Samachar Sach

Samachar Sach samachar sach

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी! पिथौरागढ़ की 24 और बागेश्वर की 8 सड़कें बंद, गोरी नदी से मकानों पर मंडराया खतरापर्वतीय ...
07/09/2026

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी! पिथौरागढ़ की 24 और बागेश्वर की 8 सड़कें बंद, गोरी नदी से मकानों पर मंडराया खतरा

पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश और भूस्खलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिथौरागढ़ में 24 और बागेश्वर में 8 सड़कें बंद होने से कई क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं चीन सीमा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्गों पर भी भूस्खलन के कारण आवाजाही ठप है।

मुनस्यारी के मदकोट क्षेत्र में गोरी नदी का जलस्तर बढ़ने से भूकटाव शुरू हो गया है, जिससे कई मकानों और एक स्कूल भवन पर खतरा मंडरा रहा है। लगातार बारिश के बीच प्रशासन और संबंधित विभाग बंद सड़कों को खोलने में जुटे हैं।

☔ मौसम विभाग ने 7 से 12 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। आज नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और चमोली समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

⚠️ पहाड़ों में सफर करने वाले लोग रहें सावधान, मौसम और सड़क की स्थिति देखकर ही यात्रा करें।

आपके क्षेत्र में बारिश और सड़कों की क्या स्थिति है? कमेंट में जरूर बताएं।

ज्योलीकोट में दूषित पानी का कहर! 2 की मौत, 250 से ज्यादा बीमार… आखिर तीन महीने तक क्यों नहीं जागा सिस्टम?पीलिया, डायरिया...
07/09/2026

ज्योलीकोट में दूषित पानी का कहर! 2 की मौत, 250 से ज्यादा बीमार… आखिर तीन महीने तक क्यों नहीं जागा सिस्टम?

पीलिया, डायरिया और टायफाइड ने मचाई दहशत, 16 वर्षीय छात्र समेत महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश

समाचार सच, हल्द्वानी।
नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पानी से फैली बीमारी अब गंभीर संकट का रूप ले चुकी है। क्षेत्र में पीलिया, डायरिया और टायफाइड जैसे संक्रमणों की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय छात्र और एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि 250 से अधिक लोगों के बीमार होने की बात सामने आई है।

तीन महीने से क्षेत्र में लगातार बीमारी फैलने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाने से ग्रामीणों में प्रशासन और संबंधित विभागों के प्रति भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि दूषित पेयजल की शिकायतें लगातार सामने आती रहीं, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

16 वर्षीय रितेश की मौत से गांव में मातम
ज्योलीकोट निवासी 16 वर्षीय रितेश जीना की तबीयत उल्टी-दस्त और तेज बुखार के बाद लगातार बिगड़ती चली गई। हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी से दिल्ली रेफर किया गया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह भी दी थी, लेकिन आखिरकार परिवार अपने बेटे को बचा नहीं सका। रितेश की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में गम और दहशत का माहौल है।

दूषित पानी के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला भी संक्रमण की चपेट में आई
इस घटना ने लोगों को और झकझोर दिया है क्योंकि दूसरी मृतका नीमा जोशी कथित तौर पर क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों की आवाज उठा रही थीं।

वह ग्रामीणों के साथ इस समस्या के खिलाफ धरने और विरोध में भी शामिल रही थीं। लेकिन कुछ ही समय बाद वह खुद संक्रमण की चपेट में आ गईं। जांच में लिवर संक्रमण और पीलिया की बात सामने आने के बाद उन्हें उपचार के लिए बरेली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हर घर में बीमारी का डर, 250 से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में
ग्रामीणों के अनुसार, दूषित पानी की आपूर्ति वाले क्षेत्रों में लगातार लोग बीमार पड़ रहे हैं। किसी को डायरिया है तो किसी को टायफाइड और पीलिया जैसी गंभीर बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी को छानने के बावजूद उसमें गंदगी और मलबा दिखाई देता है। कई परिवारों में एक साथ बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय निवासी कमला बिष्ट ने बताया कि गांव में लगातार बीमारियां फैल रही हैं और लोगों की शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
वहीं स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके दोनों बच्चे भी बीमार हैं और लोगों को अब यह समझ नहीं आ रहा कि दूषित पानी आखिर कहां से आ रहा है।

क्लोरीनीकरण हुआ, स्रोत बदले… फिर भी नहीं थमा संक्रमण
ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट के अनुसार, जल संस्थान और स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ जल स्रोतों का निरीक्षण किया गया। जिन स्थानों से पानी दूषित होने की आशंका थी, वहां स्रोत बदलने और क्लोरीनीकरण जैसे कदम भी उठाए गए।
इसके बावजूद बीमारी का सिलसिला पूरी तरह नहीं रुक पाया है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर संक्रमण का असली स्रोत कहां है और दूषित पानी लोगों तक कैसे पहुंच रहा है?

