Pahad Alert

Directions

Pahad Alert पहाड़ों की हर खबर, सबसे पहले

09/08/2026

प्रशासन के सामने भाजपा नेता की दबंगई! सभासद से मारपीट, पुलिस को दी तहरीर

रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के पम्पापुर क्षेत्र में पार्क में गेट लगाए जाने को लेकर विवाद उस समय बढ़ गया, जब भाजपा नेता सत्यप्रकाश शर्मा और नगर पालिका के वर्तमान सभासद नवीन सुनेजा के बीच तीखी बहस हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि बहस बढ़ने के बाद भाजपा नेता सत्यप्रकाश शर्मा ने एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में सभासद नवीन सुनेजा के साथ मारपीट की।

घटना के बाद सभासद नवीन सुनेजा ने पूरे मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद पम्पापुर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

Nainital Police Pushkar Singh Dhami BJP Uttarakhand Uttarakhand Kranti Dal Naveen Suneja

03/06/2026

5 दिन बाद भी नहीं मिली उत्तरकाशी से लापता बबीता पांडे, भाई ने सोशल मीडिया के माध्यम से लगाई गुहार

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से लापता हुई बबीता पांडे का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। मामले को लेकर परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

बबीता पांडे के भाई ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से मदद की अपील की है। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि यदि किसी को बबीता पांडे के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस अथवा परिवार को सूचित करें।

बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस के साथ-साथ खोज एवं बचाव एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। परिजन उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही बबीता पांडे का पता चल सकेगा।

पुलिस ने भी आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।
#उत्तराखंड #उत्तरकाशी #लापता_महिला

📢 क्या हमारे बच्चों को बिना कंप्यूटर शिक्षा के भविष्य सुरक्षित है?आज के डिजिटल युग में हर क्षेत्र में कंप्यूटर का ज्ञान ...
01/04/2026

📢 क्या हमारे बच्चों को बिना कंप्यूटर शिक्षा के भविष्य सुरक्षित है?
आज के डिजिटल युग में हर क्षेत्र में कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य हो चुका है। लेकिन दुख की बात है कि उत्तराखंड के अधिकांश सरकारी विद्यालयों में अभी तक कंप्यूटर विषय अनिवार्य नहीं किया गया है और न ही पर्याप्त कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है।
➡️ महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, हरियाणा जैसे राज्यों में कंप्यूटर विषय स्कूली शिक्षा का हिस्सा है और प्रशिक्षित कंप्यूटर शिक्षक भी नियुक्त हैं। वहीं हमारे बच्चे इस सुविधा से वंचित हैं और आधुनिक प्रतियोगी परीक्षाओं व डिजिटल करियर में पिछड़ रहे हैं।
✍️ हमारी माँग है:
1️⃣ कक्षा 6 से कंप्यूटर विषय को अनिवार्य किया जाए।
2️⃣ सभी सरकारी विद्यालयों में प्रशिक्षित कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हो।
3️⃣ प्रत्येक विद्यालय में कंप्यूटर लैब और संसाधन उपलब्ध कराए जाएँ।
🙏 हम सब मिलकर इस आवाज़ को सरकार तक पहुँचाएँ ताकि उत्तराखंड का युवा भी डिजिटल युग में बराबरी कर सके।
#उत्तराखंड #शिक्षा #कंप्यूटरशिक्षा

Pushkar Singh Dhami Subodh Uniyal Dr Dhan Singh Rawat Sumit Hridayesh Ajaey Kumar Shruti Tiwari Ganesh Godiyal Bobby Panwar Uttarakhand Kranti Dal RAVI KE bindaas Bol-:- रवि के बिंदास बोल

उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा एवं कंप्यूटर शिक्षक नियुक्ति हेतु अनुरोध
Dr Dhan Singh Rawat Pushkar Singh Dhami Ranjeet Rawat Sumit Hridayesh Rahul Gandhi Narendra Modi Uttarakhand DIPR
Bjp Uttarakhand Vikram Rawat

04/02/2026

*हल्द्वानी क्षेत्र के बरेली रोड में घटित सनसनीखेज हत्या का एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी की टीम ने किया खुलासा*

*छोटे भाई की बीमारी के चलते आर्थिक तंगी के कारण बड़े भाई ने किया लौटे से वार, की हत्या*

*पुलिस ने आरोपी को किया 04 घण्टों के भीतर गिरफ्तार*

*अवैध अस्लाह और हत्या में प्रयुक्त लोटा भी बरामद*

*मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी से अवैध असलहे की बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट में भी अभियोग दर्ज*

