Speedz News

Speedz News "Speedz Himachal
Fast, Reliable, Accurate"
Himachal Ki har Update
Aapki Aawaz
local news

सरौन स्कूल में राधा कृष्ण ने मोहा मन -धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी -टिहरा ( मंडी)-क्षेत्र के अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशा...
03/09/2026

सरौन स्कूल में राधा कृष्ण ने मोहा मन -
धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी -
टिहरा ( मंडी)-क्षेत्र के अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अग्रिम में बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। नन्हे नन्हे बच्चे राधा कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में पहुंचे जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मटकी फोड़ से शुरू हुआ जिसमें आदित्य ठाकुर ने श्री कृष्णा बनकर मटकी फोड़ी और सभी बच्चों ने इस वातावरण का आनंद लिया। तत्पश्चात श्री कृष्णा की आरती की गई जिसमें बच्चों और अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य लता पठानिया ने बच्चों एवं समस्त स्टाफ को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और शिक्षकों ने मटकी फोड़ एवं अन्य गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। पूरा विद्यालय परिसर जय कृष्ण के जयकारों और उत्साह से गूंज उठा वहीं संस्था के अध्यक्ष एच सी पठानिया ने सभी अध्यापक तथा बच्चों को सफल कार्यक्रम के लिए उनकी सराहना की ,और अग्रिम में जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर सभी अध्यापक एवं पर प्रअध्यापक मौजूद रहे।

डिपुओं में दाल चना 33 रुपए व माह 48 रुपए सस्ता मिलेगी10 तारीख से पहले डिपुओं में उपलब्ध होंगी दालें..
03/09/2026

डिपुओं में दाल चना 33 रुपए व माह 48 रुपए सस्ता मिलेगी
10 तारीख से पहले डिपुओं में उपलब्ध होंगी दालें..

टीहरा के शिवांश ने पास की नीट परीक्षा टांडा मेडिकल कॉलेज से करेंगे एमबीबीएस, पहले ही प्रयास में प्रदेश भर में 586 अंक प्...
03/09/2026

टीहरा के शिवांश ने पास की नीट परीक्षा
टांडा मेडिकल कॉलेज से करेंगे एमबीबीएस, पहले ही प्रयास में प्रदेश भर में 586 अंक प्राप्त किये ।

टिहरा क्षेत्र की समस्यायें हल करवाने के लिए किसान सभा गठित,5 सितंबर को सज्याओपिपलु में बनेगी अभियान की योजना-भूपेंद्रटिह...
03/09/2026

टिहरा क्षेत्र की समस्यायें हल करवाने के लिए किसान सभा गठित,5 सितंबर को सज्याओपिपलु में बनेगी अभियान की योजना-भूपेंद्र

टिहरा उप तहसील की मांगो के बारे संगठित होकर आवाज़ उठाने के लिए ग्राम पंचायत तनियार,टिहरा और कोट में हिमाचल किसान सभा का गठन खण्ड सयोंजक भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया।जिनमें तनियार पँचायत कमेटी का प्रधान सेवानिवृत्त शिक्षक ज्ञान चन्द पठानिया वरिष्ठ उपप्रधान हेमराज बिट्टू, उपप्रधान संजीव कुमार और ओंकार सिंह सचिव रमेश पालसरा सह सचिव शास्त्री चेत राम, बलदेव राणा और हाकम चन्द पठानिया तथा रमेल चन्द को कोषाध्यक्ष चुना गया तथा बलबीर सिंह, राजमल,जीवन, रवि कुमार, लुददर सिंह, अनिल बराड़ी,हुककम चन्द,वीरेंद्र पठानिया,बीरबल, त्रिलोक चन्द प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार इत्यादि को सदस्य चुना गया।टिहरा ग्राम पंचायत कमेटी का प्रधान सुरिंदर पठानिया वरिष्ठ उपप्रधान रुपलाल, उप प्रधान मास्टर इंद्र सिंह सचिव प्रवीण कुमार सह सचिव बलबंत सिंह उर्फ़ संजू औऱ अभिषेक कुमार तथा कोषाध्यक्ष अरुण अत्री को चुना गया।वहीं सेवानिवृत्त बीपीईओ दीवान चन्द, कर्नल बीधी चन्द वर्मा, रूपचंद,जेसी वर्मा और सत्तपाल सिंह चौहान को सलाहकार बनाया गया।इसके अलावा राजकुमार राजू, राकेश कुमार, प्रेम सिंह, अशोक कुमार, महेंद्र धीमान, सुरेश धीमान, विजय कुमार, शननी कुमार, लेखराज, सुनील, कश्मीर सिंह उर्फ़ लालू, ज्ञान चन्द, सुरेन्द्र कुमार, राजकुमार, प्रकाश चन्द, हैप्पी।कोट पँचायत कमेटी का प्रधान क्रान्ति शर्मा वरिष्ठ उप प्रधान युद्धवीर ठाकुर, उप प्रधान कैप्टन अशोक कुमार और अमर सिंह शर्मा सचिव हरजीत सिंह सह सचिव जगदीश सनवाल ,रत्न चन्द औऱ वेद प्रकाश को तथा कोषाध्यक्ष सुनील पठानिया को बनाया गया।प्रकाश चन्द शर्मा, सुखदेव शर्मा और जेसी शर्मा को सलाहकार बनाया गया तथा दुनीचंद शर्मा, तेजवीर, राजेन्द्र सिंह, जयकुमार,धर्मपाल, रिखी राम, रत्न चन्द, रमेल चन्द, रामनाथ, राजकुमार, योगेंद्र पाल, जगदीश कुमार इत्यादि को कमेटी सदस्य चुना गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि टिहरा में पूर्ण तहसील, अस्पताल भवन का जल्द लोकार्पण करने और विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति, लैब और एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने औऱ सड़क को यातायात के लिए तैयार करना,लघु सचिवालय भवन की दो मंजिलों में कार्यालय संचालित करने,टिहरा स्कूल को सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत लाने और पब्लिक पुस्तकालय को संचालित करने, खेल मैदान का निर्माण करने, रेनशेल्टर को जल्दी पूरा करने, शौचालय की साफ सफ़ाई और नियमित तौर पर करने, टिहरा में टैक्सी स्टैंड बनाने,बन्द बस रूटों को बहाल करने,कृषि व बागवानी विभाग के प्रसार अधिकारियों के ख़ाली पदों को भरने, रसोई गैस की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने,आर्मी कैंटीन शुरू करने, नलयणा के लिए सुबह की बस सेवा बहाल करने, तनियार गांव की तथा टिककर-चम्यार से माता कंचना पूरी घरवसड़ा सड़क का निर्माण करने, हियून में खेल मैदान बनाने,टूटी सड़कों की मुरम्मत करने इत्यादि समस्याओं को हल करवाने के लिए जल्दी ही अभियान चलाया जायेगा जिसकी रूपरेखा 5 सितंबर को सजयाओपीपलु में होने वाले सम्मेलन में तैयार की जायेगी।