CMO ने की अपील—घबराएं नहीं, पानी उबालकर पिएं
स्थिति को देखते हुए नैनीताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने लोगों से सतर्क रहने और घबराने से बचने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि ज्योलीकोट पीएचसी में अतिरिक्त बेड और डॉक्टरों की व्यवस्था की गई है तथा स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
सीएमओ ने लोगों से अपील की कि वे पानी को उबालकर पीएं, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और कटे हुए फल एवं अन्य अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।

अब उठ रहे हैं बड़े सवाल
दो लोगों की मौत और 250 से ज्यादा लोगों के बीमार होने के बाद अब ज्योलीकोट की यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग है कि केवल अस्थायी उपायों के बजाय पानी के वास्तविक स्रोत, पाइपलाइन और सप्लाई व्यवस्था की वैज्ञानिक जांच कर दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

लोगों का सवाल है—जब तीन महीने पहले से बीमारी के मामले सामने आने लगे थे, तो हालात इतने गंभीर होने से पहले प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो सकी?
अब पूरे क्षेत्र की निगाहें स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और जल संस्थान की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

आज का राशिफल | 7 सितम्बर 2026, सोमवार | अजा एकादशी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिले...
07/09/2026

आज का राशिफल | 7 सितम्बर 2026, सोमवार | अजा एकादशी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 7 सितम्बर 2026, सोमवार है। आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग है। आज अजा एकादशी व्रत स्मार्त और वैष्णव दोनों श्रद्धालुओं द्वारा रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और व्रत का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल।

आज का पंचांग
तिथि: भाद्रपद कृष्ण पक्ष एकादशी
वार: सोमवार
नक्षत्र: पुनर्वसु
सूर्योदय: प्रातः 5:57 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:25 बजे
राहुकाल: प्रातः 7:30 बजे से 9:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक
विशेष: अजा एकादशी व्रत

सभी 12 राशियों का राशिफल
♈ मेष:
धनार्जन के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
♉ वृषभ:
रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका हुआ धन मिल सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और स्वास्थ्य में सुधार आएगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन:
मित्र वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।

♋ कर्क:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव दूर होगा, हालांकि संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है।
♌ सिंह:
कोई विशेष लाभ मिल सकता है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग से विवाद से बचें तथा वाणी में संयम रखें।
♍ कन्या:
रुका हुआ धन मिल सकता है और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव के योग हैं तथा अचानक यात्रा संभव है। रोजगार संबंधी चिंता रह सकती है, इसलिए व्यर्थ मानसिक तनाव न लें।

♎ तुला:
परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक:
संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन खर्च बढ़ेगा, लेकिन धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। अचानक यात्रा संभव है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♐ धनु:
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और कोई विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ कार्य पूरा होगा तथा मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

♑ मकर:
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कोई विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें और अधिकारी वर्ग से तनाव से बचने का प्रयास करें।
♒ कुम्भ:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।
♓ मीन:
अचानक यात्रा संभव है और स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा तथा संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

कल है अजा एकादशी: भगवान विष्णु की पूजा से मिलेगा विशेष पुण्य, जानें व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्तसमाचार सच, अध्यात्म डेस्क...
06/09/2026

कल है अजा एकादशी: भगवान विष्णु की पूजा से मिलेगा विशेष पुण्य, जानें व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्त

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क।
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है। भगवान विष्णु को समर्पित अजा एकादशी का व्रत कल यानी 7 सितंबर 2026, सोमवार को रखा जाएगा।

📿 कब से शुरू होगी एकादशी तिथि?
एकादशी तिथि 6 सितंबर की शाम 7:29 बजे से शुरू होकर 7 सितंबर की शाम तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार अजा एकादशी का व्रत 7 सितंबर को रखा जाएगा।

🪔 अजा एकादशी के शुभ मुहूर्त

🔸 ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:49 से 6:32 बजे तक
🔸 प्रातः संध्या: सुबह 6:10 से 7:16 बजे तक
🔸 अभिजित मुहूर्त: दोपहर 1:22 से 2:14 बजे तक
🔸 विजय मुहूर्त: दोपहर 3:59 से 4:51 बजे तक
🔸 अमृत काल: दोपहर 12:29 से 1:59 बजे तक
🔸 सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 2:44 बजे से अगले दिन सुबह 7:17 बजे तक

⚠️ राहुकाल का रखें ध्यान
7 सितंबर को राहुकाल सुबह 8:54 बजे से 10:32 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

🌸 कब होगा व्रत का पारण?
अजा एकादशी व्रत का पारण 8 सितंबर 2026, मंगलवार को किया जाएगा। पारण का शुभ समय सुबह 6:02 बजे से 8:33 बजे तक बताया गया है।

✨ अजा एकादशी व्रत का महत्व
मान्यता है कि अजा एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक ग्रंथों में इस व्रत को पुण्यदायी बताया गया है। इससे पापों से मुक्ति, सुख-समृद्धि और अंततः मोक्ष की प्राप्ति का फल बताया गया है।

