Bulldozer News HDI

Bulldozer News HDI Regional News, Latest News, Top stories, Mann Ki Baat, Breaking News, National and International News

02/04/2024

देश के घोटालेबाजों का जमावड़ा बना इंडी गठबंधन जिसका एकमात्र लक्ष्य देश को लूटना

हरदोई: रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों द्वारा आयोजित रैली में भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए भाजपा जिला इकाई ने प्रेस वार्ता कर जोरदार पलटवार किया।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी और जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने इंडी गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का ठगबंधन बताया। उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित इंडी गठबंधन की रैली मात्र भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगी दलों के'अपने राजनीतिक परिवारों को बचाने' का प्रयास है। उन्हें देश और जनता के विकास से कोई मतलब नहीं। उन्होंने कहा कि ठगबंधन की रैली 'फ्लॉप शो' थी जिसका प्रमाण जनता विहीन खाली कुर्सियां दे रहीं थी।

कांग्रेस और आप पार्टी जो भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब चुके है, उन्हें जनता का शासन इसलिए नहीं सुहा रहा क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजनैतिक दलों के परिवार का नहीं बल्कि जनता का विकास हो रहा है। देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी अपने 140 करोड़ परिवारजनों की खुशहाली के लिए दिन रात मेहनत कर उनके स्वर्णिम भविष्य को तराश रहें है। प्रधानमंत्री मोदी अपने 140 करोड़ परिवारजनों को भ्रष्टाचार रूपी दीमक से बचाने की लड़ाई लड़ रहें है। जिसने देश को लूटा है उसे एक एक पाई वापस करनी पड़ेगी।

इंडी गठबंधन को घमंडियों का गठबंधन बताते हुए कहा कि देश को अपनी बपौती समझनेवालों को देश की जनता ने नकार कर एक गरीब बेटे को प्रधानमंत्री पद पर बैठाया। बस यहीं बात इनके पेट में मरोड़ पैदा करती है कि कैसे एक गरीब का बेटा जनता के आशिर्वाद से पीएम बन गया।

इनके पेट में मरोड़ इसलिए भी पड़ती है कि गरीब का बेटा उनकी लूट खसोट पर नकेल कस रहा है। हर दिन बोले गए इनके नए नए झूठ का पर्दाफाश करता है। घमंडियां गठबंधन पेट भर भर कर पीएम मोदी को जो गाली देता है वह उन्हें नहीं 140 करोड़ की जनता को गाली दे रहा है।

जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि देश को लूटने वाली कांग्रेस के परिवार, भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लालू यादव, मुलायम सिंह यादव और शिबू सोरेन के परिवार रैली में शामिल थे। भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी की हिरासत में मौजूद अरविंद केजरीवाल का परिवार भी इस रैली में मौजूद था।' ऐसे भ्रष्टाचारी लोग जहां एकत्रित हो वहां देश के विकास की नहीं सिर्फ लूट खसोट की योजना बनेगी।

इंडी गठबंधन पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि जो दल रामचरित मानस के अपमान पर चुप रहे, देश की शक्ति का अपमान करने पर चुप रहे, घोटालों पर चुप रहे, सजा पर सवाल उठाए, संदेशखाली के अपराधी शाहजहां शेख पर चुप रहे, स्टालिन के सनातन विरोधी बयान पर चुप रहे, हिंदू देवी देवताओं के अपमान पर चुप रहे। ऐसे दलों पर जनता कैसे विश्वास करेगी। जिन दलों के नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हो चाहे वह आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल हो, झारखंड के हेमंत सोरेन हो या बिहार से लालू यादव।

जिस कांग्रेस का नेतृत्व पांच हजार करोड़ रुपए के घोटाले में जेल से बेल पर चल रहा हो वह देश को दोबारा भ्रष्टाचार की राह पर ही ले जाएगा।
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से महामंत्री सतेंद्र राजपूत, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता, सत्यम शुक्ल, आई टी प्रमुख सौरभ सिंह मौजूद रहे।

भाजपा जिला पदाधिकारियों द्वारा जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी का स्वागतहरदोई: भारतीय जनता पार्टी हरदोई के नवनियुक्त जिला प्रभ...
26/11/2023

भाजपा जिला पदाधिकारियों द्वारा जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी का स्वागत

