PL News Himachal

PL News  Himachal Himachal News & Entertainment Channel
(1)

09/06/2026
09/06/2026
09/06/2026

मॉनसून सीजन के लिए आवश्यक प्रबंध करें सभी विभाग : गंधर्वा राठौड़
आपदा की आशंका वाले स्थान चिह्नित करें, मशीनरी और अन्य संसाधन तैयार रखें
नालों एवं नालियों की सफाई और खतरनाक पेड़ों को हटाने के दिए निर्देश

09/06/2026

जी.सी. गड़ागुसैंन में बी.कॉम. स्ट्रीम बंद करना और अधूरी आधारभूत सुविधाएँ छात्रों के भविष्य पर हमला
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालय गड़ागुसैंन में बी.कॉम. स्ट्रीम को समाप्त करने के फैसले की कड़ी निंदा करती है। सरकार इस निर्णय को कम नामांकन का हवाला देकर सही ठहराने की कोशिश कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि वर्षों से कॉलेज में आवश्यक सुविधाओं, शिक्षकों और आधारभूत ढांचे की भारी कमी रही है।
गड़ागुसैंन प्रदेश के दूरदराज़ और ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है, जहाँ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ आर्थिक और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बाहर जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे क्षेत्र में यह कॉलेज उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके बावजूद सरकार ने शिक्षा को मजबूत करने के बजाय पाठ्यक्रमों को बंद करने का रास्ता चुना है।

09/06/2026

सुजानपुर टीहरा में नगर परिषद के द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान की मुहिम मुख्य बस स्टैंड से शुरू की गई, जिसमें नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मचारियों के नेतृत्व में मुहिम चलाई गई थी लेकिन वार्ड नंबर 2 के पार्षद व व्यापारी मनीष गुप्ता ने मौके पर आकर व्यापारियों के चालान न करने का आग्रह अधिकारियों को किया, जिसके चलते अधिकारियों के द्वारा तीन चालान बस स्टैंड पर स्थित नगर परिषद की बनी दुकानों के कर दिए गए थे, लेकिन मनीष गुप्ता ने अधिकारियों को चलाना न करने का आग्रह किया क्योंकि तेज धूप में व्यापारियों में ग्राहक ना होने के कारण मंदी के दौर चला हुआ है जिसके चलते उन्होंने व्यापारियों की तरफ से मुद्दा उठाकर प्रशासन को चलाना न करने का आग्रह किया, जिसको लेकर नगर परिषद के अधिकारी हर्षित शर्मा ने बताया कि व्यापारियों को बीते कई दिनों से नाली के ऊपर समान ना सजाने की जानकारी दी जा रही थी लेकिन व्यापारी के न मानने पर नगर परिषद को अभियान चलाना पड़ा क्योंकि आने वाले बरसात के मौसम में नानियों की सफाई करना अनिवार्य है और ताकि शहर का पानी सही तरीके से निकासी हो सके जिसको लेकर नगर परिषद के कर्मियों ने नियमानुसार कार्रवाई की हुई थी जिसको लेकर पार्षद मनीष गुप्ता ने भी व्यापारियों को नाली के ऊपर सामान ना रखने का आग्रह किया और भविष्य में नगर परिषद के कर्मियों को नाली की सफाई से पहले अपना सामान दुकान के अंदर सजाने की नसीहत दी, वहीं व्यापारियों ने बताया कि नगर परिषद जब भी सफाई अभियान शुरू करेगी तो व्यापारी नगर परिषद की सफाई व्यवस्था में सजाव करने के लिए हर संभव मदद करेगा, जिसको लेकर नगर परिषद के अधिकारियों के साथ सहमति बन सकी, शहर में चर्चा भी बनी हुई है की नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 के मनीष गुप्ता मौके पर नहीं आते तो व्यापारियों के चालान काट दिए जाते
इस बारे में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा ने बताया कि नगर परिषद में अंतर्गत आने वाले दुकानदारों से आग्रह किया है कि अपना सामान दुकान के अंदर ही रखें ताकि नालियों की सफाई नियमानुसार की जा सके, उन्होंने व्यापारियों को कूड़ा दान रखने के आदेश दिए हैं, ताकि सड़क पर गंदगी ना फैलाएं,
इस बारे में नगर परिषद के पार्षद मनीष गुप्ता ने बताया कि व्यापारी होने के नाते व्यापार नीति हित की बात की है और व्यापारियों को भी उन्होंने आग्रह किया है की नाली के ऊपर समान ना रखे, ताकि सफाई कर्मचारियों को सफाई करने में दिक्कत ना हो सके,