🙏 जय श्री हरि विष्णु 🙏

#अजाएकादशी #एकादशी #भगवानविष्णु #सनातनधर्म #समाचारसच

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | नैनीताल में कल स्कूल बंद🌧️ भारी बारिश की चेतावनी के बीच DM का बड़ा आदेशनैनीताल जिले में सोमवार, 7 सि...
06/09/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | नैनीताल में कल स्कूल बंद

🌧️ भारी बारिश की चेतावनी के बीच DM का बड़ा आदेश

नैनीताल जिले में सोमवार, 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग ने जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है।

लगातार बारिश के चलते नदी-नालों और गधेरों में तेज जलप्रवाह तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने यह आदेश जारी किया है।

👉 आंगनबाड़ी केंद्र भी 7 सितंबर को बंद रहेंगे।
👉 प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

नोट: नैनीताल शहर क्षेत्र के ऐसे आवासीय शिक्षण संस्थान, जहां शिक्षा और आवास की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध है, उन पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

📢 नैनीताल के अभिभावक ध्यान दें और यह जानकारी जरूर शेयर करें।

#समाचारसच

06/09/2026

🚨 बाजपुर में PWD के AE से मारपीट, चेहरे पर पोती कालिख! वीडियो वायरल

समाचार सच, बाजपुर।
उधम सिंह नगर के बाजपुर में बाढ़ और जलभराव की समस्या के बीच लोक निर्माण विभाग के एक एई के साथ कथित मारपीट और उनके चेहरे पर कालिख पोते जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में PWD के कार्यों में कथित लापरवाही को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार समेत कुछ कार्यकर्ताओं पर एई के साथ कथित मारपीट करने और उनके चेहरे पर कालिख पोतने के आरोप लगे हैं।

घटना के दौरान प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान यह विवाद सामने आया।

वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

इधर, बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान के मुताबिक PWD एई की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। घटना के संबंध में PWD अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

#समाचारसच

बिजली कटौती की सूचना अब नहीं होगी अधूरी! फीडर के साथ प्रभावित इलाकों के नाम बताना होगा जरूरीसमाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी...
06/09/2026

बिजली कटौती की सूचना अब नहीं होगी अधूरी! फीडर के साथ प्रभावित इलाकों के नाम बताना होगा जरूरी

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए अब विद्युत विभाग को कटौती की सूचना में संबंधित फीडर से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के नाम भी स्पष्ट रूप से प्रकाशित करने होंगे। इससे लोगों को पहले से पता चल सकेगा कि उनके इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है।

दरअसल, विद्युत विभाग की ओर से अक्सर समाचार पत्रों में बिजली कटौती की सूचना प्रकाशित की जाती है। इन सूचनाओं में संबंधित फीडर का नाम तो दिया जाता है, लेकिन उस फीडर से जुड़े प्रभावित क्षेत्रों के नाम स्पष्ट नहीं किए जाते। ऐसे में उपभोक्ताओं को यह पता नहीं चल पाता कि बिजली कटौती उनके क्षेत्र में भी होगी या नहीं।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं मंडल आयुक्त ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में बिजली कटौती से संबंधित प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सूचना में फीडर के साथ-साथ उससे प्रभावित होने वाले सभी प्रमुख क्षेत्रों के नाम भी अनिवार्य रूप से शामिल किए जाएं।

इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की सही जानकारी पहले से मिल सकेगी और वे उसी के अनुसार अपने जरूरी काम की योजना बना सकेंगे।

आयुक्त कुमाऊं मंडल/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने इस संबंध में मुख्य अभियंता, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, हल्द्वानी/रुद्रपुर को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

06/09/2026

🌧️ बारिश का कहर जारी! ऑरेंज अलर्ट के बीच 7को ऊधम सिंह नगर जिले में कक्षा 12 तक के स्कूल बंद

06/09/2026

LIVE: हल्द्वानी में जायसवाल महिला समिति का हरितालिका तीज महोत्सव, तीज क्वीन समेत कई प्रतियोगिताएं

06/09/2026

🚨 दिल्ली में बड़ा हादसा! सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत ढही, 2 की मौत, 9 लोगों को बचाया गया; रेस्क्यू जारी

नई दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित सत्य निकेतन इलाके में शिव मंदिर के पास एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोगों और छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, एनडीआरएफ, एमसीडी और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग की कई गाड़ियां राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं और मलबे को बेहद सावधानी से हटाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि 2 की मौत की मौत हो गई है। 9 लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। कुछ छात्रों के अंदर से फोन करने की बात भी सामने आई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि सभी संबंधित एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। एहतियातन आसपास की इमारतों को भी खाली कराया गया है।

🙏 फिलहाल सभी की सुरक्षित सलामती के लिए दुआ कीजिए।

#समाचार_सच

Address

Nainital Road
Haldwani
263139

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samachar Sach posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Samachar Sach:

Shortcuts

Share