हरदोई: भारतीय जनता पार्टी हरदोई के नवनियुक्त जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी के प्रथम जनपद आगमन पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने मल्लावां में जनपद की सीमा पर उनका स्वागत किया। जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी के हरदोई पहुंचने तक जगह-जगह तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
जिला कार्यालय पर पहुंचकर जिला पदाधिकारी के साथ बैठक में परिचय प्राप्त कर उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा आगामी 2024 लोकसभा चुनावों में जी जान से जुट जाना है और लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने का संकल्प पूर्ण करना है।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना है तो हमें अपने घर को सबसे पहले मजबूत करना होगा और हमारा पहला घर हमारा बूथ होता है। हम सबको ध्यान रखना होगा कि मतदाता सूची में कोई भी नाम छूटने न पाए। हर घर हर वोट को हमे चुन चुन कर बाहर निकलना है और भाजपा के लिए प्रेरित करना है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसने 10 सालों में ऐसी सरकार दी कि आतंक और भ्रष्टाचार नाम की चिड़िया गायब हो गई। देश से लेकर प्रदेश में सुख चैन और समृद्धि की बयार चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का यश आज विश्व के शिखर को छू रहा है। जी20 की बैठक इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कोरोना काल में जब विश्व त्राहिमाम कर रहा था तो ये भारत ही था जिसने अपने देश के नागरिकों की रक्षा के साथ साथ विश्व की चिंता की और मानवता को बचाने के लिए इंजेक्शन पहुंचाए। ।

जिला प्रभारी ने कहा कि समय रहते अगर हम सभी बूथों को दुरुस्त कर लेंगे तो भारी मतों से दोनों लोकसभा सीट जीतेंगे प्रतिद्वंदी की जमानत जब्त होना पक्का है। यह ध्यान रखना होगा कि जनता से मिले आशिर्वाद को नकारते हुए इसी विपक्ष ने चक्रव्यूह रच हमारे भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार को गिराने का काम किया था। उसी एक वोट की कीमत हमें समझनी होगी और एक एक वोट जोड़कर ही हमें तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। यह जिम्मेदारी सिर्फ विधायक और सांसदों या जिला पदाधिकारियों की ही नहीं है बल्कि प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ताओं का है। उन्होंने कहा कि अटल जी के बाद अब जाकर देश को एक ऐसा सशक्त नेतृत्व मिला है जिसके शासन में राष्ट्र और सनातन संस्कृति अपने परम वैभव को प्राप्त कर रही है। और अब हमारे कंधों पर यह जिम्मेदारी है कि देश के इस वैभव को और आगे बढ़ाए जिससे कि आने वाली पीढ़ी को रहने के लिए एक आदर्श राष्ट्र मिले।

इस अवसर पर सांसद जयप्रकाश रावत अशोक रावत एमएलसी अशोक अग्रवाल निवर्तमान जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री राजीव रंजन मिश्रा जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री एसपी मौर्य संदीप सिंह प्रीतेश दीक्षित संजय सिंह विनोद राठौर जिला महामंत्री ओम वर्मा अनुराग मिश्रा सत्येंद्र राजपूत जिला मंत्री अविनाश पांडे अजय शुक्ला मीना वर्मा राम नंदिनी वर्मा मंगतराम जय देवी राजपूत नीतू चंद्रा कोषाध्यक्ष डॉ अनुज गुप्ता मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी मोर्चों के अध्यक्ष अलका गुप्ता आकाश सिंह अनिल राजपूत महिपाल गौतम सहित ब्लाक प्रमुखगण नगर पालिका /पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।

भरखनी में BJP के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग में मंत्री सांसद विधायक जनप्रतिनिधि हुए शामिलहरदोई: भारतीय जनत...
18/11/2023

भरखनी में BJP के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग में मंत्री सांसद विधायक जनप्रतिनिधि हुए शामिल

हरदोई: भारतीय जनता पार्टी की सवायजपुर और शाहाबाद विधानसभा के ब्लॉक भरखनी, हरपालपुर, शाहाबाद और टोडरपुर के बी डी सी सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रथम सत्र की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ने पार्टी का इतिहास और महापुरुषों के योगदान से पार्टी कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र ने की और मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रीतेश दीक्षित ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के अपने अनुभवों को साझा किया। प्रीतेश दीक्षित ने कहा कि योजनाओं की सफलता तभी मानी जाती है जब गांव पुरवा में रहने वाला व्यक्ति लाभान्वित होता है।

तीसरे सत्र की अध्यक्षता धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने की, सत्र में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रजनी तिवारी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए रजनी तिवारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक जीवन में अपने व्यवहार को एक आदर्श के रूप में स्थापित करना चाहिए। हमारा जीवन समाज और क्षेत्र के विकास के लिए अर्पित रहना चाहिए। पूर्व की राजनीति से वर्तमान की राजनीति में एक बड़ी पारदर्शिता देखने को मिली है।

चौथे और अंतिम सत्र की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्यामू त्रिवेदी ने करते हुए मुख्य अतिथि सदर सांसद जय प्रकाश का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि हम सब जनता के सेवक है, उनकी समस्याओं का निराकरण करना हमारा कर्तव्य है। क्षेत्र और समाज की भलाई के लिए हमें कभी कभी ऐसे निर्णय लेने पड़ते है जो हो सकता है थोड़े नियमों के विपरीत हो पर उसके नतीजे एक बड़ी आबादी को बिना किसी भेदभाव के फायदा पहुंचा जाते है।

