Creative Gallery

Creative Gallery ✓ 🎯🎯🏆🥰

14/04/2026
जय भीम! 💙मैं बार-बार इसी एक विचार पर लौट आती हूँ...इस इंसान को दूसरों की तरह एक ही कुएँ से पानी पीने की इजाज़त नहीं थी। ...
14/04/2026

जय भीम! 💙

मैं बार-बार इसी एक विचार पर लौट आती हूँ...
इस इंसान को दूसरों की तरह एक ही कुएँ से पानी पीने की इजाज़त नहीं थी। जिस समाज में उसका जन्म हुआ था, उसी समाज ने उसके साथ इंसान से भी बदतर बर्ताव किया।
और फिर भी,
उसने उसी समाज को इतना कुछ दिया...

(सबसे महत्वपूर्ण बात हम आज के महिलाये जो महिला सशक्तिकरण "womens empowerment "की बात करते हैं उनको खुद नहीं पता की इसकी सुरुआत किसने की)

महिलाओं के लिए संपत्ति के समान अधिकार, गोद लेने का अधिकार, वोट देने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश), और तलाक़ व दोबारा शादी करने का कानूनी अधिकार।

उसने अपने दर्द को खुद को कड़वा नहीं बनाने दिया। उसने उस दर्द को खुद को और बड़ा बनाने का ज़रिया बनाया।

सच कहूँ तो, मैं डॉ. अंबेडकर के बारे में जितना ज़्यादा पढ़तीहूँ, उतना ही मुझे यह एहसास होता है कि हम उस एक इंसान के कितने ऋणी हैं—जिसके पास हार मान लेने की हर वजह मौजूद थी, लेकिन जिसने कभी हार नहीं मानी..


25/01/2026

#एकलड़की🦋
लड़कियाँ जब नौकरी करती हैं,
तो कोई तीर नहीं मारतीं...
वो बस अपने हिस्से की ज़िंदगी अपने नाम कर लेती हैं।

अपने कल को खुद संभाल लेती हैं,
अपने खर्च खुद उठाती हैं,
और चुपचाप मजबूत बन जाती हैं।
वो घमंडी नहीं होतीं,
बस इतना कहने की हिम्मत जुटा लेती हैं

"मैं कर लूंगी...

अपने दम पर।"

किसी के आगे हाथ नहीं फैलातीं,
किसी एहसान का बोझ नहीं रखतीं,
बस अपने होने का मान रखती हैं।
जब जेब में अपने पैसे होते हैं,
तो आवाज़ में थोड़ा भरोसा आ जाता है,
नज़रों में आत्मसम्मान झलकने लगता है।
फिर ताने कमज़ोर नहीं करते,

फिर बातें तोड़ नहीं पातीं।
क्योंकि जब एक लड़की अपने पैरों पर खड़ी होती है,
तो वो बोझ नहीं बनती....
वो रिश्तों में इज़्ज़त और बराबरी ले आती है।

#आत्मनिर्भर🧿

Address

Har Ki Puri Haridwar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Creative Gallery posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share