Star Himachal

Star Himachal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Star Himachal, News & Media Website, Hamirpur.
(1)

जिला परिषद वार्ड भांवला से अभिलाषा चुनाव जीतीहमारी आवाज़ सरकाघाट की आवाज़  #सरकाघाट -जिला परिषद वार्ड भांवला से अभिलाषा ...
31/05/2026

जिला परिषद वार्ड भांवला से अभिलाषा चुनाव जीती

हमारी आवाज़ सरकाघाट की आवाज़

#सरकाघाट -जिला परिषद वार्ड भांवला से अभिलाषा चुनाव जीती

हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

🌷 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌷आदरणीय भाई पुरुषोत्तम जी को ग्राम पंचायत सुधरियां एवं रोही क्षेत्र से बीडीसी पद पर शानदार...
31/05/2026

🌷 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌷

आदरणीय भाई पुरुषोत्तम जी को ग्राम पंचायत सुधरियां एवं रोही क्षेत्र से बीडीसी पद पर शानदार विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपकी यह जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास, आपके समर्पण और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम आपके उज्ज्वल कार्यकाल एवं क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना करते हैं।
🎉🏆🙏

🏆 टिहरा वार्ड से जिला परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत 🏆टिहरा वार्ड से जिला परिषद चुनाव में अनिता कुमारी ने भाजपा के पूर्व म...
31/05/2026

🏆 टिहरा वार्ड से जिला परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत 🏆

टिहरा वार्ड से जिला परिषद चुनाव में अनिता कुमारी ने भाजपा के पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह जी की बेटी वंदना गुलरिया को 46 वोटों से हराकर शानदार विजय हासिल की।
यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।

अनिता कुमारी जी, जो स्वर्गीय प्रभास राणा जी की धर्मपत्नी हैं, को इस महत्वपूर्ण जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌹🎉

🏆🌹

🕯️ शहीद वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि 🕯️इंडोली गांव के वीर सपूत सैनिक सुनील कुमार ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच...
31/05/2026

🕯️ शहीद वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि 🕯️

इंडोली गांव के वीर सपूत सैनिक सुनील कुमार ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका अद्वितीय साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शत् शत् नमन।
ॐ शांति। 🙏🇮🇳

🏆🌹 विजय की हार्दिक बधाई 🌹🏆ग्राम पंचायत बराड़ा से पंचायत समिति सदस्य (BDC) पद पर विजयी हुईं श्रीमती अंजना कुमारी जी को हा...
31/05/2026

🏆🌹 विजय की हार्दिक बधाई 🌹🏆

ग्राम पंचायत बराड़ा से पंचायत समिति सदस्य (BDC) पद पर विजयी हुईं श्रीमती अंजना कुमारी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जनता द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास और समर्थन के लिए समस्त मतदाताओं का धन्यवाद। आशा है कि आपके नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र विकास, जनसेवा और नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर होगा।

ईश्वर से आपके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल जनसेवा की कामना करते हैं।

🎉 अंजना कुमारी जी को शानदार जीत की बहुत-बहुत बधाई! 🎉

🏆

🎉🏆 हिमाचली मुंडा श्याम जी को BDC चुनाव में शानदार विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🏆🎉जनता के विश्वास और...
31/05/2026

🎉🏆 हिमाचली मुंडा श्याम जी को BDC चुनाव में शानदार विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🏆🎉

जनता के विश्वास और समर्थन से मिली यह जीत आपके नेतृत्व, मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना करते हैं।

🌹 बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं श्याम जी! 🌹

#जनसेवा #बधाई #विजय_शुभकामनाएं 🎯🎯🎯

समीरपुर व संगरोह क्षेत्र से विजयी BDC सदस्य अरुण कुमार ने विधायक Suresh Kumar से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त...
31/05/2026

समीरपुर व संगरोह क्षेत्र से विजयी BDC सदस्य अरुण कुमार ने विधायक Suresh Kumar से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक जी ने अरुण कुमार को जीत की हार्दिक बधाई देते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

🌹 हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। 🌹

🎉

प्रेस विज्ञप्ति-2*पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भें...
31/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति-2

*पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट*

*समीरपुर/हमीरपुर, 31 मई 2026:*
पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में विजयी होकर जनप्रतिनिधित्व का दायित्व संभालने जा रहे विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को भी विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने प्रो. धूमल से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भोरंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भुक्कड़ के नवनिर्वाचित प्रधान संतोष जरयाल एवं उपप्रधान मनोज कुमार ने अपने सहयोगियों सहित प्रो. धूमल से मुलाकात की। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत पंजोत के नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड पंचों ने भी समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की तथा पंचायत के विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की।

वहीं ग्राम पंचायत चंबोह के नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड पंचों ने भी प्रो. धूमल से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। ग्राम पंचायत बारीं के नवनिर्वाचित प्रधान राजीव कुमार, उपप्रधान तथा वार्ड पंचों ने भी समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनकी विजय के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करें। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे तथा अपनी-अपनी पंचायतों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देंगे।

प्रो. धूमल ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जनसेवा का अवसर प्रदान किया है, उस विश्वास पर खरा उतरना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का प्रथम दायित्व है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के उज्ज्वल, सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें सदैव जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने का आह्वान किया।

जारीकर्ता:
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, हमीरपुर

31/05/2026

🏆🌷 बमसन में भाजपा का विजय अभियान जारी! 🌷🏆

BDC चुनावों के अब तक घोषित परिणामों में 8 में से 8 भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की शानदार जीत पर सभी विजयी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏

यह जीत विकास, विश्वास और जनसमर्थन की जीत है।
भाजपा परिवार का यह विजयी सफर आगे भी इसी तरह जारी रहे। 🚩

🚩🏆

Address

Hamirpur

Telephone

+919859000009

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Star Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Star Himachal:

Share