सरकारी स्कूलों में वोकेशनल टीचर्स की भर्ती
03/09/2026

सरकारी स्कूलों में वोकेशनल टीचर्स की भर्ती

03/09/2026

तनिहार पंचायत से जुडी समस्या..
प्रशासन से मांग है की इन जनसमस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाया जाए..
#टिहरा #सरकाघाट

02/09/2026

सरौन स्कूल की 41वीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह का भव्य समापन
टिहरा (मंडी)-
क्षेत्र की अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन की 41वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय समारोह का बुधवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ l उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त से 2 सितंबर तक चले इस आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों और क्लबों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तीन दिनों तक विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में सरौन पंचायत के उपप्रधान संजय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं सर्वोदय जनकल्याण समिति चोलथरा के अध्यक्ष परजीत ठाकुर, कैप्टन ओंकार और राजीव आर्य सहित अन्य गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना और आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिवकुमार वर्मा, स्थानीय महिला मंडल की सदस्याएं, अभिभावक तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
पाठशाला की प्रधानाचार्य लता पठानिया ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों का भी धन्यवाद किया।
वहीं स्कूल के संस्थापक हाकम चंद पठानिया ने समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पाठशाला की 41वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह तीन दिवसीय समारोह सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
गौरतलब है कि अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों के लिए भी विशेष पहचान रखती है। इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर चुके अनेक विद्यार्थी आज देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और कई विद्यार्थी महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत होकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

लॉटरी के मुद्दे पर आज नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन क...
02/09/2026

लॉटरी के मुद्दे पर आज नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करवाया।

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन के संस्थापक और अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार हाकम चंद पठानिया जी को speed news की तरफ से जन्म...
02/09/2026

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन के संस्थापक और अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार हाकम चंद पठानिया जी को speed news की तरफ से जन्म दिवस की बहुत-बहुत बधाई..

02/09/2026

धर्मपुर क्षेत्र की पंचायत तनेहड़ू के गांव स्करेणाधार की बेटी स्वेता ठाकुर ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
स्वेता ठाकुर का Ph.D. Zoology, Department of Animal Sciences के Academic Session 2026-27 के प्रोविजनल फर्स्ट सिलेक्शन लिस्ट में Open Category में चयन हुआ है।
साधारण परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचने वाली स्वेता ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद पढ़ाई के प्रति अपना समर्पण बनाए रखा।
उनकी यह सफलता उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो परिस्थितियों से हारने के बजाय अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखती हैं।
स्वेता ठाकुर को इस शानदार उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएं
मेहनत + लगन + हौसला = सफलता”
“गांव की बेटी पर पूरे क्षेत्र को गर्व ❤️”

Address

NH-70
Hamirpur
177601

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Speedz News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share