Hamirpur Market Walk H.P

Hamirpur Market Walk H.P "Explore Hamirpur's shopping scene with us! Exclusive offers, product reviews, and local tips."

  प्रेस विज्ञप्ति : 124             22 जून 2026हमीरपुर शहर में यातायात को सुचारू बनाने के लिए जिलाधीश ने जारी किए आदेशडा...
22/06/2026


प्रेस विज्ञप्ति : 124 22 जून 2026
हमीरपुर शहर में यातायात को सुचारू बनाने के लिए जिलाधीश ने जारी किए आदेश
डांग क्वाली से हीरानगर चौक तक की सड़क रहेगी वन-वे
केवल निर्धारित स्थानों पर ही रुक सकेगी बसें!
हमीरपुर 22 जून। हमीरपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने विस्तृत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस, नगर निगम, एचआरटीसी, पीडब्ल्यूडी, अन्य संबंधित विभागों, व्यापार मंडल और अन्य संस्थाओं के साथ व्यापक चर्चा के बाद ही आम लोगों की सुविधा के मद्देनजर ये जारी किए गए हैं।
मोटर वाहन अधिनियम,1988 की विभिन्न धाराओं के तहत जारी इन आदेशों के अनुसार डांग क्वाली चौक से हीरानगर की ओर होटल हीरा हाईट्स तक की सड़क पर टैरेफिक को वन-वे किया गया है। यहां भारी कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विशेष परिस्थितियों में पूर्व अनुमति लेकर ही इस मार्ग पर भारी कमर्शियल वाहन जा सकेंगे।
मुख्य बाजार में गर्मी के सीजन में सुबह साढे पांच से शाम सवा आठ बजे तक और सर्दियों में सुबह साढे पांच से शाम साढे सात बजे तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। एमरजेंसी वाहनों और आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
नादौन, सुजानपुर और भोटा की ओर से आने व जाने वाली बसें केवल निर्धारित स्थानों पर ही रुक सकेगी। उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी को पक्का भरो चौक के पास सवारियों को चढ़ाने एवं उतारने के लिए बसों के लिए दोनों तरफ अलग-अलग स्टॉप बनाने के निर्देश भी दिए हैं।
अणु चौक के आस-पास भी बसों के रुकने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। यहां सुजानपुर की ओर जाने वाली बसें डाकघर के पास रुकेंगी, जबकि सुजानपुर से आने वाली बसें वर्तमान जगह पर ही रुकेंगी। अवाह देवी की ओर जाने वाली बसें पहले की तरह कालेज गेट पर ही रुकेंगी। जबकि, अवाह देवी से आने वाली बसें कालेज भवन के सामने पुराने अणु कलां सड़क पर रुकेंगी। स्कूल बसें भी केवल पीडब्ल्यूडी द्वारा चिह्नित स्थानों पर ही रुक सकेंगी।
हमीरपुर शहर में भोटा चौक से नादौन चौक और नादौन चौक से मृदुल चौक तक का क्षेत्र नो-पार्किंग जोन रहेगा। आईसीआईसीआई बैंक से अस्पताल रोड, आयुर्वेदिक अस्पताल से राधास्वामी गेट और अणु में विद्युत विश्राम गृह से चिल्ड्रन पार्क तक का एरिया भी नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है। नादौन चौक का क्षेत्र और आयुर्वेदिक अस्पताल से राधास्वामी गेट तक का क्षेत्र टो-अवे जोन बनाया गया है।
भोटा चौक, नादौन चौक, पुलिस लाइन चौक से साई अस्पताल तक और दोसड़का चौक से बहुतकनीकी कालेज चौक तक मालवाहक वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग का समय रात 9 से सुबह 6 बजे तक रहेगा।
पीडब्ल्यूडी को दोसड़का सब्जी मंडी के पास, डांग क्वाली चौक से आगे हीरानगर की तरफ, पक्का भरो से अणु, मृदुल चौक के पास, भोटा चौक की दोनो तरफ, शिव मंदिर चौक अणु और डिग्री कालेज के पास उचित स्थानों पर यैलो लाइन मार्क करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस लाइन और सालिग्राम भवन के बीच केवल पहाड़ी की तरफ ही पार्किंग की अनुमति रहेगी। दोसड़का चौक से हमीर होटल और ट्रक यूनियन तक सुबह 8 से शाम 8 बजे तक ट्रकों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जिलाधीश ने पीडब्ल्यूडी, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को उचित स्थानों पर वाहन चालकों और आम लोगों के सूचनार्थ बोर्ड एवं संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों एवं स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील भी की है।
हमीरपुर सिटी, जिला हमीरपुर की जनता, अपना हमीरपुर , शान ए हमीरपुर, दिनेश ठाकुर,

हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय, (HPTU) हमीरपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर...
18/06/2026

हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय, (HPTU) हमीरपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्सेज (B.Tech, B.Pharmacy, MBA, MCA, M.Tech, और अन्य) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग फॉर्म लाइव कर दिए हैं। आप काउंसलिंग फॉर्म भरने या प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी और नोटिफिकेशन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी से प्राप्त कर सकते हैं।
Counselling cm Admission Form 2026 लिंक : https://ecounselling.hp.gov.in/


धन्तेरस के अव्सर पर हमीरपुर मार्किट का नजारा।
18/10/2025

धन्तेरस के अव्सर पर हमीरपुर मार्किट का नजारा।

05/10/2025
Location तो है पर जबरदस्त। हमीरपुर के लम्ब्लू मैं जय शनिदेव महराज जी के मंदिर की।🙋🛕🛕🙋
21/09/2025

Location तो है पर जबरदस्त। हमीरपुर के लम्ब्लू मैं जय शनिदेव महराज जी के मंदिर की।🙋🛕🛕🙋

हमीरपुर दिवस की सभी हमीरपुर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमीरपुर की स्थापना (1 September 1972) को हुई थी।
01/09/2025

हमीरपुर दिवस की सभी हमीरपुर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमीरपुर की स्थापना (1 September 1972) को हुई थी।

मणिमहेश यात्रा पर गए लोग सुरक्षित.प्रशासन ने जारी की सूची!
28/08/2025

मणिमहेश यात्रा पर गए लोग सुरक्षित.प्रशासन ने जारी की सूची!

Address

Hamirpur
Hamirpur
177001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hamirpur Market Walk H.P posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share