Apna Haldwani Live

Directions

Apna Haldwani Live यह ग्रुप शहर में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी साझा करने के लिए बनाया गया है

17/08/2026
Jai Hind
26/07/2026

Jai Hind

26/07/2026

चलो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के साथ ही पेपर लीक होना बंद हो जाएंगे !
बहुत-बहुत बधाई हो और पूछना यह भी था जो और राज्यों में पेपर लीक हुए वहां की मंत्रीजी इस्तीफा देंगे या शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद वहां भी पेपर लीक होना बंद हो जाएंगे

सोचने वाली बात (पश्चिम बंगाल)
28/10/2025

सोचने वाली बात (पश्चिम बंगाल)

नैनीताल में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गवर्नर हाउस में
27/10/2025

नैनीताल में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गवर्नर हाउस में

हल्द्वानी में भी छठ पूजा की धूम सारे घाटों पर रही भारी भीड़......सूर्य देव की आराधना का महापर्व छठ रविवार को धूमधाम और उ...
27/10/2025

हल्द्वानी में भी छठ पूजा की धूम सारे घाटों पर रही भारी भीड़......

सूर्य देव की आराधना का महापर्व छठ रविवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर व्रती महिलाओं ने शुभ मुहूर्त के अनुसार शाम 5:35 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठी मइया का विधि-विधान से पूजन किया। लोक गीतों का गायन करने के साथ छठी मइया के जयकारे लगाए। वहीं सोमवार सुबह 6 बजे शुभ मुहूर्त के अनुसार महिलाएं उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूजन करेंगी। उसके बाद 36 घंटे से जारी निर्जल व्रत सम्पन्न होगा। छठ महापर्व को लेकर छठ पूजा सेवा समिति हल्द्वानी ने पूजा स्थल पर विशेष तैयारियां की थीं।

पूजा स्थल से मुख्य सड़क तक पूरा स्थल भव्य रूप से सजाया गया था। शाम तकरीबन 4 बजे से लोगों का पूजन स्थल पर एकत्र होना शुरू हो गया था। शुभ मुहूर्त के अनुसार डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठी मइया सुन ले अरजिया हमार.... कबहु न छूटे छठी मइया हमनी से व्रत तोहार.... आदि गीतों से से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इधर उत्तराखंड मुक्त विवि के पास पूजा स्थल पर भी क्षेत्र के लोगों ने छठी मइया का पूजन किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमंत बगडवाल, पार्षद राजेश पंत, अमित बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, भुवन आर्या, समिति उपाध्यक्ष शंकर भगत, वीरू पंडित, ओमप्रकाश शाह, हरेंद्र शाह समेत कई लोग मौजूद रहे। छठ पर्व से मिलते है कई संदेश समिति के अध्यक्ष कृष्ण साह से बताया कि छठ पर्व समाज को कई महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ कामगारों को हिम्मत देता है। उगते सूरज को ही नहीं डूबते सूरज को भी प्रणाम सिखाता है। वहीं सूर्य देव की आराधना और नदियों व नहरों में खड़े होकर पूजा करने की परंपरा हमें प्रकृति के महत्व और जल स्रोतों की पवित्रता बनाए रखने का संदेश देती है।

उत्तराखंड में हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले !आईपीएस प्रहलाद नारायण मीणा की जगह  मंजूनाथ टी सी  को दी गई नैनीताल कमान।ह...
27/10/2025

उत्तराखंड में हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले !

आईपीएस प्रहलाद नारायण मीणा की जगह मंजूनाथ टी सी को दी गई नैनीताल कमान।

हल्द्वानी एसपी सिटी प्रकाश चंद्र की जगह अब मनोज कुमार कत्याल हल्द्वानी शहर के नए एसपी सिटी बनाये गए है।

उत्तराखंड सरकार ने सोमवार देर शाम को 16 IPS और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 8 अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए है। यह आदेश अपर सचिव अपूर्वा पाण्डे ने जारी किए है।
इसमें चार जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। विशेष रूप से नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और उत्तरकाशी जैसे प्रमुख जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP/SP) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। साथ ही हल्द्वानी में भी अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) की तैनाती बदली गई है।

जिलों में कप्तानों का बदलाव
• नैनीताल: प्रल्हाद नारायण मीणा को SSP नैनीताल के पद से हटाकर SP सतर्कता मुख्यालय भेजा गया। उनकी जगह मंजूनाथ टी.सी. को नया SSP नैनीताल बनाया गया।
• पौड़ी गढ़वाल: सर्वेश पंवार को चमोली से हटाकर पौड़ी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।
• चमोली: सुरजीत सिंह पंवार अब पुलिस अधीक्षक चमोली होंगे।
• उत्तरकाशी: सरिता डोबाल को SP उत्तरकाशी से हटाकर SP अभिसूचना मुख्यालय नियुक्त किया गया।

मुख्य आईपीएस तबादले (IPS Transfers):

• डॉ० पी.वी.के. प्रसाद को निदेशक अभियोजन से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना एवं सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।
• अभिनव कुमार को एडीजी कारागार से हटाकर निदेशक अभियोजन बनाया गया है।
• ए.पी. अंशुमान अब एडीजी, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के प्रमुख होंगे।
• नीलेश आनंद भरणे को अब IG साइबर, STF और ANTF का कार्यभार दिया गया है।
• शंकर अनन्त ताकवाले को IG मानवाधिकार बनाया गया है।
• सुनील कुमार मीणा अब IG अपराध एवं कानून व्यवस्था व जीआरपी होंगे।

मुख्य पीपीएस तबादले (PPS Transfers):
• ASP हल्द्वानी में बदलाव- प्रकाश चन्द्र को ASP हल्द्वानी से हटाकर PTC नरेंद्रनगर भेजा गया। उनकी जगह मनोज कुमार कत्याल को नया ASP हल्द्वानी तैनात किया गया है।
• एसटीएफ में तैनात स्वप्न किशोर सिंह को ASP काशीपुर बनाया गया है।
• पंकज गैरोला अब ASP विकासनगर होंगे।
• रेनू लोहानी को उप सेनानायक, IRB द्वितीय देहरादून तैनात किया गया है।
सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी अविलंब अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस बड़े फेरबदल को लेकर माना जा रहा है कि राज्य में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी तथा व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

27/10/2025

मंजूनाथ टी सी बने नैनीताल के नये SSP

Address

Haldwani
263139

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Haldwani Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category