Htoday News Channel

Htoday News Channel 9418073818

19/08/2026

HPU में गरमाया माहौल! फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्कामुक्की हो गई। कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ देर के लिए तनातनी का माहौल बन गया। ABVP की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने करीब 350 विद्यार्थियों को लामबंद कर फीस वृद्धि के खिलाफ जोरदार रैली निकाली थी।

19/08/2026

एनआईटी हमीरपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को एसपी हमीरपुर ने किया संबोधित

हमीरपुर,
पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर ने एनआईटी हमीरपुर में आयोजित नवप्रवेशित विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नशा उन्मूलन, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग एवं स्वस्थ जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। विद्यार्थियों को पुलिसिंग, पुलिस सेवा में कैरियर के अवसरों तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। विभिन्न हथियारों का डेमो देकर विद्यार्थियों को उनके उपयोग एवं सुरक्षित संचालन से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को अनुशासित, जिम्मेदार एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

19/08/2026

हमीरपुर में महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाई हरियाली तीज
एक होटल में हुआ हरियाली तीज पर कार्यक्रम का आयोजन
महिलाओं ने कई एक्टिविटी में भाग लेकर खूब मनोरंजन किया

दिल्ली में पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाज से किया राज्यपाल का अभिनंदनहमीरपुर/नई दिल्ली पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सं...
19/08/2026

दिल्ली में पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाज से किया राज्यपाल का अभिनंदन
हमीरपुर/नई दिल्ली
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में देवभूमि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्यपाल का पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाज से अभिनंदन किया।

इस दौरान दोनों के बीच हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों तथा प्रदेश के विकास से संबंधित मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए हिमाचल प्रदेश के विकास, जनकल्याण और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट संस्कृति, परंपराएं और सामाजिक मूल्यों को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल से हुई यह भेंट आत्मीय और सौहार्दपूर्ण रही।

19/08/2026

भारी बारिश से अवरुद्ध हुई सड़कों को पीडब्ल्यूडी ने किया बहाल
इस मॉनसून सीजन में जिला में अभी तक लगभग 29.22 करोड़ रुपये के नुक्सान का अनुमान

हमीरपुर

जिला हमीरपुर के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई भारी बारिश से काफी नुक्सान हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन और पेड़ गिरने से जिले की कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं थीं, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कुछ घंटों में ही अधिकांश सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया।
सुजानपुर-संधोल सड़क, बदारन-जोल गाहलियां सड़क, कसीरी महादेव-डूहक-छतरूड़ू सड़क, टौणी देवी-उहल सड़क, उहल-जंदड़ू सड़क, लघवाण-टौणी देवी, टियालू-लोहारडा, पंजोत-ललयार, बणी-मटकर और कई अन्य सड़कें भूस्खलन या पेड़ गिरने के कारण कुछ समय के लिए बंद रहीं। अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी एवं लेबर लगाकर अधिकांश सड़कों को तुरंत बहाल कर दिया।

19/08/2026

नादौन,
सच जानना लोगों का अधिकार है इसलिए किसी भी जांच में पूरा सम्योग किया जाएगा। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों तथा की जा रही कार्यवाही को लेकर नादौन में पत्रकारों से बात करते हुए प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन एवं विधायक डॉ जनक राज ने कहा कि यह लोग तय करेंगे कि उनके विरुद्ध सरकार राजनैतिक प्रतिशोध के कारण कार्यवाही कर रही या नहीं। उन्होंने कहा कि बच्चेदानी के विषय में दिए गए ब्यान पर वह कायम हैं क्योंकि चिकित्सा जगत से जुड़े लोग इस बात को समझते हैं कि क्या कहा गया है।

19/08/2026

नादौन,
मंगलवार रात हुई भारी वर्षा के कारण उपमंडल नादौन के कई स्थलों पर काफी नुक्सान हुआ है। एस डी एम नादौन निशांत शर्मा ने अपनी टीम सहित प्रभावित क्षेत्रों का दिन भर निरीक्षण किया। कुछ क्षेत्रों में तो कई किलोमीटर पैदल चल कर निशांत शर्मा प्रभावित भागों तक पहुंचे।

19/08/2026

धंगोटा–उखली रोड पर उफान, नालों के तेज बहाव....

19/08/2026

बरसात लगी रंग दिखाने बड़सर में भारी बारिश से पानी में डूबी गाड़ियां और घर, कई कच्चे घर गिरने की कगार लोगों के घरों के अंदर घुसा पानी,

19/08/2026

बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जो स्कूल खडडो के किनारे हैं उनमें तुरंत प्रभाव से छुट्टी कर दी जाए ताकि बच्चों और दूसरे स्टाफ को सुरक्षित रखा जा सके। बड़सर की लोहडर पंचायत के चौहा गांव में भारी बारिश की वजह से बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है कई गाड़ियां पानी में डूब गई है यहां जनजीवन पूरी तरह से हस्त व्यस्त हो गया है।

Address

Hamirpur
177001

Telephone

+919418073818

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Htoday News Channel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Htoday News Channel:

Shortcuts

Share