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा एवं स्वस्थ खंड हरोली द्वारा बीटन में निक्षय शिविर आयोजित, 117 लोगों की हुई जांचहरोली/ टीबी म...
09/06/2026

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा एवं स्वस्थ खंड हरोली द्वारा बीटन में निक्षय शिविर आयोजित, 117 लोगों की हुई जांच
हरोली/
टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वस्थ खंड हरोली एवं सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, हरोली के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बीटन में विशेष निक्षय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान कुल 117 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 105 लैब जांचें एवं एक्स-रे सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया गया।
शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य टीम ने लोगों को क्षय रोग (टीबी) के लक्षणों, समय पर जांच के महत्व, उपचार की उपलब्ध सुविधाओं तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध लक्षण की स्थिति में तुरंत जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार, रूचि, निहाल सिंह, मनीष, नितिन, धर्मपाल, सीएचओ प्रीति, आशा वर्कर्स एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।
ग्रामीणों ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा एवं स्वस्थ खंड हरोली द्वारा गांव स्तर पर उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को अपने घर के निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर के समापन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के संकल्प को साकार करने में सहयोग देने तथा टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की।

मॉनसून सीजन के लिए आवश्यक प्रबंध करें सभी विभाग : गंधर्वा राठौड़आपदा की आशंका वाले स्थान चिह्नित करें, मशीनरी और अन्य संस...
09/06/2026

मॉनसून सीजन के लिए आवश्यक प्रबंध करें सभी विभाग : गंधर्वा राठौड़
आपदा की आशंका वाले स्थान चिह्नित करें, मशीनरी और अन्य संसाधन तैयार रखें
नालों एवं नालियों की सफाई और खतरनाक पेड़ों को हटाने के दिए निर्देश
हमीरपुर/
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने जिला के सभी प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को आगामी मॉनसून सीजन के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। मॉनसून सीजन के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के साथ वीडियो कांफ्रंेसिंग के माध्यम से हुई बैठक के बाद उपायुक्त ने जिला के अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों को पहले ही चिह्नित कर लें और लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों की मशीनरी तथा अन्य संसाधनों की मैपिंग करें। होमगार्ड्स, पुलिस और स्थानीय वालंटियर्स की टीमों को आवश्यक उपकरणों सहित तैयार रखें।
उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने संसाधनों की सूची डीडीएमए को प्रेषित करें, ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति के दौरान इनका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले भर में सड़कों, भवनों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास सूखे एवं खतरनाक पेड़ तुरंत हटाए जाने चाहिए। वन विभाग ने भी ऐसे लगभग 450 पेड़ चिह्नित किए हैं। इन्हें हटाने के लिए सभी संबंधित विभाग संयुक्त रणनीति तैयार करें।
उपायुक्त ने कहा कि सभी शहरी क्षेत्रों एवं सड़कों के किनारे की नालियों और नालों की सफाई के लिए 20 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जल शक्ति विभाग पेयजल स्रोतों की सफाई सुनिश्चित करे तथा ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरिनेशन की सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखे। स्वास्थ्य विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग भी आवश्यक दवाइयों तथा खाद्य वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करे। जल जनित रोगों और सर्पदंश इत्यादि से बचाव के प्रति भी आम लोगों को जागरुक किया जाना चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि डीडीएमए की ओर से जारी किए जाने वाले मौसम के पूर्वानुमानों, चेतावनियों और एडवायजरी से संबंधित संदेश तुरंत आम लोगों तक पहुंचाए जाने चाहिए। जिले में कहीं पर भी होने वाले नुक्सान की रिपोर्ट भी तुरंत जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में पहुंचनी चाहिए। टॉल फ्री नंबर 1077 पर भी सूचना दी जा सकती है। बैठक में आपदा प्रबंधन से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग ने विभिन्न प्रबंधों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह और अन्य अधिकारियों के अलावा अन्य उपमंडलों के एसडीएम ने भी वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।

हिमाचल के 6 वीरता पदक विजेताओं को अनुराग ठाकुर ने दी बधाई; समीरपुर में पूर्व सैनिकों से भी की भेंटसमीरपुर/हमीरपुरपूर्व क...
09/06/2026