प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक अनुराग मिश्रा के अनुसार 19 नवंबर को हरदोई, गोपामउ विधानसभा के ब्लाकों का 20 को सांडी, बिलग्राम-मल्लावां विस एवं 21 को बालामऊ, संडीला विधानसभा के बीडीसी सदस्यों का प्रशिक्षिण सम्पन्न होगा।

13/11/2023

दिव्यांग नंदराम ने आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल से दीपावली पर की मुलाकात, सुहाना जैन के साथ मिलकर मुंह से बनाई तस्वीर की भेंट


विधिक सेवा दिवस के अवसर पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजनआज दिनाँक 09/11/2023 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधि...
09/11/2023

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

आज दिनाँक 09/11/2023 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में *विधिक सेवा दिवस के अवसर पर* आम जनमानस को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन तहसील सदर के अन्तर्गत ब्लॉक सुरसा के हरिशंकर मिश्र लॉ कॉलेज मालिहामऊ में संपन्न हुआ।जिसमें तहसील सदर की ओर से नायब तहसीलदार अनुज कुमार वर्मा व लीगल एड क्लीनिक दिनेश कुमार द्वारा शिविर में प्रतिभाग कर बच्चों को विधिक जानकारी दी गई।इस अवसर पर सी, ई, ओ, एस, एन मिश्रा, डॉ, प्रभात कुमार दीक्षित, चाँद बाबू, धीरज कुमार, मूलचन्द भारती, आकाश मिश्रा तथा छात्र, छात्राएं आदि मौजूद रहीं।

06/11/2023

हरदोई में पारंपरिक खेती से हटकर किसान मछली पालन में अपना हाथ आजमा रहे हैं. मछली पालन में उन्हें 5 गुना कमाई हो रही है....

कृषि मेले में किसानों को प्रोत्साहित करने पहुंचे विधायक सवाजपुरभाजपा सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। तभी कृष...
04/11/2023

कृषि मेले में किसानों को प्रोत्साहित करने पहुंचे विधायक सवाजपुर

भाजपा सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। तभी कृषकों को ध्यान में रखकर योजनाओं का निर्माण किया जा रहा हैं। कृषक सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रों पर छूट, निशुल्क बीज, पशु बीमा, पशु पालन पर अनुदान जैसी तमाम योजनाएं कृषकों के जीवन स्तर को सुधार रही है यह समय खेती को तकनीक से जोड़ने का समय है। उक्त उद्गार विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित विकास खण्ड मुख्यालय हरपालपुर व साण्डी में आयोजित कृषि मेले में व्यक्त किए। किसानों की सुविधा एवं सुगमता को दृष्टिगत रखते हुए खेती किसानी से जुडी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की बेहतर जानकारी व सफल क्रियान्वयन हेतु आयोजित व्लाक स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं संगोष्ठी के शुभारम्भ अवसर पर कृषकों को संबोधित करते हुए श्री रानू ने कहा कि महिला किसानों के लिए सरकार ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का संचालन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक पहल की है। महिलाओं को अतिरिक्त अनुदान हर योजना में देकर सरकार उनको आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। गंगा किनारे के क्षेत्रों में नमामि गंगे योजना के द्वारा प्राकृतिक खेती कर कृषकों को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाने का कार्य मोदी जी और योगी जी की नेतृत्व वाली सरकार कर रही है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि रजनीश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी भविष्य में किसानों के विकास की नई ईबारत लिखेगी। साथ ही पशुओं के बीमा, प्राकृतिक खेती और गौशाला आदि पर विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर अनोखे लाल कश्यप, ब्लॉक प्रमुख सांड़ी अनिल राजपूत, जिला कृषि प्रसार अधिकारी विनीत शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी साण्डी विजय नारायण राजपूत, मण्डल अध्यक्ष राकेश मिश्रा व मदनपाल राजपूत, प्रधान संघ अध्यक्ष हरपालपुर मिथलेश सिंह भूरा , साण्डी आलोक सिंह सहित क्षेत्रीय गणमान्यजनों में राम प्रताप पाण्डेय, श्रीप्रकाश शुक्ला, अजय सिंह, मनोज दीक्षित, अभिराम सिंह आदि प्रमुख जन उपस्थित रहे।

27/10/2023

#श्रीमदभागवतकथादुर्गामंदिरधूराहरदोई_4

26/10/2023

#श्रीमदभागवतकथादुर्गामंदिरधूराहरदोई__3

26/10/2023

#श्रीमदभागवतकथादुर्गामंदिरधूराहरदोई_3

26/10/2023

नारी उत्थान सामाजिक संस्थान प्रेम प्रकाश वर्मा रजनी पासी का नैरा,पकरियाऊसर में किया गया भव्य स्वागत

Address

Hardoi
241001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bulldozer News HDI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share