Khabargaon Newsline

Call Directions Website Contact the business

Khabargaon Newsline उत्तराखंड की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता हिंदी साप्ताहिक
(1)

सत्य वॉइस (satyavoice.com) हिंदी भाषी राष्ट्रीय समाचार वेबसाइट है। इस वेबसाइट की शुरुआत नवंबर 2019 में देहरादून (उत्तराखंड) से हुई। तब से सत्य वॉइस लगातार पूरी सक्रियता के साथ अपने पाठकों तक देश-दुनिया के सभी समाचारों को पहंचा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के समाचारों के साथ ही सत्य वॉइस सभी राज्यों के समाचारों को प्रमुखता के साथ कवर करता आ रहा है। विशेष कर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की खबरों को सत्य वॉइस प्रमुखता से कवर करता है। दोनों ही राज्यों में जिला से लेकर तहसील स्तर पर रिपोर्टर काम करते हैं।

राजनीति, अर्थजगत, समाज-संस्कृति, कृषि, धर्म-आध्यात्म, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, व्यापार आदि सभी प्रमुख क्षेत्रों की खबरें सत्य वॉइस पर प्रकाशित होती हैं। अपनी खबरों की विश्वसनीयता से सत्य वॉइस ने सालभर की अवधि में ही मजबूत पाठक वर्ग तैयार कर लिया है। गूगल एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में सत्यावॉइस के पाठकों की संख्या प्रतिमाह 50 हजार से अधिक है।

हमारा उद्देश्य :
सत्य वॉइस का उद्देश्य पाठकों तक सबसे विश्वसनीय, सबसे सटीक और निष्पक्ष खबरें पहुंचाना है। जनता के मुद्दों को आवाज देकर उन्हें सामने लाने के लिए सत्य वॉइस प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का पालन करते हुए सही तथ्यों को सामने रखना हमारा उद्देश्य है।

हमारी ताकत :
सत्य वॉइस की असली ताकत पाठक हैं। इसी भरोसे का परिणाम है कि हमारी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है।

हमारी टीम :
सत्य वॉइस वेबसाइट के संचालन के लिए देहरादून स्थित न्यूजरूम में अनुभवी संपादकीय टीम दिन रात काम करती है। इसके अलावा देश के सभी प्रमुख शहरों में संवाददाताओं का पूरा नेटवर्क है, जो हम तक समाचार पहुंचाते हैं।

Website : https://satyavoice.com/
Youtube : https://youtube.com/c/SatyaVoice
Facebook : https://www.facebook.com/satyavoicenews/

Twitter : https://twitter.com/SatyaVoice
Koo : https://www.kooapp.com/profile/satyavoice
Instagram : https://instagram.com/satyavoice
Linkedin : https://www.linkedin.com/in/SatyaVoice

09/09/2026

“इतनी फोर्स मंगाऊंगा, ठंडा कर दूंगा…” भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को SI की धमकी!

मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH156 की चेन्नई में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़ी ट्विटर (X) पोस्ट नीचे दी गई है:🚨 बड़ी ...
07/09/2026

मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH156 की चेन्नई में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़ी ट्विटर (X) पोस्ट नीचे दी गई है:🚨 बड़ी ख़बर: मलेशिया एयरलाइंस विमान की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 186 यात्री सुरक्षित!कुआलालंपुर से चेन्नई आ रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH156 के इंजन नंबर 2 में उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई। पायलट की सूझबूझ से चेन्नई हवाई अड्डे पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।मुख्य बातें:• विमान में सवार सभी 186 यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।• सूचना मिलते ही चेन्नई एयरपोर्ट पर फायर टेंडर और एम्बुलेंस को तुरंत अलर्ट पर रखा गया था।• टेक्निकल टीमें खराबी के कारणों की जांच कर रही हैं। एयरपोर्ट पर कामकाज सामान्य है।

🦚 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏💙कान्हा जी आपके जीवन में प्रेम, सुख, शांति और समृद्धि भर दें।जय श्री कृष्...
04/09/2026

