Uttarakhandi Narad उत्तराखण्डी नारद

  • Home
  • India
  • Haldwani
  • Uttarakhandi Narad उत्तराखण्डी नारद

Uttarakhandi Narad उत्तराखण्डी नारद Honorable and healthy entertainment will be taken in Uttarakhandi Narad group. The political, cultur

उत्तराखंडी नारद ग्रुप का उद्देश्य उत्तराखंड की समसामयिक घटनाएं, जो आम समाज से संबंधित हो उन को चुटीले अंदाज मे सरकार के समक्ष लाना और ध्यान आकर्षित करना है।ग्रुप मे सम्मानजनक और स्वस्थ मनोरंजन को ही लिया जायेगा।घटनाएं राजनीतिक ,सांस्कृतिक ,साहित्यिक और मनोरंजक ही प्रकाशित की जायेंगी। अपमान जनक टिप्पणी और कमेंट न करें। ग्रुप के सभी सम्मानित जन ग्रुप की भावनाओ का आदर करेंगे ।सभी सम्मानित जनो से

ग्रुप, उपरोक्त विषयो पर विचार आमंत्रित करता है और ग्रुप के विस्तार की आकांक्षा भी करता है।सर्व जन हिताय की मूल भावना के साथ आपके सहयोग और आशीर्वाद रचनाओं के रूप मे प्राप्त करने की आकांक्षा के साथ आप सभी को प्रणाम।
~~~उत्तराखंडी नारद

जिस स्त्री के जन्म समय में लग्न और चंद्रमा विषम राशि में हों, वह स्त्री पुरुषोंचित गुणों वाली होती है।यदि वे ही लग्न और ...
19/02/2025

जिस स्त्री के जन्म समय में लग्न और चंद्रमा विषम राशि में हों, वह स्त्री पुरुषोंचित गुणों वाली होती है।

यदि वे ही लग्न और चंद्रमा पाप ग्रहों से दृष्ट हों, तो वह स्त्री अवगुणों वाली वाली होने की संभावना है। यदि लग्न और चंद्रमा विषम राशि में हों और उन्हें शुभग्रह देखते हों, तो मध्यम स्वभाव समझना चाहिए। यदि लग्न और चंद्रमा सम राशि में हों तथा पाप ग्रह देखते हों, तो भी मध्यम स्वभाव की संभावना है। जो ग्रह अधिक बली हों, स्वभाव उसी प्रकार का समझना चाहिए।https://www.jyotishinsights.com/

जिस महिला के जन्म समय में लग्न और चंद्रमा सम राशि में हों, वह महिला स्त्रियोचित गुणों वाली होती है या स्त्री प्रधान गुणो...
19/02/2025

जिस महिला के जन्म समय में लग्न और चंद्रमा सम राशि में हों, वह महिला स्त्रियोचित गुणों वाली होती है या स्त्री प्रधान गुणों वाली होती है। यदि चंद्रमा शुभ ग्रहों से दृष्ट हो तो गुणवान, संस्कारी और अच्छे स्वभाव वाली होती है।यदि लग्न और चंद्रमा सम राशि में हों तथा पाप ग्रह देखते हों, तो भी मध्यम स्वभाव की संभावना है। जो ग्रह अधिक बली हों, स्वभाव उसी प्रकार का समझना चाहिए।https://www.jyotishinsights.com/

26/12/2024

प्रकाशनार्थ
*जनपक्षी क्षेत्रीय ताकतें एकजुट होकर नगर निकाय चुनाव में भागीदारी करेंगी*

हल्द्वानी। हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस व भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के वर्चस्व को चुनौती देने के लिए सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं की आज यहां हुई बैठक में क्षेत्रीय ताकतों से एकजुट होने की अपील की गई।
आज मुखानी क्षेत्र में ट्रिपल जे संस्थान में हुई सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं की बैठक में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में राज करने वाली पार्टियों ने उत्तराखंड तथा नगर निगमों को लूट खसोट, भ्रष्टाचार, अव्यवस्था व मनमानी के अड्डों में बदल दिया है जिसमें मौलिक बदलाव की ज़रूरत है और यह बदलाव धन बल व बाहुबल से कुर्सी हथियाने वाले लोगों के लिए संभव नहीं होगा जिसके लिए तमाम जनपक्षीय, क्षेत्रीय पार्टियों, प्रबुद्ध लोगों को एकजुट करने की आवश्यकता है।
