26/05/2022
हरदा - निजी अस्पताल बघेल होस्पिटल में 5 लाख ₹ तक का ईलाज फ्री योजना शुरू ! पहले दिन 10 मरीजो ने कराया आयुषमान से ईलाज ! #मादिक_रूनवाल
*╔•┈┅━❀❁✿✾🔷✾✿❁❀━┅•╗*
Adv...
*बच्चो के समुचित शिक्षा विकास के लिए*
*प्रवेश प्रारंभ*
_________________________
*माँ शारदा विद्या मंदिर*
*हायर सेकंडरी स्कूल हरदा*
_________________________
*कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक ( हिंदी/ अंग्रेजी )*
*( कृषि ,कला,विज्ञान,वाणिज्य संकाय )*
*बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल सुविधा उपलब्ध*
*पता - छीपानेर रोड़ विकास नगर हरदा*
*संपर्क - 9926341821*
*╚•┈┅━❀❁✿✾🔷✾✿❁❀━┅•╝*
हरदा शहर के निजी अस्पताल में आयुषमान के तहत 5 लाख ₹ तक ईलाज अलग अलग बीमारियों का होना शुरू हो गया है पिछले पखवाड़े में आयुष्मान योजना के लाभ के लिए शहर के निजी अस्पताल बघेल हॉस्पिटल ने आईडी जनरेट करने के लिए आवेदन दिया था जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से बीते दिनों बघेल रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल में मरीजो का ईलाज होना शुरू हो गया है जहाँ बीते दिनों करीब 10 मरीजो को एडमिट कर ईलाज किया जा रहा है जहाँ योजना के तहत निजी अस्पताल में भी निशुल्क इलाज हो सकेगा 3 मंजिला इस निजी अस्पताल में कई विशेषज्ञ स्टाफ व आधुनिक शल्य चिकित्सा की मशीनें उपलब्ध है ! जिले में करीब 2 लाख आयुषमान कार्डधारी है जिनके लिए अब निजी अस्पताल में भी सुविधा मिल सकेगी !
🔹 *जल्द अन्य बीमारियों के ईलाज भी जुड़ेंगे आयुषमान आईडी से...!*
बघेल हॉस्पिटल के संचालक विशाल सिंहः बघेल ने बताया कि बीते दिनों शहर के निजी अस्पताल में सालाना 5 लाख ₹ तक के ईलाज शुरू हो चला है जिसमे पहले दिन 10 मरीजो ने सर्व आधुनिक सुविधा के साथ मरीजो का ईलाज किया गया वही वर्तमान में बीमारियों का ईलाज सामान्य तौर पर आयुषमान के तहत किया जा रहा है जिसमे हड्डी रोग ( आर्थोपेडिक ) , जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग,अति गंभीर मरीज जिन्हें वेंटिलेटर व आईसीयू की जरूरत हो उन्हें इस अस्पताल में लाभ मिल सकेगा वही हॉस्पिटल के अंदर ही आयुषमान कार्ड बनाये जा सकेंगे जिसमे हितग्राही की समग्र आईडी व आधार कार्ड प्रति लगेगी ! जल्द अन्य बीमारियो के ईलाज भी योजना से जुड़ेंगे !
🔹 *विवाद की स्तिथि से बचने बीमारी का पंजीयन आवश्यक ..!*
अक्सर अस्पतालों में आनन फानन में मरीजो को आयुष्मम अधिकृत अस्पताल में पहुँच जाते है मगर सीमित बीमारी के बाध्यता के चलते अस्पताल ईलाज से न बोल देते है जिस से विवाद की स्तिथि निर्मित तक होती है इस से बचने के लिए पीड़ित की बीमारी से संबंधित कागजी करवाई जिला अस्पताल या विशेषज्ञ से अनुमोदित कर भी आप ईलाज करवा सकते है !
दिनांक - 26 मई 2022
स्त्रोत - नेट
➖➖➖➖➖➖➖➖
( )
➖➖➖➖➖➖➖➖
_*मादिक रुनवाल*_
*चलता चक्र अखबार*
*जिला ब्यूरो हरदा/लाईव*
*( 3 लाख "हरदा सोशल मीडिया" नेटवर्क एवं अखबार में विज्ञापन हेतु संपर्क करे- 9039796664 )*
➖➖➖➖➖➖➖➖