🦚 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏💙
कान्हा जी आपके जीवन में प्रेम, सुख, शांति और समृद्धि भर दें।
जय श्री कृष्ण! 🦚✨

-हल्द्वानी RTO ऑफिस में फायरिंग करने वाला अधिकारी सस्पेंड-वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र नेगी को किया गया सस्पेंड -परि...
02/09/2026

-हल्द्वानी RTO ऑफिस में फायरिंग करने वाला अधिकारी सस्पेंड
-वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र नेगी को किया गया सस्पेंड
-परिवहन आयुक्त रविवनाथ रमन ने किया नेगी का सस्पेंशन
-महेंद्र नेगी ने मंगलवार को RTO ऑफिस के अंदर की थी फायरिंग
-फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल का लाइसेंस भी कैंसिल करने के आदेश

28/08/2026

⚠️ चेतावनी: विचलित करने वाले दृश्य

नेपाल के रासुवा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में फ्लैश फ्लड के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सामने आए दृश्यों में बचाव दल द्वारा लोगों को सुरक्षित निकालते देखा जा सकता है।

वीडियो में दिख रहे दृश्य कुछ लोगों के लिए विचलित करने वाले हो सकते हैं। कृपया अपनी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ही वीडियो देखें।

चंदा चोरी मामले में SIT की क्लीन चिट के बाद चंपत राय फिर एक्टिव 🚨@राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट में क्लीन...
20/08/2026

चंदा चोरी मामले में SIT की क्लीन चिट के बाद चंपत राय फिर एक्टिव 🚨@

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलने के बाद चंपत राय फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं।

आज चंपत राय की ओर से दो PDF जारी की गईं।
एक में राम मंदिर निर्माण और उससे जुड़े संघर्ष की कहानी, जबकि दूसरी में मंदिर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई हैं।

SIT की रिपोर्ट के बाद अब राम मंदिर से जुड़े दस्तावेज़ों के जरिए कहानी और जानकारी सामने रखने की कवायद तेज होती दिख रही है।

सूचना निदेशालय में शान से लहराया तिरंगा, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहणदेहरादून। देश के 80वें स्वतंत्रत...
15/08/2026

सूचना निदेशालय में शान से लहराया तिरंगा, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

देहरादून। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सूचना निदेशालय, देहरादून के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की।

इस अवसर पर सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में अपर निदेशक श्री आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री केएस चौहान, उप निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव एवं श्रीमती अर्चना, सूचना अधिकारी श्री विरेश्वर तोमर सहित सूचना विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। Uttarakhand DIPR

📍देहरादून-मसूरी के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार, MDDA बोर्ड बैठक में 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी #देहरादून...
06/08/2026

📍देहरादून-मसूरी के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार, MDDA बोर्ड बैठक में 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

#देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में देहरादून-मसूरी क्षेत्र के संतुलित एवं सुनियोजित विकास को गति देने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की 114वीं बोर्ड बैठक गढ़वाल आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष श्री आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में लगभग 25 महत्वपूर्ण विकास प्रस्तावों को नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लैंड पूलिंग, पर्यटन अवसंरचना, होटल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया, जिससे क्षेत्र में निवेश, रोजगार और आधुनिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

बैठक के दौरान विकासनगर के कल्याणपुर (परगना पछवादून) स्थित MDDA की लैंड पूलिंग योजना के प्रथम चरण के लिए तैयार तलपट का भू-उपयोग निःशुल्क परिवर्तित किए जाने के प्रस्ताव को भी नियमानुसार आगे बढ़ाने की अनुमति दी गई। इसके साथ ही 113वीं बोर्ड बैठक की अनुपालन आख्या का अनुमोदन करते हुए सभी स्वीकृत परियोजनाओं के समयबद्ध एवं नियमसम्मत क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने वाली विभिन्न परियोजनाओं की तकनीकी एवं नियामकीय समीक्षा के बाद संबंधित विभागों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में MDDA के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Address

Haldwani

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabargaon Newsline posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khabargaon Newsline:

Shortcuts

Share

Category