उपपा के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने कहा कि जनपक्षयीय क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट करने के लिए विचार विमर्श की प्रक्रिया शुरू की गई है और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आयेंगे। उन्होंने तमाम ताकतों से इस सवाल पर अपनी राय को व्यक्त करने और एक सर्वसम्मति से हल निकालने की कोशिश की है।
सभा में श्रीमती मीना जोशी ने कहा कि हल्द्वानी जैसा महानगर आज महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के लिए असुरक्षित होता जा रहा है और जिसके लिए नगर के जागरूक और समझदार लोगों को आगे आने की जरूरत है। कर्मचारी नेता और राज्य आंदोलनकारी दीवान खनी ने कहा कि हल्द्वानी महानगर में छात्र, मजदूर, किसानों से लेकर तमाम शक्तियां मौजूद हैं और उन सब लोगों को आज अलग- थलग न रहकर एक क्षेत्रीय भागीदारी से एक बड़े बदलाव की शुरुआत कर सकते हैं।
सभा की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद् व इंजीनियर विनोद जोशी ने कहा कि हम लोगों को जनता में पहले इस मिथ को तोड़ना पड़ेगा कि लोग केवल पैसा और अपने बाहुबल के आधार पर चुनाव नहीं जीता जा सकता है। उन्होंने लोगों से ईमानदार, संघर्षशील और समाज के लिए समर्पित लोगों को निकाय चुनाव में समर्थन देने की अपील की है।
बैठक में अशोक डालाकोटी, जगत प्रसाद त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य अमित जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता महेश आदि लोग उपस्थित थे।

आकृति सोसायटी द्वारा कला,साहित्य, संस्कृति ,शिक्षा,खेल आदि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को माननीय श्री अरविंद पांडेय ...
23/05/2023

आकृति सोसायटी द्वारा कला,साहित्य, संस्कृति ,शिक्षा,खेल आदि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को माननीय श्री अरविंद पांडेय जी पूर्व शिक्षा और खेल मंत्री ,श्री बलराज पासी जी ( सांसद) की गरिमामय उपस्थिति में द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में विगत 20 वर्षो से क्षेत्र में भौतिक विषय अध्यापन और विज्ञान प्रसार के लिए ,संस्था द्वारा मुझे भी सम्मान दिया गया। इसके लिए मैं ह्रदय से संस्था की अध्यक्ष कुसुम दिगरी जी सचिव शर्मिला मिश्रा जी और संस्था के सभी सदस्यों का आभारी हूं।
Dr. D.N. Bhatt ji और #हेमंत जी का सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग विशेष रूप से प्रशंसनीय और अनुकरणीय है।
#बलराजपासी #अरविंदपांडे

शिक्षा को विचार उन्मुख होना आवश्यक है,इतने बदलाव के बाद भी इसकी कमी आज भी महसूस की जाती है।
01/04/2023

शिक्षा को विचार उन्मुख होना आवश्यक है,इतने बदलाव के बाद भी इसकी कमी आज भी महसूस की जाती है।

18/02/2023

इन पहाड़ों में है जिन्दगी.....

18/02/2023
आपको सपरिवार महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
18/02/2023

आपको सपरिवार महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

Address

Haldwani

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm
Sunday 9am - 7pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhandi Narad उत्तराखण्डी नारद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttarakhandi Narad उत्तराखण्डी नारद:

Share

Category