Vishal 24 News

Directions Website

Vishal 24 News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vishal 24 News, Media/News Company, Hardoi, Hardoi.

🚀 Vishal 24 News

📢 4 करोड़+ व्यूज | 🎥 47,000+ सब्सक्राइबर्स | 📰 सोशल मीडिया का सबसे भरोसेमंद न्यूज़ चैनल

हर वायरल अपडेट राजनीति से लेकर मनोरंजन तक, सबसे पहले आपके पास!

⚡ जुड़ें अब! क्योंकि हर ब्रेकिंग न्यूज़ यहां सबसे पहले मिलती है!

पाली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, निकाला गया भव्य पथ संचलनपाली, हरदोई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पाली ...
15/08/2026

पाली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, निकाला गया भव्य पथ संचलन

पाली, हरदोई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पाली में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गन्ना समिति रूपापुर के चेयरमैन ओम प्रकाश मिश्रा एवं विद्यालय प्रबंधक शीर्षेन्दुशील त्रिवेदी (विपिन) मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और देशभक्ति का परिचय देते हुए भव्य पथ संचलन निकाला। पथ संचलन विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मंजेश बुक डिपो, काली मंदिर, वैरियल चौराहा, मुख्य चौराहा, पंथवारी देवी मंदिर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

पथ संचलन के बाद विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। ‘अहिगिरीनंदिनी’ पर स्वाती मिश्रा द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। साथ ही मेधावी परीक्षा में अंक प्राप्त करने वाली बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जलपान वितरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राम नरेश सिंह, कोषाध्यक्ष रामू अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य अवधेश शुक्ला, शिव नारायण मिश्र, विमलेश गुप्ता, प्रकाश नारायण पांडे, विनीत तिवारी, मृत्युंजय मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

14/08/2026

जनाब यू ट्यूबर पत्रकार हैं

मुंह मे कर्रा के गुटखा पेल के स्कूल के अंदर घुसकर किचन में बना दाल भात चेक कर रहे हैं

फतेहपुर के भिटौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नरौली में बिना अनुमति पांच-छह लोगों के स्कूल परिसर और रसोई में घुसने तथा शिक्षिका से अभद्रता का मामला सामने आया, शिक्षिका ने घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, मामले के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन कर बिना सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति बाहरी लोगों, सोशल मीडिया प्रतिनिधियों और यूट्यूबर्स के विद्यालय में प्रवेश पर रोक लगाने तथा महिला शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की

14/08/2026

✨ Radha Krishna Dance | Radha Gori Gori 🌸




सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज एवं नाग पंचमी पर्वपाली, हरदोई। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इं...
14/08/2026

सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज एवं नाग पंचमी पर्व

पाली, हरदोई। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पाली परिसर में सरस्वती शिशु मंदिर के तत्वावधान में हरियाली तीज एवं नाग पंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए मेंहदी, नृत्य सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने आकर्षक मेंहदी रचाई और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में रंग भर दिया। पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश शुक्ला, शिशु वाटिका प्रभारी ज्योति मिश्रा, नेहा त्रिपाठी, शालिनी, वर्षा, अंजू एवं आरती मौजूद रहीं।

13/08/2026

13/08/2026

ब्रेकिंग न्यूज -

उत्तराखंड में बद्रीनाथ के पहले बड़ा हादसा हो गया है

चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी द्वारा निर्माणाधीन डीआरटी सुरंग में अचानक मलबा गिरने से बड़ा हादसा

हादसे के वक्त सुरंग के अंदर 25 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे के कारण भीतर ही फंस गए हैं

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं है और युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया है, कड़ी मशक्कत के बाद अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा जा रहा है

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार मौके पर रहकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहे हैं, सुरंग में फंसे बाकी मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है

13/08/2026

वाराणसी में एक चोर गेट काटकर बाइक एजेंसी में घुसा और करीब चार घंटे तक अंदर मौजूद रहा। इस दौरान उसने कॉफी बनाकर पी, वॉशरूम में नहाया और काउंटर पर अपने अंडरगारमेंट्स सुखाए। इसके बाद गाना बजाकर जमकर लुंगी डांस किया और आखिर में मैनेजर की करीब 4.70 लाख रुपये कीमत की केटीएम बाइक लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

13/08/2026

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाश साइबर कैफे में घुस गए और पिस्टल दिखाकर 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

13/08/2026

यूपी : वाराणसी में तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस ने बुर्का पहने 2 युवक पकड़े। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने बताया कि Reel बनाने के लिए बुर्का पहना था। थाने लाकर दोनों से पूछताछ चल रही है।

13/08/2026

प्रतापगढ़ में मनचले ने युवती से सड़क पर हाल चाल जाना। लगे हाथ फोन नम्बर भी मांग लिया। युवती ने मनचले की चप्पलों से धुनाई कर दी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर रोहित मौर्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Address

Hardoi
Hardoi
241123

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vishal 24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share