Hapur Uday News

Hapur Uday News Hapur Uday News (हिंदी समाचार सेवा) जनपद हापुड़ क?

Hapur Uday News (हिंदी समाचार सेवा) जनपद हापुड़ की प्रमुख खबरों के लिए देखें (ehapuruday.com)
Since 29 years Hapur Uday serving Daily News continuously

पिस्टल की नोक पर कार में ले जाकर किया रेप , तीन साल तक वीडियो से किया ब्लैकमेल, एफआईआर दर्जपिस्टल की नोक पर कार में ले ज...
08/08/2026

पिस्टल की नोक पर कार में ले जाकर किया रेप , तीन साल तक वीडियो से किया ब्लैकमेल, एफआईआर दर्ज

पिस्टल की नोक पर कार में ले जाकर किया रेप , तीन साल तक वीडियो से किया ब्लैकमेल, एफआईआर दर्ज हापुड़: थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक गांव निवासी बीटेक की एक छात्रा ने गांव के ही युवक पर पिस्टल की नोक पर कार में अगवा कर रेप कर अश्लील वीडियो बनाने और करीब तीन साल तक उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

पिस्टल की नोक पर कार में ले जाकर किया रेप , तीन साल तक वीडियो से किया ब्लैकमेल, एफआईआर दर्ज हापुड़: थाना सिम्भावली क्....

डीएम व एसपी ने किया कांवड मार्गों का निरीक्षण , चेजिंग रूम की साफ सफाई निरंतर कराई जाये:कविता डीएम व एसपी ने किया कांवड ...
08/08/2026

डीएम व एसपी ने किया कांवड मार्गों का निरीक्षण , चेजिंग रूम की साफ सफाई निरंतर कराई जाये:कविता

डीएम व एसपी ने किया कांवड मार्गों का निरीक्षण , चेजिंग रूम की साफ सफाई निरंतर कराई जाये:कविता हापुड़- कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जनपद में प्रमुख कावड़ मार्गों का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम कविता मीना व एसपी कुंवर ज्ञानेजय सिंह ने कावडिय़ों के रुकने,ठहरने,जलपान और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। कि कावड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जाए। कावड़ यात्रा के दौरान डायवर्जन प्लान सख्ती से लागू किया जाए। भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। मार्ग में जगह-जगह प्राथमिक उपचार केंद्र, बाइक एंबुलेंस और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगाए जा रहे सेवा शिविरों में बिजली,शौचालय और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। लाउडस्पीकर और बैनरों के माध्यम से कावडिय़ों को यातायात नियमों और आपातकालीन नंबर डायल 112 की जानकारी दी जाए।...

डीएम व एसपी ने किया कांवड मार्गों का निरीक्षण , चेजिंग रूम की साफ सफाई निरंतर कराई जाये:कविता हापुड़- कावड़ यात्रा क...

जंगल में दिखा तेंदुआ, गांवों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग, कांवड़ मार्ग के पास मूवमेंट से बढ़ी चिंता, पंजों के ...
08/08/2026

जंगल में दिखा तेंदुआ, गांवों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग, कांवड़ मार्ग के पास मूवमेंट से बढ़ी चिंता, पंजों के निशान फोरेंसिक लैब भेजे

जंगल में दिखा तेंदुआ, गांवों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग, कांवड़ मार्ग के पास मूवमेंट से बढ़ी चिंता, पंजों के निशान फोरेंसिक लैब भेजे हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अकबरपुर बुकलाना के जंगल में शुक्रवार सुबह तेंदुआ दिखने से किसानों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंजों के निशान की जांच कर उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। वन विभाग ने क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग शुरू कर दी है।...

जंगल में दिखा तेंदुआ, गांवों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग, कांवड़ मार्ग के पास मूवमेंट से बढ़ी चिंता, पंजों ....

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरफ्तार , किया निलंबित, जबरन सेवानिवृत्ति का भी फैसलानाबालिग...
08/08/2026

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरफ्तार , किया निलंबित, जबरन सेवानिवृत्ति का भी फैसला

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरफ्तार , किया निलंबित, जबरन सेवानिवृत्ति का भी फैसला हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप अब भारी पड़ गया है। प्रबंध समिति ने मामले को गंभीर मानते हुए प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें जबरन सेवानिवृत्त करने का भी निर्णय लिया गया है। हालांकि इसके लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।...

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरफ्तार , किया निलंबित, जबरन सेवानिवृत्ति का भी फैसला ...

हाईवे पर दबंगों की गुंडागर्दी, पुलिस चौकी के पास पीटा, वीडियो वायरलहाईवे पर दबंगों की गुंडागर्दी, पुलिस चौकी के पास पीटा...
08/08/2026

हाईवे पर दबंगों की गुंडागर्दी, पुलिस चौकी के पास पीटा, वीडियो वायरल

हाईवे पर दबंगों की गुंडागर्दी, पुलिस चौकी के पास पीटा, वीडियो वायरल हापुड़ । थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर शुक्रवार देर रात को दबंगों ने सरेआम कानून को ताक पर रख दिया। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर जमकर लाठी-डंडों से पीटा। घटना पिलखुवा पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई।...

