Witty Current Affairs

Witty Current Affairs Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Witty Current Affairs, Digital creator, Hamirpur.

Daily Current Affairs, National and International News, GK, Geopolitical Updates, Indian Polity, Science and Technology, Sports, Awards, Appointments, History, Important Events Latest All India Government Jobs Notifications, Exam Results, Answer Keys, Exam Dates, Employment News, Jobs Information, Admit Cards, Entrance Exam Updates, Syllabus, Exam Pattern, Selection Process

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के लिए अगले सात दिनों तक ही...
20/05/2026

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के लिए अगले सात दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। पहाड़ों पर भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी असामान्य गर्मी दर्ज की जा रही है।

लू लगने, डिहाइड्रेशन और अन्य गर्मी संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें।

खूब पानी पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, सिर ढककर घर से निकलें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।

यूनियन नेताओं ने बताया कि पिछले 15 साल से ऑटो-टैक्सी का किराया नहीं बढ़ाया गया है, जबकि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमते...
20/05/2026

यूनियन नेताओं ने बताया कि पिछले 15 साल से ऑटो-टैक्सी का किराया नहीं बढ़ाया गया है, जबकि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतें कई गुना बढ़ चुकी हैं।

ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों, पुराने किराये और ऐप-बेस्ड कंपनियों से हो रहे नुकसान का दावा करते हुए दिल्ली-एनसीआर के ऑटो, टैक्सी, ट्रांसपोर्ट और कैब चालक 21 मई से 23 मई तक तीन दिन की बड़ी हड़ताल पर जा रहे हैं।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इन तीन दिनों में अनावश्यक यात्रा टालें और उपलब्ध सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।

जिला न्यायालय ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को खारिज कर दिया है।परिवार ने मंगलवार को अदालत में याच...
20/05/2026

जिला न्यायालय ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को खारिज कर दिया है।

परिवार ने मंगलवार को अदालत में याचिका दायर कर दावा किया था कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए थे, जिससे मौत को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है।

याचिका में यह भी कहा गया कि जिस बेल्ट को कथित रूप से फांसी लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने की बात कही जा रही है, उसे जांच अधिकारी पोस्टमार्टम के समय एम्स भोपाल नहीं ले गए थे।

अब कोर्ट के फैसले के बाद मामले की अगली जांच प्रक्रिया और परिवार की आगे की रणनीति पर नजरें टिकी हुई हैं।

Sony ने अपने पॉपुलर 1000X सीरीज के 10 साल पूरे होने पर नए प्रीमियम wireless हेडफोन्स Sony 1000X The Collexion लॉन्च कर द...
20/05/2026

Sony ने अपने पॉपुलर 1000X सीरीज के 10 साल पूरे होने पर नए प्रीमियम wireless हेडफोन्स Sony 1000X The Collexion लॉन्च कर दिए हैं।

ये हेडफोन मई 2026 से Sony की वेबसाइट, Amazon और Best Buy पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने इन हेडफोन्स को दो कलर Platinum और Black में पेश किया है।

हेडफोन्स में WH-1000XM6 जैसा ही जबरदस्त Active Noise Cancellation मिलेगा।

साथ ही headphones में 12 माइक्रोफोन और Adaptive NC Optimiser टेक्नोलॉजी भी मिल रही है, जो आसपास के माहौल के हिसाब से नॉइज कैंसलेशन को एडजस्ट करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली की राजधानी रोम पहुंचे है। यहां मेलोन...
20/05/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली की राजधानी रोम पहुंचे है। यहां मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा था कि भारत और इटली के बीच संबंध अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं, जो एक सौहार्दपूर्ण दोस्ती से विकसित होकर एक विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं।

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मंगलवार को महिला श्रद्धालु के हैंडबैग से 30 हजार रुपये चोरी हो गए।तीन संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गई...
20/05/2026

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मंगलवार को महिला श्रद्धालु के हैंडबैग से 30 हजार रुपये चोरी हो गए।

तीन संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं, जिनके पास से नेपाली व सउदी मुद्रा बरामद हुआ।

