Hardoi Khabar

Hardoi Khabar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hardoi Khabar, Media/News Company, Hardoi.

19/11/2023
17/11/2023

खुले गोवंश का शहर में आतंक

  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठकविकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में निर्माण कार्यों...
16/11/2023


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक
विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

15/11/2023
07/11/2023

तमंचे की नोक पर महिला का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, फिर आरोपियों ने किया गैंगरेप, वीडियो की धमकी देकर अक्सर बुला क...

सीतापुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप अभियुक्तगण को हुई  07 वर्ष कठोर कारावास व 50,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा     ...
01/11/2023

सीतापुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप अभियुक्तगण को हुई 07 वर्ष कठोर कारावास व 50,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा
अभियुक्तगण द्वारा वादी मुकदमा के बेटों पर जान से मारने की नियत से फायर कर देने के सम्बन्ध में थाना महोली पर पंजीकृत मु.अ.सं. 73/14 की गुणवत्तापूर्ण विवेचना एव अभियोजन द्वारा मुकदमे की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप दिनांक 30.10.2023 को मा0 न्यायालय,अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-02 सीतापुर द्वारा दोषसिद्ध अभियुक्तगण 1.सुरेश पुत्र 2.संतोष सिंह 3.उमेश सिंह पुत्रगण भभूती सिंह 4.रणजीत सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासीगण कचूरी थाना महोली सीतापुर को अन्तर्गत धारा 307/324/34/504/506भादवि में 07 वर्ष कठोर कारावास व 50,000/- हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

अवैध पटाखा बनाने की सामग्री सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार जनपद सीतापुर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रेश मिश्र द्वारा जनपद में सघन च...
31/10/2023

अवैध पटाखा बनाने की सामग्री सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद सीतापुर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रेश मिश्र द्वारा जनपद में सघन चेकिंग एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त दिये गये निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी सिधौली श्री शोभित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना अटरिया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों 1.इस्राइल पुत्र मो0 याकूब 2.हाशिम पुत्र मो0 इदरीश नि0 गण नीलगांव थाना अटरिया जनपद सीतापुर को वहद ग्राम नीलगांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्तगण से कुल 1.बारुद सफेद मसाला 02 किलो 800 ग्राम 2.सफेद पाउडर 2 किलो 330 ग्राम 3.पिसा कोयला 0.490 ग्राम 4.सुतली 9 किलो 200 ग्राम 5.कलमी शोरा 4 किलो 10 ग्राम 6.महताब तैयार/निर्मित 1000 पीस 7.महताब अर्द्वनिर्मित 2000 पीस 8.मलगेशियम पाउडर 7 किलो 200 ग्राम 9.बाती लगभग 800 ग्राम 10.सुतली बम बने 250 पीस 11.गोला तिकोना बम 48 पीस बरामद हुआ है। बरामदगी के संबंध में मु0अ0सं0 253/2023 धारा 5/9ख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना अटरिया जनपद सीतापुर पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।

• अभियुक्तगण का नाम/पता:-
1.इस्राइल पुत्र मो0 याकूब नि0 नीलगांव थाना अटरिया जनपद सीतापुर
2.हाशिम पुत्र मो0 इदरीश नि0 नीलगांव थाना अटरिया जनपद सीतापुर
• बरामदगी :-
1. बारुद सफेद मसाला 02 किलो 800 ग्राम
2. सफेद पाउडर 2 किलो 330 ग्राम
3. पिसा कोयला 0.490 ग्राम
4. सुतली 9 किलो 200 ग्राम
5. कलमी शोरा 4 किलो 10 ग्राम
6. महताब तैयार/निर्मित 1000 पीस
7. महताब अर्द्वनिर्मित 2000 पीस
8. मलगेशियम पाउडर 7 किलो 200 ग्राम
9. बाती लगभग 800 ग्राम
10. सुतली बम बने 250 पीस
11. गोला तिकोना बम 48 पीस

• पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 253/2023 धारा 5/9ख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना अटरिया जनपद सीतापुर ।

• पुलिस टीम:-
1.वरि0 उ0नि0 विश्वम्भर दयाल सिह
2. का0 कमलेश शर्मा
3. का0 भूरी सिह
4.का0 यशपाल
5.का0 मुकेश कुमार

केन्द्रीय सतर्कता आयोगCENTRAL VIGILANCE COMMISSIONभ्रष्टाचार मुक्त भारत - विकसित भारत
30/10/2023

केन्द्रीय सतर्कता आयोग
CENTRAL VIGILANCE COMMISSION
भ्रष्टाचार मुक्त भारत - विकसित भारत

29/10/2023
29/10/2023

ब्रेकिंग हरदोई
चोर चोर निकले मौसरे भाई, पब्लिक ने जमकर की पिटाई

पहले दोनों ने मिलकर पी दारू फिर एक चोर ने दूसरे चोर से मोबाइल गिरवी रखवाने की कही बात

दूसरा चोर जब पहले चोर का मोबाइल लेकर भागा तो दूसरा उसके पीछे भागकर चिल्लाने लगा चोर - चोर

पब्लिक ने सुना तो भाग रहे चोर की जमकर कर दी पिटाई

जमकर मचा हंगामा, पूछताछ में दोनों निकले चोर ,एक हरदोई का तो दूसरा सीतापुर का

हरदोई के कोतवाली शहर के मेडिकल कालेज के सामने का है पूरा मामला

29/10/2023

हरदोई हंड्रेड ब्रेड संयुक्त चिकित्सालय नयागांव स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई

Address

Hardoi
241001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hardoi Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share