Hamirpur Aaj

Hamirpur Aaj my new page Himachal aaj and YouTube my new page Himachal aaj and YouTube channel

16/09/2026

चंबा जिला में लुधियाना के एक कपल ने आपसे कहा सुनी के बाद पति ने दहेज में दी क्रेटा कार को लगाई आग

16/09/2026
मुख्यमंत्री सूक्खू ने सेरा विश्राम गृह में सुनी लोगों की जन समस्याएं
16/09/2026

मुख्यमंत्री सूक्खू ने सेरा विश्राम गृह में सुनी लोगों की जन समस्याएं

16/09/2026

लदरौर के सायर मेले का शुभारंभ

16/09/2026

संधोल से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा हुई शुरू, विधायक सुजानपुर ने दी हरी झंडी

16/09/2026

हिमाचल के मंडी जिले में सायर त्योहार के चलते 17 सितंबर को सरकारी छुट्टी, ऊना में कॉलेज-स्कूल रहेंगे बंद, सीएम ने किया ऐलान

16/09/2026

जोश भी, होश भी… चिट्टे पर प्रहार के लिए एकजुट हुआ ऊना*

*करीब 40 हजार लोगों की भागीदारी, मुख्यमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चले युवा*

ऊना, 16 सितंबर. इंदिरा खेल मैदान में बुधवार सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी। जिले भर के स्कूलों और कॉलेजों से विद्यार्थी और युवा अपने-अपने संस्थानों से यहां पहुंचने लगे थे। इनके साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी वॉकाथॉन का हिस्सा बनने पहुंचे। कोई दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहा था, कोई हाथ में नशे के खिलाफ संदेश वाली तख्ती लिए था तो कहीं गीतों पर युवा झूमते नजर आ रहे थे। देखते ही देखते मैदान युवाओं के जोश से भर गया और करीब 40 हजार प्रतिभागियों की मौजूदगी में ऊना ने नशे के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई।

इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बीच जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से किए गए इंतजाम भी दुरुस्त और चाक-चौबंद रहे। यातायात और भीड़ प्रबंधन से लेकर प्रतिभागियों के लिए पेयजल और रिफ्रेशमेंट तक की व्यवस्था की गई थी। दूर-दराज से पहुंचे विद्यार्थियों और आम लोगों को भी आयोजन के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

सुबह 8 बजे से पुलिस बैंड ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ की प्रस्तुतियों ने माहौल में और रंग भर दिया। गीतों की धुन पर युवा झूमते रहे। कहीं तालियां बज रही थीं तो कहीं नशे के खिलाफ नारे गूंज रहे थे। मैदान में मौजूद हर तरफ युवाओं का जोश दिखाई दे रहा था।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन शुरू हुआ तो यह जोश सड़कों पर उतर आया। मुख्यमंत्री के साथ चलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा। जहां मुख्यमंत्री रुकते, वहीं उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ जुट जाती। कई युवा उनके साथ चलते हुए ही सेल्फी लेते नजर आए।

मुख्यमंत्री भी युवाओं के इस उत्साह के बीच सहजता से चलते रहे। पूरे रास्ते बच्चों और युवाओं से बातचीत करते रहे। किसी का हालचाल पूछा तो किसी से पढ़ाई और भविष्य को लेकर बात की। मुख्यमंत्री के साथ कुछ कदम चलना और उनसे सीधे संवाद करना युवाओं के लिए वॉकाथॉन का खास अनुभव बन गया।

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री एवं एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, महाधिवक्ता अनूप रत्न, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम सहित अन्य गणमान्य भी युवाओं के साथ चले।

वॉकाथॉन के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को एंटी-चिट्टा अभियान और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई तथा चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने का संदेश दिया।

मैदान से सड़क तक बढ़ते हजारों कदमों के साथ नारे और गीत लगातार गूंजते रहे। हाथों में तख्तियां थीं, जुबां पर नशे के खिलाफ आवाज और कदमों में गजब का उत्साह। युवाओं के इस जोश में यह संकल्प भी साफ दिखाई दे रहा था कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ना है।
पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने ऊना में उमड़ी भीड़ को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन में ऊना की यह जन भागीदारी सबसे बड़ी और रिकॉर्ड कायम करने वाली है। उपायुक्त जतिन लाल ने आयोजन में शामिल युवाओं, शिक्षण संस्थानों, विभागों और सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

करीब 40 हजार लोगों की मौजूदगी में हुआ यह वॉकाथॉन ऊना के लिए एक यादगार तस्वीर छोड़ गया। सुबह मैदान में शुरू हुआ युवाओं का जोश सड़कों तक पहुंचा। गीतों और नारों के बीच हजारों कदम एक साथ आगे बढ़े और पूरे रास्ते एक ही संदेश गूंजता रहा...चिट्टे पर प्रहार, हिमाचल है तैयार।

16/09/2026

चिट्टा माफिया के खिलाफ लड़ाई में पूरा हिमाचल एक साथ, हर पंचायत और गांव तक पहुंचेगा अभियान, छात्रों के साथ कदम से कदम मिलाकर सड़क पर उतरे मुख्यमंत्री

16/09/2026

प्रदेश डिपो संचालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने बताया कि नई कंपनी के साथ अपनी समस्याओं को साझा किया गया

16/09/2026

हमीरपुर जिला की खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी आंचल भंडारी ने बताया कि जिला में 320 मशीनों का प्रावधान किया गया है ।

Address

Hamirpur
177001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hamirpur Aaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hamirpur Aaj:

Shortcuts

Share