*

दिनांक 04.02.2026 की रात्रि को वादी अंकित जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल निवासी राम मन्दिर बगीचा बरेली रोड हल्द्वानी नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में एक तहरीर दी कि दिनांक 03.02.2026 को समय 11 बजे रात्रि वादी के चाचा संदीप जायसवाल ने वादी के घर पर आकर छोटे चाचा सोनू जायसवाल के साथ मारपीट की जिससे उनको गम्भीर चोटें आयी और उसके छोटे चाचा की मृत्यु हो गयी । वादी की तहरीर के आधार पर *कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत* कर विवेचना व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर हल्द्वानी द्वारा की जा रही है ।

उक्त सनसनीखेज हत्या की घटना के तत्काल अनावरण हेतु *डॉ0 श्री मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,जनपद नैनीताल* द्वारा संज्ञान लेते हुए हत्या के कारणों का शीघ्र अनावरण तथा गिरफ्तारी के सख्त दिशा - निर्देश दिये गये । इस आदेश के क्रम में *श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया तथा फोरेन्सिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक साक्ष्य संकलित किये गये ।

पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी–पतारसी, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर *मात्र 04 घण्टे के भीतर* नामजद अभियुक्त संदीप जायसवाल पुत्र स्व0 लल्लन प्रसाद जायसवाल निवासी राम मन्दिर बगीचा बरेली रोड हल्द्वानी नैनीताल को मय एक अदद रिवालवर 32 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।

उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में आर्म्स एक्ट में भी अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*नाम पता अभियुक्त -* संदीप जायसवाल पुत्र स्व0 लल्लन प्रसाद जायसवाल निवासी राम मन्दिर बगीचा बरेली रोड हल्द्वानी नैनीताल।

*बरामदगी – 01अदद रिवाल्वर 32 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व हत्या में प्रयुक्त लोटा*

*पूछताछ:* अभियुक्त ने *पूछताछ पर बताया कि वह वर्तमान में जमानत में* चल रहा था। अभियुक्त के छोटे भाई की तबियत काफी खराब थी।
*आर्थिक तंगी के कारण उसका इलाज कराने में कठिनाई हो रही थी, जिस कारण उसने रात को शराब पीकर गुस्से में आकर अपने भाई के साथ मारपीट* की, जिससे उसके छोटे भाई की मृत्यु हो गई।

*गिरफ्तारी टीम –*
1- श्री विजय सिंह मेहता – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
2- व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर –कोतवाली हल्द्वानी
3- उ0नि0 रविन्द्र राणा – प्रभारी चौकी मेडिकल
4- उ0नि0 कृपाल सिंह – चौकी प्रभारी हीरानगर
5- कानि0 मौ0 अजहर – कोतवाली हल्द्वानी
6- कानि0 जगदीश भण्डारी – कोतवाली हल्द्वानी

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*










पीरूमदारा स्टेशन पर रुकेगी उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, यात्रियों को बड़ी राहतरामनगर/पीरूमदारा।क्षेत्रवासियों के ...
04/02/2026

पीरूमदारा स्टेशन पर रुकेगी उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, यात्रियों को बड़ी राहत
रामनगर/पीरूमदारा।
क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) अब पीरूमदारा रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव करेगी। लंबे समय से स्थानीय लोग इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि पीरूमदारा स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव न होने के कारण यात्रियों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और व्यापारियों को रामनगर तक आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को हाल ही में रामनगर में स्थानीय निवासियों द्वारा जनप्रतिनिधि के समक्ष उठाया गया था।
जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई थी।
अब रेल मंत्री द्वारा इस मांग को स्वीकार करते हुए पीरूमदारा स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव का आदेश जारी कर दिया गया है। इस निर्णय से रामनगर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
क्षेत्रवासियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए माननीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है और इसे आम जनता के हित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है।

🔴 बड़ी खबर | हल्द्वानीसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी  को कोर्ट से जमानत मिल गई है। हल्द्वानी की ACJ कोर्ट सेकेंड...
13/01/2026

🔴 बड़ी खबर | हल्द्वानी
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। हल्द्वानी की ACJ कोर्ट सेकेंड ने उन्हें राहत दी है।
ज्योति अधिकारी गुरुवार से जेल में बंद थीं। उन पर उत्तराखंड की महिलाओं और लोक देवताओं के अपमान का आरोप है। साथ ही खुलेआम दराती लहराने का भी मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।
कोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत मंजूर कर ली है। मामले की जांच अभी जारी है।
👉 आपकी राय क्या है? कमेंट में बताएं।

Address

Haldwani
263139

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pahad Alert posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category