Awaz Himachal

Awaz Himachal Welcome to Awaz Himachal, your trusted source for news in the heart of the Himachal region.

28/07/2026

महंत निवास श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

28/07/2026
27/07/2026

26/07/2026

दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, सात घायल

अमृतसर से बाबा बालकनाथ दर्शन के लिए आई थी बस, 35 श्रद्धालु थे सवार; प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा

हमीरपुर।
अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध एवं शाहतलाई दर्शन के लिए आई श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में कुल 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों में से एक को पीजीआई चंडीगढ़ और दो को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। वहीं चार अन्य घायलों का उपचार बरसर अस्पताल में चल रहा है।

जिला प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

26/07/2026

दियोटसिद्ध में बस अड्डे के समीप पंजाब के श्रद्धलुओं की बस गिर जाने से कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है जबकि प्रारंभिक जानकारी के मुताविक एक श्रद्धालु की इस हादसे में मौत होने की जानकारी भी आ रही है यह बस श्रद्धालुओं को ले कर बापिस पंजाब जा रही थी
हादसा उस समय पेश आया जब बस दियोटसिद्ध अड्डे से चंद मीटर दूर उतराई में पहले मोड़ से ही लुढ़क जा गिरी। हादसे के बाद चालक फरार है
स्थानीय लोग बचाव कार्यों में जुटे हैं प्रसाशन की ओर से एसडीएम बड़सर मोके के लिए रवाना हो चुके थे जबकि
स्थानीय पुलिस चौकी के कर्मी मौके पर बचाव कार्यो में जुटे हैं हादसे में किंतने श्रद्धालु घायल हैं कितने काल के गाल में समा चुके है श्रद्धालु किस जगह से हैं इसकी कोई माकूल जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

पूर्व विधायक होशियार सिंह पर विधायक निधि के दुरुपयोग के आरोप, विजिलेंस ने दर्ज की FIR
21/07/2026

पूर्व विधायक होशियार सिंह पर विधायक निधि के दुरुपयोग के आरोप, विजिलेंस ने दर्ज की FIR

Address

Hamirpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Awaz Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Awaz Himachal:

Shortcuts

Share