.* का0 मेहबूब अली।
*8.* का0 सुनील कुमार।
*9.* का0 दिलशाद अहमद।

*मीडिया सैल,* *नैनीताल पुलिस।*

*शस्त्रों, उपकरणों एवं कार्यस्थलों की पूजा-अर्चना कर नैनीताल पुलिस ने मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती**SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ...
17/09/2026

*शस्त्रों, उपकरणों एवं कार्यस्थलों की पूजा-अर्चना कर नैनीताल पुलिस ने मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती*

*SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से किया पूजन, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएँ — कर्तव्य, कौशल एवं सुरक्षा के प्रति समर्पण का दिया संदेश*

*आज 17 सितंबर 2026 निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती* के अवसर पर *आज डॉ. मंजुनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन* किया गया।

इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार, संचार शाखा, परिवहन शाखा में औजारों, मशीनों एवं विभिन्न उपकरणों को विधिवत सजाकर पूर्ण श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।

पुलिस बल द्वारा प्रतिदिन कर्तव्य निर्वहन में उपयोग किए जाने वाले शस्त्रों एवं उपकरणों की सुरक्षा, कार्यक्षमता एवं सुचारु संचालन के लिए भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की गई।

*पूजन कार्यक्रम में* SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसपी ऑफिस/संचार श्री रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्रीमती अंजना नेगी एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री हरकेश सिंह, आरआई संचार श्री राजकुमार बिष्ट, SI MT श्री दलजीत मर्तोलिया, आरमोरर मंगल सिंह सहित अन्य कर्मियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात पुलिसकर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

*इस अवसर पर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि* भगवान विश्वकर्मा की जयंती हमें कार्य के प्रति निष्ठा, कौशल, अनुशासन, समर्पण एवं सृजनशीलता की प्रेरणा देती है। पुलिस बल के लिए शस्त्र एवं उपकरण केवल कार्य के साधन नहीं, बल्कि जनसेवा एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इनका सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग प्रत्येक पुलिसकर्मी के कर्तव्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कर्तव्य के प्रति इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

*जिले के सभी पुलिस थानों, इकाइयों में भी हुआ पूजन-*

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर *कोतवाली हल्द्वानी में एसपी सिटी श्री मनोज कत्याल एवं प्रभारी निरीक्षक श्री विजय मेहता सहित* जनपद के समस्त थानों, चौकियों एवं अन्य पुलिस शाखाओं में भी भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान संबंधित पुलिस इकाइयों के शस्त्रागार, वर्कशॉप एवं अन्य कार्यस्थलों में शस्त्रों, औजारों, मशीनों एवं उपकरणों का विधिवत पूजन किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं सुचारु संचालन की कामना की गई।

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस

17/09/2026

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, PWD-नगर निगम और PMGSY ने तेज किया मरम्मत अभियान।।।।

हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना पर SSP नैनीताल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था, तत्काल य...
17/09/2026

हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना पर SSP नैनीताल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था, तत्काल यातायात किया सुचारू।।

हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर *दोगांव एवं डोलमार के मध्य* मलवा आ जाने के कारण यातायात बाधित होने की सूचना प्राप्त होते ही *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया।

SSP नैनीताल ने *स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया* तथा यातायात को शीघ्र सुचारू कराने हेतु पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। उनके निर्देश पर *जेसीबी को तत्काल मौके पर सक्रिय कर बाधा को हटाने की कार्यवाही* की गई।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर यातायात को व्यवस्थित करते हुए वाहनों का आवागमन सुचारू कराया गया, जिससे मार्ग पर फंसे वाहन चालकों एवं यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*

17/09/2026

विश्वकर्मा पूजन के साथ सेवा-संकल्प, पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपों से जगमगाएगा नगर निगम।।।।

Address

Uttarakhand News Digital Pilikothi Haldwani
Haldwani
263139

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand News Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share