Rajasthan Sandesh

Rajasthan Sandesh Rajasthan Sandesh..A Fortnightly Hindi News Paper

"राजस्थान सन्देश" का वर्ष 2026 का कैलेंडर 🌹 जनवरी 🌹प्रिंट कैलेंडर की कॉपी फ्री आप हनुमानगढ़ सैक्टर 12 से आकर ले सकते हैं...
19/01/2026

"राजस्थान सन्देश" का
वर्ष 2026 का कैलेंडर
🌹 जनवरी 🌹

प्रिंट कैलेंडर की कॉपी फ्री आप हनुमानगढ़ सैक्टर 12 से आकर ले सकते हैं।
सम्पर्क - +91-99280-32720

यातायात पुलिस को मिला सशक्त सहयोग,12 यातायात बेरीगेट का लोकार्पण, यातायात व्यवस्था होगी सुदृढ़ .. #हनुमानगढ़। शहर की यात...
19/01/2026

यातायात पुलिस को मिला सशक्त सहयोग,12 यातायात बेरीगेट का लोकार्पण, यातायात व्यवस्था होगी सुदृढ़ ..

#हनुमानगढ़। शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व सुचारु बनाने की दिशा में रविवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। यातायात पुलिस थाना हनुमानगढ़ परिसर में जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर , अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई, यातायात थाना अधिकारी अनिल चिंदा, कल्याण से बलजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, रंजोत सिंह सरां, नवप्रताप सिंह ने 12 यातायात बेरीगेट का लोकार्पण किया गया। यह बेरीगेट कल्याण ज्वेलर्स की ओर से भामाशाह सहयोग के रूप में यातायात पुलिस को प्रदान किए गए हैं। यातायात थाना अधिकारी अनिल चिंदा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल्याण ज्वेलर्स द्वारा लगभग डेढ़ लाख रुपये की लागत से 12 यातायात बेरीगेट तैयार कराए गए हैं, जिन्हें यातायात पुलिस थाना हनुमानगढ़ को सुपुर्द किया गया है। उन्होंने कहा कि इन बेरीगेटों के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात को नियंत्रित करने में काफी सहायता मिलेगी। इससे न केवल जाम की समस्या में कमी आएगी, बल्कि आमजन को भी सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने कल्याण ज्वेलर्स द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि शहरवासियों और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार का भामाशाह सहयोग पुलिस प्रशासन का मनोबल बढ़ाता है और जनसहयोग से ही शहर को सुव्यवस्थित व सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी समाज के अन्य लोग एवं संस्थाएं इस तरह के सहयोग के लिए आगे आएंगी। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई ने भी इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यातायात नियमों के पालन और संसाधनों की उपलब्धता से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। बेरीगेटों के उपयोग से यातायात नियंत्रण में सुविधा होगी और पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में मदद मिलेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ कल्याण ज्वेलर्स के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस सहयोग को शहरहित में महत्वपूर्ण कदम बताया और यातायात व्यवस्था सुधार में सामूहिक सहभागिता पर बल दिया।

Celebrating my 12th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉
03/05/2025

Celebrating my 12th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

26/01/2025
 #राजस्थान_सन्देश द्वारा पाठकों के लिए विज्ञापनदाताओं के सहयोग से इस बार लक्ष्मी पन्ना प्रकाशित किया गया है जो कि आप सभी...
27/10/2024

#राजस्थान_सन्देश द्वारा पाठकों के लिए विज्ञापनदाताओं के सहयोग से इस बार लक्ष्मी पन्ना प्रकाशित किया गया है जो कि आप सभी के लिए बिल्कुल #फ्री

