The Insider Point - Magazine

The Insider Point - Magazine द इनसाइडर पॉइंट - राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका

PRGI No. UPHIN/2023/88747
(2)

25/08/2026

मनुवादियों , तुम गिनती में के 3% परसेंट मुट्ठी भर लोगों को अगर हमनें फूंक मार दी तो गायब हो जाओगे - सुनील अस्तेय, आजाद समाज पार्टी

25/08/2026

Gen Z के साथ साथ Gen Alpha भी इस सरकार के लिए सिर दर्द बने हुए हैं…..पटना BPSC Students Protest में पहुंचे इस Gen Alpha को सुनिए…..'जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे, गोली भी खाना पड़ा तो खाएंगे!

25/08/2026

छात्रों की मांगों को सरकार दबा नहीं सकती - प्रशांत किशोर

बिजली चोरी पकड़े जाने पर विजिलेंस टीम पर हमला, सिपाही की वर्दी फाड़ी; पिता-पुत्र समेत तीन पर FIR #हरदोई। बघौली थाना क्षे...
25/08/2026

बिजली चोरी पकड़े जाने पर विजिलेंस टीम पर हमला, सिपाही की वर्दी फाड़ी; पिता-पुत्र समेत तीन पर FIR

#हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के गोंडाराव में बिजली चोरी पकड़ने पहुंची विजिलेंस टीम पर मैरिज लॉन मालिक और उसके साथियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि बिजली चोरी पकड़े जाने से नाराज आरोपियों ने टीम के साथ मारपीट की, एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी और टीम को बंधक बनाने की कोशिश की। घटना में विजिलेंस टीम के अवर अभियंता भी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे विजिलेंस टीम के अवर अभियंता सरफराज अहमद, क्षेत्रीय अवर अभियंता अखिलेश और लाइनमैन रोशनलाल के साथ निरीक्षक मनोज कुमार, दीवान राजीव कुमार, शिव शंकर यादव, किरन पाल सिंह और सिपाही विमल गोंडाराव पहुंचे थे। टीम को मोनू मैरिज लॉन में बिजली चोरी की सूचना मिली थी।

जांच के दौरान लॉन मालिक रामलखन की मौजूदगी में बिजली चोरी पकड़ी गई। आरोप है कि रामलखन ने अपने मकान की छत पर मीटर से जाने वाले तार को बाईपास कर अवैध तरीके से बिजली चला रखी थी। टीम ने बिजली चोरी की वीडियोग्राफी भी की।

बताया गया कि कार्रवाई के बाद टीम वहां से निकलने लगी, तभी रामलखन ने अपने बेटे शिवम और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर विजिलेंस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दीवान राजीव कुमार की वर्दी फाड़ दी और उनके साथ मारपीट की। हमले में अवर अभियंता सरफराज अहमद भी घायल हो गए। आरोपियों ने टीम को बंधक बनाने और मोबाइल छीनने की भी कोशिश की।

घटना की सूचना मिलने पर #बघौली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि अवर अभियंता सरफराज अहमद की शिकायत पर रामलखन, उसके बेटे शिवम और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

लखनऊ नगर निगम में 243 भैंसों की नीलामी के दौरान हंगामा, सपा नेता समेत 11 नामजद और 60 अज्ञात पर FIR #लखनऊ। नगर निगम मुख्य...
25/08/2026

लखनऊ नगर निगम में 243 भैंसों की नीलामी के दौरान हंगामा, सपा नेता समेत 11 नामजद और 60 अज्ञात पर FIR

#लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय लालबाग में 243 भैंसों की नीलामी के दौरान हुए हंगामे और सड़क जाम के मामले में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। लालबाग पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा समेत 11 नामजद और करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त को लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में 243 भैंसों की नीलामी प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान अनीस रजा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और नीलामी प्रक्रिया का विरोध करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह समेत पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया। पुलिस के अनुसार, कई प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाकर ले जाया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी जनसमूह, सरकारी आदेश के उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सार्वजनिक रास्ता रोकने और शांति भंग करने समेत BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

FIR में नामजद आरोपी: अनीस रजा, सलीम, राजेश पांडेय उर्फ बिल्लू, अतुल यादव, तुषार श्रीवास्तव, कुलदीप पासवान, रोहित यादव, बावी धानुक, अबुल हाजिम, सुजीत और विवेक सिंह।

25/08/2026

हरदोई में खाद्य विभाग की छापेमारी, 1.25 क्विंटल रसगुल्ले और खराब छेना नष्ट

्षाबंधन

कूलर के तार से करंट लगने पर 2 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहरामरिपोर्ट- विकल्प कुमार (फिरोजाबाद) #फिरोजाबाद। था...
25/08/2026

कूलर के तार से करंट लगने पर 2 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट- विकल्प कुमार (फिरोजाबाद)

#फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला गड़रिया में विद्युत करंट की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, गांव नगला गड़रिया निवासी ध्रुव (2 वर्ष), पुत्र ऋषि वैश्य, को कूलर के तार से करंट लग गया। करंट लगने की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मासूम को उपचार के लिए फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

25/08/2026

सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने 20 रुपये किलो में बेची पीडीए चीनी ….

हरदोई पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह, 24 शिकायतें सुनीं #हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता...
25/08/2026

हरदोई पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह, 24 शिकायतें सुनीं

#हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने मंगलवार, 25 अगस्त को हरदोई का दौरा किया। निरीक्षण भवन में आयोजित सुनवाई के दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़ी 24 शिकायतें सुनीं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 16 शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शाम करीब 4:30 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में एकता सिंह ने जिम ट्रेनर से जुड़े मामलों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाता है, लेकिन महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।

जिम ट्रेनर के चुनाव को बताया निजी पसंद

एकता सिंह ने स्पष्ट किया कि जिम में प्रशिक्षण के लिए पुरुष या महिला ट्रेनर का चुनाव व्यक्ति की निजी पसंद का विषय है। यदि कोई महिला पुरुष ट्रेनर से प्रशिक्षण लेना चाहती है, तो उसकी पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि पूर्व में जिम ट्रेनर से संबंधित जो भी शिकायतें आयोग के संज्ञान में आई थीं, उन पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई थी। फिलहाल इस संबंध में कोई नया मामला आयोग के संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को आयोग गंभीरता से ले रहा है। आयोग का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

सुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा पीड़ित महिलाओं की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

हरदोई में खेत में मिला 50 वर्षीय किसान का शव, मचा हड़कंप #हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मक्क...
25/08/2026

हरदोई में खेत में मिला 50 वर्षीय किसान का शव, मचा हड़कंप

#हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मक्के के खेत में 50 वर्षीय किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक सोमवार दोपहर मवेशियों के लिए चारा लेने घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर संपन्नंद के मक्के के खेत में किसान का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की।

मृतक की पहचान खेरौली मझरा खेवई निवासी रमेश (50) पुत्र सुंदर लाल के रूप में हुई है। रमेश किसान थे। उनके परिवार में पत्नी शांति, तीन बेटियां और एक बेटा ज्ञानेंद्र हैं।

परिजनों के अनुसार, रमेश सोमवार दोपहर मवेशियों के लिए हरा चारा काटने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह खेत में उनका शव मिला।

सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि किसान की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Address

Kachhauna Hardoi (UP)
Hardoi
241126

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Insider Point - Magazine posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Insider Point - Magazine:

Shortcuts

Share