Pole Star Himachal

Pole Star Himachal Himachal Pradesh का तेज़ी से बढ़ता मीडिया ग्रुप पोल स्टार प्रोडक्शन आपको देता है आपके प्रदेश की ताज़ा जा

12/09/2026

इतने गढ्ढे चाँद पर नहीं जितने इस सड़क पर ! नेरचौक से कलखर सड़क के बुरे हाल, कई सालों से लोगों को दिक्क्त लेकिन समाधान नहीं

12/09/2026

मंडी में आ गया Ice Cream King ! मशहूर पंजाबी हास्य कलाकार Gurpreet Ghuggi ने किया उद्घाटन ! महामृत्युंजय मंदिर के पास खुला है यह आउटलेट ! DC मंडी अपूर्व देवगन रहे विशेष अतिथि ! देखें क्या रहेगा ख़ास Ice Cream King में !

11/09/2026

बदबू , गंदगी, मख्खी मच्छर से जीना हुआ बेहाल ! कंसा के लोगों की पीड़ा क्यों नहीं सुन रही सरकार प्रशासन ! जिला पार्षद सहित अनेको ग्रामीण बैठे हैं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर !

11/09/2026

मंडी जिले में खुले पहले CNG फीलिंग स्टेशन के बारे में क्या बोले नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर !

🏆 सरकाघाट की बेटी दीक्षा राठौर ने रचा सफलता का नया अध्याय! 🌟 CSIR-NET में AIR 29 | GATE में AIR 259 | HPSET में 202 अंक ...
11/09/2026

🏆 सरकाघाट की बेटी दीक्षा राठौर ने रचा सफलता का नया अध्याय! 🌟 CSIR-NET में AIR 29 | GATE में AIR 259 | HPSET में 202 अंक 🎓✨ मेहनत, लगन और परिवार के विश्वास की मिसाल बनीं दो बार की गोल्ड मेडलिस्ट दीक्षा राठौर ने अपनी शानदार उपलब्धियों से सरकाघाट ही नहीं, पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 🇮🇳 Punjab University, Chandigarh से B.Sc. एवं M.Sc. (Hons.) Botany की पढ़ाई पूरी करने वाली दीक्षा ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय देते हुए दोनों डिग्रियों में Gold Medal हासिल किया है। 🥇🥇 इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता प्रमोद राठौर एवं रेखा राठौर, दादा शमशेर राठौर और पति विकास ठाकुर को दिया, जिनके निरंतर सहयोग और विश्वास ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। ❤️ 🌸 दीक्षा की कहानी क्षेत्र की हर बेटी के लिए संदेश है—सपने बड़े हों, मेहनत सच्ची हो तो मंज़िल जरूर मिलती है।
दीक्षा राठौर को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! 💐👏

10/09/2026

पहले विकास के लिए घर गंवाया, अब नए आशियाने पर भी संकट! 2 परिवार फिर मुआवजे के इंतजार में ! मंडी जिला के पधर उपमंडल के द्रंग गांव के धर्मा देवी और देवेंद्र सिंह के परिवार की कहानी विकास की उस कीमत को सामने लाती है, जिसे शायद शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मंडी-पठानकोट NH निर्माण के लिए पहले इन परिवारों ने अपने घर खोए और मुआवजा राशि व जीवनभर की जमा पूंजी से नए आशियाने बनाए। लेकिन कुछ समय बाद हाईवे का विशाल डंगा धंसने से नए मकानों को भी नुकसान पहुंच गया और दोनों परिवारों को फिर किराए के कमरों में रहने को मजबूर होना पड़ा। प्रभावित परिवार अब क्षतिग्रस्त मकानों के लिए दो गुना मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ताकि किसी सुरक्षित स्थान पर तीसरी बार अपना घर बसा सकें। एनएचएआई के मुताबिक कलवर्ट के पास पानी के रिसाव से डंगा क्षतिग्रस्त हुआ। डीसी मंडी की अध्यक्षता में गठित कमेटी नुकसान का आंकलन कर रही है। वहीं गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड की ओर से दोनों परिवारों को 8 हजार रुपये प्रतिमाह किराया देने की बात कही गई है। अब प्रभावित परिवारों को इंतजार है सरकारी मुआवजे का, ताकि वे फिर से अपना आशियाना बसा सकें।

10/09/2026

मंडी के 22 वर्षीय सुरजीत चौहान का नया गाना ‘मेरे माहिया’ रिलीज | पहाड़ी गानों के बाद हिंदी-पंजाबी मिक्स का तड़का ! छह पहाड़ी गानों के बाद सुरजीत अब हिंदी-पंजाबी मिक्स गानों की ओर बढ़े हैं। ‘मेरे माहिया’ को जसप्रीत ने लिखा है, शशि भूषण ने म्यूजिक दिया है और लिलि बिग ने इसका फिल्मांकन किया है। सुरजीत ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में फीट ऑफ फायर के संस्थापक अमित भाटिया और कला एंटरटेनमेंट के संस्थापक एवं प्रोड्यूसर राजा सिंह मल्होत्रा का अहम सहयोग रहा। वहीं राजा सिंह मल्होत्रा ने सुरजीत की आवाज की तारीफ करते हुए कहा कि उभरते कलाकारों को मंच देना कला एंटरटेनमेंट और फीट ऑफ फायर का उद्देश्य है। सुरजीत जल्द ही दो और नए गानों पर भी काम कर रहे हैं।

10/09/2026

मंडी में 10 दिन चलेगा ‘शाख महोत्सव’ | फिल्म फेस्टिवल, सांस्कृतिक संध्याएं और मेले का होगा आयोजन ! सोसाइटी फॉर हिमाचल आर्ट एंड कल्चर, नॉलेज एंड हेरिटेज (शाख) द्वारा आयोजित इस दस दिवसीय महोत्सव में तीन दिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल होगा, जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों पर आधारित संदेशप्रद फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके साथ ही चार सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली लोक संस्कृति, गायन, नृत्य, लाइट क्लासिकल, हिंदी-फिल्मी गीत, नाट्य, बॉडी बिल्डिंग, स्टैंडअप कॉमेडी और 50 वर्ष से अधिक उम्र के दंपतियों की रैंप वॉक प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। पड्डल मैदान में मेले का भी आयोजन होगा। वहीं गायन, नृत्य और स्टैंडअप कॉमेडी के ऑडिशन 11, 12 और 13 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होटल कम्फर्ट में होंगे। ऑडिशन निशुल्क रहेगा।

09/09/2026

125 साल पहले अंग्रेज़ो का बनाया ये अजूबा आज भी काम कर रहा है ! देखें कर्नाटक के प्रसिद्ध कापू लाइट हाउस में हम दिल थाम के ऊपर तक चढ़ गए ! साउथ इंडियन डायरी का एक और जबरदस्त एपिसोड !!

09/09/2026

हम क्या धूल खाकर मर जाएं ? पुल घराट से मलोरी टनल बाईपास को जोड़ने वाली सड़क की चिंता है किसी को ? NHAI या PWD या नगर निगम ? कौन है जिम्मेवार ? हमने बात की संबंधित अधिकारियों से वीडियो में देखें हमे क्या जबाव मिला !

Address

Hamirpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pole Star Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pole Star Himachal:

Shortcuts

Share