घटना मंगलवार को दिन में 11 बजे भैरव गेट के निकट स्थित दुकान संख्या 46-बी पर हुई।

मंगलवार (19 मई) को सलमान खान मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में किसी से मिलने गए थे।अस्पताल से बाहर निकलते समय वे स्पष्ट रूप स...
20/05/2026

मंगलवार (19 मई) को सलमान खान मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में किसी से मिलने गए थे।

अस्पताल से बाहर निकलते समय वे स्पष्ट रूप से परेशान दिखे और पैपराजी पर भड़क उठे।

वायरल घटना पर रिएक्शन देते हुए सलमान खान ने लिखा कि उन्होंने हमेशा मीडिया का सपोर्ट किया है और यह हमेशा सोचा है कि फोटोग्राफर भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें, लेकिन उन्होंने उन लोगों पर आपत्ति जताई जो किसी के मुश्किल पलों का 'मजा' लेने की कोशिश करते हैं।

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का भारत पर गहरा असर पड़ा है।देश में डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत के बीच भारत सरकार ने 30 प्रति...
20/05/2026

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का भारत पर गहरा असर पड़ा है।

देश में डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत के बीच भारत सरकार ने 30 प्रतिशत तक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के लिए ईंधन मानक जारी कर दिए हैं।

ये फैसला ऐसे समय में आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के कारण ना सिर्फ कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं बल्कि आपूर्ति भी एक बड़ा संकट बन गई है।

सरकार का प्रयास क्रूड ऑयल के इंपोर्ट को कम करना और इथेनॉल के प्रयोग को बढ़ाने का रहा है।

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने पेट्रोल में 22 फीसदी से लेकर 30 फीसदी तक इथेनॉल ब्लेडिंग के लिए E22, E25, E27 और E30 ईंधन के नए मानक जारी किए हैं।

भोपाल पुलिस ने ट्विशा शर्मा की मौत को आत्महत्या बताया है, जबकि परिवार दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगा रहा है।ट्विशा क...
20/05/2026

भोपाल पुलिस ने ट्विशा शर्मा की मौत को आत्महत्या बताया है, जबकि परिवार दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगा रहा है।

ट्विशा के परिवार ने उनके पति और सास पर दहेज के लिए मानसिक प्रताड़ना देने और हत्या के आरोप लगाए हैं।

परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था।

ट्विशा के परिवार ने दूसरे पोस्टमार्टम की मांग की है और अब तक उन्होंने शव लेने से इनकार किया है।

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दूसरे पोस्टमार्टम की अनुमति देना पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। उन्होंने कहा, "अगर परिवार दूसरा पोस्टमार्टम कराना चाहता है तो उसे अदालत जाना होगा।

***de

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय देश Iceland की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर से मुलाकात की।आइसलैंड...
19/05/2026

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय देश Iceland की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर से मुलाकात की।

आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर ने PM Modi से मुलाकात के बाद 'संबंध' शब्द की ओर ध्यान दिलाया। साथ ही भारत और आइसलैंड के बीच इस शब्द की भाषाई और भावनात्मक गूंज का जिक्र किया।

क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर ने आगे कहा, 'ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो दोनों देश मिलकर कर सकते हैं और मुझे बस एक बात कहनी है, मुझे वह शब्द 'संबंध' बहुत पसंद है। यह पूरी तरह से आइसलैंडिक शब्द जैसा लगता है। लोग इस भाषा के प्रति बहुत समर्पित होंगे, प्रधानमंत्री मोदी, क्योंकि लोगों को इसी की जरूरत है। आज उन्हें और अधिक 'संबंधों' की जरूरत है।'

इंदर कौर को करीब 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप किया गया था, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था।मृतका के पर...
19/05/2026

इंदर कौर को करीब 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप किया गया था, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था।

मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि मोगा निवासी एक युवक इंदर पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। जब इंदर ने शादी से इनकार कर दिया तो आरोपित ने उसका अपहरण कर लिया।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ।

Address

Hamirpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Witty Current Affairs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Witty Current Affairs:

Share