22/12/2025
गांव ढूकड़ा ( सिरसा )का बेटा हुआ शहीद।।
*शहीद सुरजीत फौजी को भावभीनी श्रद्धांजलि*
कल सुबह Dhukra में अंतिम संस्कार किया जाएगा।।
गांव के लिए यह अत्यंत पीड़ादायक, हृदयविदारक और अपूरणीय क्षति का समाचार है कि हमारे अपने वीर सपूत, सुरजीत फौजी, जो शस्त्र सीमा बल (SSB) में देशसेवा में तैनात थे, कर्तव्य पथ पर यात्रा के दौरान तीन अन्य वीर जवानों के साथ वीरगति को प्राप्त हो गए। उनका असमय जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए एक ऐसा शून्य छोड़ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।
सुरजीत फौजी केवल एक साहसी सैनिक ही नहीं थे, बल्कि वे गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक और आदर्श व्यक्तित्व थे। उन्होंने गांव में खेल ग्राउंड के लिए निरंतर प्रयास किए और आर्मी की तैयारी कर रहे बच्चों से उनका विशेष लगाव रहा। वे हमेशा युवाओं को अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और देशभक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे।
उनका जीवन सेवा, सादगी और समर्पण का प्रतीक था। उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्र के लिए जीने और मरने की प्रेरणा देता रहेगा। गांव उनके अमूल्य योगदान और बलिदान को सदा नमन करता रहेगा।
हम इस महान वीर सपूत को शत-शत नमन करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शहीद परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करें।
शहीद अमर रहें
जय हिंद🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