HBN Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from HBN, Social Media Agency, worad Number 15 bhatta colony, Hanumangarh.
(1)

( Jasvinder Singh Jurnalist ) देश का तेजी से उभरता डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म HBN NEWS ( हिंदुस्तान_ब्रेकिंग_न्यूज़ )

Call & WhatsApp पर खबरें भेजने के लिए संपर्क करें " ( 9875222666 )

  | टिब्बी के भुरानपुरा में कृत्रिम दूध बनाने का भंडाफोड़, चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिफाइंड तेल, सोरबिटोल और डिट...
20/05/2026

| टिब्बी के भुरानपुरा में कृत्रिम दूध बनाने का भंडाफोड़, चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिफाइंड तेल, सोरबिटोल और डिटरजेंट पाउडर से तैयार हो रहा था सिंथेटिक दूध

#हनुमानगढ़

  DST टीम और गोगामेड़ी पुलिस की सयुक्त कार्रवाई ,गोगामेड़ी पुलिस थानाधिकारी चंद्रकला ने टीम सहित कार्यवाई को दिया अंजाम .....
19/05/2026

DST टीम और गोगामेड़ी पुलिस की सयुक्त कार्रवाई ,गोगामेड़ी पुलिस थानाधिकारी चंद्रकला ने टीम सहित कार्यवाई को दिया अंजाम ...

19/05/2026

जंक्शन सुरेशिया घर में लगी आग,रसोई में गैस लीकेज होने से लगी आग ...

#हनुमानगढ़

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस हुई सख्त, अलाइन स्किल्स एड्यूटेक में जागरूकता सेमीनार, स्टंटबाज युवाओं को दी चेतावनी #...
19/05/2026

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस हुई सख्त, अलाइन स्किल्स एड्यूटेक में जागरूकता सेमीनार, स्टंटबाज युवाओं को दी चेतावनी

#हनुमानगढ़। जिले में युवाओं द्वारा सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने, मॉडिफाइड बाइक चलाने और यातायात नियमों की लगातार अवहेलना को देखते हुए यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशानुसार यातायात थाना हनुमानगढ़ द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत जंक्शन स्थित अलाइन स्किल्स एड्यूटेक में जागरूकता सेमीनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना का महत्व समझाया गया।
सेमीनार को संबोधित करते हुए यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा ने कहा कि यातायात पुलिस या सड़क किसी की दुश्मन नहीं होती, जब तक व्यक्ति नियमों का पालन करता है। जैसे ही कोई व्यक्ति नियमों की अनदेखी करता है, दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस तो केवल चालान काट सकती है या वाहन सीज कर सकती है, लेकिन सड़क पर हुई एक गलती किसी निर्दाेष व्यक्ति की जान भी ले सकती है।
उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि आजकल कई युवा बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाकर बिना हेलमेट स्टंट करते हुए नजर आते हैं। पुलिस द्वारा दिन में कार्रवाई शुरू करने के बाद अब कुछ युवक रात के समय सड़कों पर हुड़दंग और स्टंटबाजी कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अब रात्रिकालीन अभियान भी शुरू किया गया है और लगातार कार्रवाई की जा रही है।
थानाप्रभारी ने स्पष्ट कहा कि बिना हेलमेट बाइक या स्कूटी चलाने वालों तथा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की जान की भी जिम्मेदारी समझें और नियमों का पालन करें।
कार्यक्रम में संस्था निदेशक लोकेश शर्मा ने यातायात पुलिस की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सख्ती गलत नहीं है, बल्कि इससे कई निर्दाेष लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से सुरक्षित वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था निदेशक लोकेश शर्मा व स्टॉफ सदस्य जय प्रकाश, पूनम , शिखा , विक्रम , रेयान , गुरप्रीत , दिव्या , प्रियंका ने यातायात थानाप्रभारी अनिल चिन्दा का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया व समस्त युवाओं को यातायात नियमों की पालना की शपथ दिलाई।

 : राजेंद्र सिंह चौधरी बने अपर मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर,हनुमानगढ़ जिले के गांव खिनानियां के मूल निवासी हैं राजेंद्र सिंह...
19/05/2026

: राजेंद्र सिंह चौधरी बने अपर मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर,हनुमानगढ़ जिले के गांव खिनानियां के मूल निवासी हैं राजेंद्र सिंह चौधरी ...

दिनांक 19.05.2026 को जिला हनुमानगढ़ में निम्न अधिकारीगण सेक्टर सुपरवाईजर चेकिंग अधिकारी  एवं सर्किल चैकिंग अधिकारी रहेंग...
19/05/2026

दिनांक 19.05.2026 को जिला हनुमानगढ़ में निम्न अधिकारीगण सेक्टर सुपरवाईजर चेकिंग अधिकारी एवं सर्किल चैकिंग अधिकारी रहेंगे। रात्रि में किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


*  जंक्शन सुरेशिया घर मे आग लगने की मिली सूचना*- रसोई में गैस लीकेज होने से लगी आग- 1 घण्टे से नही पहुंची दमकल- वार्डवास...
19/05/2026

* जंक्शन सुरेशिया घर मे आग लगने की मिली सूचना*

- रसोई में गैस लीकेज होने से लगी आग
- 1 घण्टे से नही पहुंची दमकल
- वार्डवासियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के किया प्रयास
- घर के सदस्य को निकाला घर से बाहर

राजस्थान के चार जिलों से नशीली टेबलेट्स बरामदधौलपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर और हनुमानगढ़ से पकड़े गए तस्करANTF ने की कार्रवाई...
19/05/2026

राजस्थान के चार जिलों से नशीली टेबलेट्स बरामद
धौलपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर और हनुमानगढ़ से पकड़े गए तस्कर
ANTF ने की कार्रवाई

राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में नशा सप्लाई करने वाले तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने धौलपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर और हनुमानगढ़ में नशे के खिलाफ कार्रवाई की। करीब 1425 किलोग्राम डोडा-चूरा, स्मैक, नशीली टेबलेट्स और कैप्सूल बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ट्रक, पिकअप और कार भी जब्त की। जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपए आंकी गई है।






" लू व गर्मी बन सकती है जानलेवा, आमजन बरतें सुरक्षा "
19/05/2026

" लू व गर्मी बन सकती है जानलेवा, आमजन बरतें सुरक्षा "

  20 मई को जिला मुख्यालय के 14 केंद्रों पर प्री-डीएलएलड परीक्षा,दो पारियों में होगी परीक्षा, कुल 10,088 परीक्षार्थी होंग...
18/05/2026

20 मई को जिला मुख्यालय के 14 केंद्रों पर प्री-डीएलएलड परीक्षा,दो पारियों में होगी परीक्षा, कुल 10,088 परीक्षार्थी होंगे शामिल ...

  स्वीकृत मार्ग छोड़ दूसरी जगह सड़क निर्माण का आरोप,ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी पर लगाए गंभीर आरोप ...
18/05/2026

स्वीकृत मार्ग छोड़ दूसरी जगह सड़क निर्माण का आरोप,ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी पर लगाए गंभीर आरोप ...

Address

Worad Number 15 Bhatta Colony
Hanumangarh
335512

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HBN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to HBN:

Share