हिमाचल के 6 वीरता पदक विजेताओं को अनुराग ठाकुर ने दी बधाई; समीरपुर में पूर्व सैनिकों से भी की भेंट
समीरपुर/हमीरपुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा वीरता पुरस्कारों से सम्मानित हिमाचल प्रदेश के छह वीर सपूतों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्क्वाड्रन लीडर अर्शदीप सिंह ठाकुर को वीर चक्र, मेजर अंशुल बाल्टू को शौर्य चक्र, कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर को शौर्य चक्र, लेफ्टिनेंट कमांडर सूरज पराशर को शौर्य चक्र, नायब सूबेदार सतीश कुमार को वीर चक्र तथा अमर बलिदानी लांस दफादार बलदेव चंद को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर पूरे प्रदेश की ओर से सम्मान और शुभकामनाएं दीं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी कहा जाता है, क्योंकि छोटा राज्य होने के बावजूद देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए यहां के युवाओं की भूमिका सदैव अग्रणी रही है। 8 जून 2026 की संध्या ने इस पहाड़ी राज्य के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के छह वीर सपूतों को उनके असाधारण साहस, पराक्रम और राष्ट्रसेवा के लिए शौर्य चक्र एवं वीर चक्र से अलंकृत किया।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण में जब हिमाचल प्रदेश के सीने पर चार शौर्य चक्र और दो वीर चक्र अलंकृत हुए, तो प्रदेश के हर नागरिक का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। यह सम्मान केवल संबंधित सैनिकों और उनके परिवारों का नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का सम्मान है। इन वीर जवानों ने कठिनतम परिस्थितियों में अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का परिचय देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के वीर सैनिकों की गौरवशाली परंपरा सदैव देश की रक्षा के लिए समर्पित रही है। प्रदेश के युवाओं में सेना के प्रति समर्पण, अनुशासन और देशभक्ति की भावना आज भी उतनी ही प्रबल है, जिसका प्रमाण इन वीरता पुरस्कारों के रूप में पूरे देश के सामने आया है।
इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने अपने समीरपुर स्थित आवास पर पूर्व सैनिकों एवं रक्षा सेवाओं से जुड़े वरिष्ठ जनों से भी भेंट की तथा देश सेवा में उनके अमूल्य योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव, त्याग और समर्पण से समाज तथा युवा पीढ़ी निरंतर प्रेरणा प्राप्त करती है।

मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित कियानॉर्वे के साथ उन्नत अपशिष्ट प्रबंधन और ...
09/06/2026

मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया
नॉर्वे के साथ उन्नत अपशिष्ट प्रबंधन और सतत विकास के क्षेत्र में कार्य करेगा हिमाचलः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश और नॉर्वे प्राकृतिक संरक्षण के साथ सतत विकास के साझा दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रहे हैं। दोनों के मध्य सहयोग से ऐसे नवाचारपूर्ण समाधान विकसित होंगे, जो न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि विश्व के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होंगे।
मुख्यमंत्री ने आज यहां भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर के साथ इस संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) अपशिष्ट प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन, परिपत्र अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकॉनोमी) एवं संसाधन पुनर्प्राप्ति, सतत पर्यटन, कचरा-मुक्त पर्यटन स्थलों के विकास, जलवायु-अनुकूल शहरी विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित परिवर्तन, डिजिटल गवर्नंेस तथा स्मार्ट सिटी जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश निर्माण एवं विध्वंस मलबे के प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण के क्षेत्र में नॉर्वे की विशेषज्ञता, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाएगा। प्रदेश सरकार सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में नॉर्वे के साथ सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने नॉर्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए विशेष रूप से पर्यटन, हरित ऊर्जा और भू-तापीय ऊर्जा क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नॉर्वे के संस्थानों, विशेषज्ञों और तकनीकी साझेदारों के साथ मिलकर ऐसे नवाचारपूर्ण एवं व्यावहारिक मॉडल विकसित करना चाहती है, जिन्हें अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी अपनाया जा सके।
श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश ने हरित आवरण को 29.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रसायनमुक्त प्राकृतिक खेती को भी प्रोत्साहित कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और मजबूत कृषि तंत्र को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मक्की, गेहूं, दूध और कच्ची हल्दी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है।
शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान सचिव देवेश कुमार, निदेशक शहरी विकास नीरज चड्ढा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ कियाराज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सोमवार सायं ऐतिहासिक रिज पर पां...
09/06/2026

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ किया
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सोमवार सायं ऐतिहासिक रिज पर पांच दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव’ का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव जैसे आयोजन प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को संबल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से न केवल पर्यटन बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने ग्रीष्मोत्सव के दौरान शहर में बहुआयामी गतिविधियों के आयोजन की सराहना की।
इससे पूर्व, उपायुक्त शिमला एवं अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा और नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान भी उपस्थित थे।

Address

Hamirpur
177001

Telephone

9418048006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PL News Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to PL News Himachal:

Share