हाईवे पर दबंगों की गुंडागर्दी, पुलिस चौकी के पास पीटा, वीडियो वायरल हापुड़ । थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 .....

NH-9 पर रोडवेज बस से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी घायलNH-9 पर रोडवेज बस से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल हापुड़। ज...
07/08/2026

NH-9 पर रोडवेज बस से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल

NH-9 पर रोडवेज बस से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल हापुड़। जिले के पिलखुवा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर NH-9 पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौली निवासी विजेंद्र (53) अपनी पत्नी कमलेश (50) के साथ बाइक से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। दोपहर सरस्वती मेडिकल कॉलेज के सामने उनकी बाइक आगे चल रही रोडवेज बस के पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।...

NH-9 पर रोडवेज बस से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल हापुड़। जिले के पिलखुवा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर NH-9 पर हुए सड़...

इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्जइंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर नाबालिग छात्र...
07/08/2026

इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा से प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। हापुड़ के एक मौहल्ले निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि 9 जुलाई की सुबह त्यागी नगर निवासी कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश चंद शर्मा ने उनकी 16 वर्षीय बेटी को कार्यालय में बुलाया था। वहां प्रधानाचार्य ने छात्रा से अश्लील हरकत की। छात्रा ने किसी तरह वहां से निकलकर घर आकर परिजनों को जानकारी दी।घटना के कुछ दिन बाद आरोपी ने छात्रा को उपहार देने का लालच देकर मामला दबाने की कोशिश की। इससे डरी छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। 18 जुलाई को पिता ने कॉलेज प्रबंधन को लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित...

07/08/2026

2027 में यूपी की मुख्यमंत्री बनेंगी अनुप्रिया: अपना दल एस ने लिया संकल्प

2027 में यूपी की मुख्यमंत्री बनेंगी अनुप्रिया: अपना दल एस ने लिया संकल्प हापुड़ में हुई मासिक समीक्षा बैठक, बूथ-बूथ तक संगठन मजबूत करने पर जोर हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। अपना दल एस ने 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। यह बात गुरुवार को जिला कैंप कार्यालय में हुई मासिक समीक्षा बैठक में कही गई।...

https://ehapuruday.com/2027-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac/

फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़, जीएसटी टीम ने गढ़ की स्क्रैप कंपनी से 50 लाख वसूलेफर्जी आईटीसी का भंडाफोड़, जीएसटी टीम ने गढ़ ...
07/08/2026

फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़, जीएसटी टीम ने गढ़ की स्क्रैप कंपनी से 50 लाख वसूले

फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़, जीएसटी टीम ने गढ़ की स्क्रैप कंपनी से 50 लाख वसूले हापुड़। वस्तु एवं सेवा कर विभाग ने गढ़मुक्तेश्वर की एक स्क्रैप रीसाइक्लिंग कंपनी द्वारा फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने का मामला पकड़ा है। बुधवार को विभाग की टीम ने सलामतपुर-बदरखा स्थित सेंस रीसाइक्लिंग लिमिटेड के परिसर में छापेमारी की। एसजीएसटी के संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि कंपनी ने गाजियाबाद और दिल्ली की दो फर्मों से 40.62 करोड़ रुपये की खरीद दिखाई थी और 7.5 करोड़ रुपये का आईटीसी क्लेम किया था। लेकिन जिन फर्मों से खरीद दिखाई गई, उन्होंने भी फर्जी कंपनियों से खरीद दर्शाई थी।...

फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़, जीएसटी टीम ने गढ़ की स्क्रैप कंपनी से 50 लाख वसूले हापुड़। वस्तु एवं सेवा कर विभाग ने गढ़म.....

केक काटने के विवाद में बवाल, पथराव में 4 घायलकेक काटने के विवाद में बवाल, पथराव में 4 घायल हापुड़। कोतवाली देहात क्षेत्र...
07/08/2026

केक काटने के विवाद में बवाल, पथराव में 4 घायल

केक काटने के विवाद में बवाल, पथराव में 4 घायल हापुड़। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धनौरा में बृहस्पतिवार देर रात जन्मदिन का केक काटने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार गांव में शिवम के घर जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। केक काटने के लिए टेबल गौरव के घर के सामने लगाई गई थी। इस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। कहासुनी के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।...

केक काटने के विवाद में बवाल, पथराव में 4 घायल हापुड़। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धनौरा में बृहस्पतिवार देर रात ज....

Address

371 Jawahar Ganj Railway Road
Hapur
245101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hapur Uday News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hapur Uday News:

Shortcuts

Share