19/06/2024

अब आधार केन्द्र सांय 7 बजे तक खुले रहेंगे, 16 जुलाई तक रहेगा नया समय प्रभावी

#हनुमानगढ़ (राजस्थान सन्देश न्यूज़) 19 जून। खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत आने वाले राशनकार्ड धारकों के समस्त सदस्यों को राशन प्राप्त करने हेतु पोश मशीन पर फिंगर प्रिन्ट देते हुए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ई-केवाईसी के अभाव में उस सदस्य का गेंहू नहीं मिलेगा एवं राशन कार्ड से उस सदस्य का नाम भी कट जाएगा। जिन बच्चों का 5 वर्ष की आयु से पहले आधार नामांकन हो गया था, तथा उनके फिंगर प्रिंट आधार में अपडेट नहीं हुए थे। खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत गेंहू लेने के लिए उनके आधार में बायोमैट्रिक अपडेट करवाने के लिए आधार सेन्टर पर लोगो की भीड़ एकत्र हो रही है।

इसी सिलसिले में आधार सेन्टर पर लोगो को बेहतर सुविधा देने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण नई दिल्ली ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अन्तर्गत जिले में संचालित कुल 45 आधार केन्द्रों के समय अवधि को बढ़ाते हुए आमजन को राहत दी है। अब जिले में संचालित आधार केन्द्रों पर 16 जुलाई, 2024 तक प्रातः 9.30 बजे से सांय 7.00 बजे तक आधार नामांकन व आधार अपडेट का कार्य करवाया जा सकेगा।

यहां संचालित है आधार केन्द्र

जिले के संगरिया में 7 आधार केन्द्र लीलावाली, मानकसर, ढ़ाबां, मालारामपुरा, पंचायत समिति, जलदाय विभाग एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित है। हनुमानगढ़ में 5 आधार केन्द्र रोड़ावाली, मैनावाली, कलक्ट्रेट, पुरानी कलक्ट्रेट एवं पीआरओ कार्यालय या सूचना केन्द्र में संचालित है। पीलीबंगा में 11 आधार केन्द्र निहालपुरा, खोथावाली, डबलीबास मौलवी, लिखमीसर, सरावावाला, हरदयालपुरा, बड़ोपल, तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जलदाय विभाग एवं पंचायत समिति में संचालित है।

नोहर ब्लॉक में 3 आधार केन्द्र रामगढ़, मेघाना एवं जलदाय विभाग में संचालित है। भादरा में 5 आधार केन्द्र भिरानी, उतरादाबास, छानीबड़ी, डूंगराना एवं करनपुरा में संचालित है। रावतसर में 8 आधार केन्द्र 99आरडी, 10केडब्ल्यूडी, 29डीडब्ल्यूडी, पल्लू, खोडा, मोधूनगर, तहसील एवं सीडीपीओ कार्यालय में संचालित है। टिब्बी में 6 आधार केन्द्र 8 जीजीआर, सलेमगढ़ मसानी, पीरकामडिया, मसीतावाली, सूरेवाला एवं उपखण्ड कार्यालय में संचालित है।

03/06/2024

#राजस्थान_सन्देश 24x7 🎥

लोकसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, सबसे कम 20 राउंड टोंक-सवाई माधोपुर और सबसे अधिक 28 राउंड राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में होंगे।

लोकसभा क्षेत्रवार अधिकतम राउंड

गंगानगर : 21

बीकानेर : 21

चूरू : 22

झुंझुनूं : 26

सीकर : 21

जयपुर ग्रामीण : 22

जयपुर : 21

अलवर : 21

भरतपुर : 21

करौली-धौलपुर : 23

दौसा : 21

टोंक-सवाई माधोपुर : 20

अजमेर : 21

नागौर : 22

पाली : 23

जोधपुर : 24

बाड़मेर : 23

जालोर : 25

उदयपुर : 23

बांसवाड़ा : 27

चित्तौड़गढ़ : 23

राजसमंद : 28

भीलवाड़ा : 23

कोटा : 24

झालावाड़-बारां : 26

22/03/2024

Address

Hanumangarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajasthan Sandesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rajasthan Sandesh:

Share