The LAST PAGE

The LAST PAGE THE LAST PAGE

*उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*द लास्ट पेजरायबरेली। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ...
29/04/2026

*उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*
द लास्ट पेज
रायबरेली। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों द्वारा उर्वरकों के संतुलित प्रयोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम - अटौरा बुजुर्ग ब्लाक - सतांव में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ आर०के० कनौजिया वैज्ञानिक - सस्य विज्ञान ने उर्वरकों के संतुलितप्रयोग विषय अपने विचार साझा किए। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की सलाह दी और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होनें ने बताया कि संतुलित उर्वरक प्रयोग का उद्देश्य है कि मृदा के स्वास्थ्य के दृष्टिगत और फसल की पोषण आवश्यकताओं के अनुसार नाइट्रोजन (N),फास्फोरस (P), पोटाश (K) और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों का प्रयोग किया जाए ।इससे फसल की पैदावार बढ़ती है, मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और उत्पादन लागतभी नियंत्रित रहती है। संतुलित उर्वरक प्रयोग से न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि पर्यावरण और मृदा के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।डॉ कनौजिया ने वर्मीकम्पोस्ट के महत्व के बारे में बताते हुए किसान भाईयों को अपने स्तर पर छोटी-छोटी वर्मी यूनिट बनाने की सलाह दी तथा वर्मीकम्पोस्ट तैयार करने के लिए विस्तापूर्वक तकनीकी जानकारी दी साथ हीउन्होनें जलवायु परिवर्तन के वर्तमान परिवेश एवं धान की रोपाई में श्रमिक पर आने वाले अधिक खर्चों के दृष्टिगत अगामी खरीफ मौसम मे धान की सीधी बुवाई तकनीकी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में किसानों के प्रश्नों का समाधान किया गया तथा उन्हें उन्नत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया। प्रगतिशील कृषक राजेश शुक्ला ने इस अवसर पर आयोजित कृषक प्रशिक्षण कराये जाने के लिए के0वी0के0 के वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया एवं विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के कृषक कार्यक्रम में बतायी गयी जानकारियों को अपनी खेती में अपनायेगें जिससे उनकी मृदा में सुधार हो और अच्छा उत्पादन प्राप्त करेगें । इस अवसर पर अनिल कुमार एवं वेदप्रकाश आदि किसानों ने प्रतिभाग किया।

प्रगतिशील किसान मोहन मिश्र ने 150 बीघा में गेहूं की बंपर पैदावार कर रचा इतिहासखेती को आधुनिक बनाकर किसानों की आय बढ़ाना ह...
11/04/2026

प्रगतिशील किसान मोहन मिश्र ने 150 बीघा में गेहूं की बंपर पैदावार कर रचा इतिहास
खेती को आधुनिक बनाकर किसानों की आय बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य: मोहन मिश्र

हरदोई के सुरसा
क्षेत्र के प्रतिष्ठित परिवार और आधुनिक खेती के पर्याय माने जाने वाले स्वर्गीय श्याम जी मिश्र की विरासत को उनके पुत्र मोहन मिश्र नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। मोहन मिश्र ने इस वर्ष श्री राम सुपर 303 गेहूं की किस्म को 150 बीघा खेत में बोकर प्रति बीघा 5.5 क्विंटल की रिकॉर्ड पैदावार हासिल की है। यह सफलता क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है।

पिता की विरासत और आधुनिक सोच
मोहन मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय संजय कुमार मिश्र और धनंजय मिश्र के छोटे भाई स्वर्गीय श्याम जी मिश्र के पुत्र हैं। उनके पिता स्वर्गीय श्याम जी मिश्र वर्षों से अपने क्षेत्र में खेती के नए प्रयोगों के लिए विख्यात रहे थे। उन्होंने न केवल पारंपरिक खेती की, बल्कि पतंजलि के साथ अनुबंध (Contract) पर मूली की खेती, बड़े स्तर पर केले की खेती और गेहूं की विभिन्न उन्नत किस्मों पर काम किया था। पिछले वर्ष ही उन्होंने 2000 वर्ष प्राचीन एवं विलुप्त हो रही गेहूं की एक उन्नति किस्म को जीवंत करने की एक साकार कोशिश कर "सोना मोती" कर उनकी रिकॉर्ड पैदावार की थी।

पिता के पदचिह्नों पर बढ़ते कदम
अपने पिता की कृषि पद्धति और आधुनिक सोच को आगे बढ़ाते हुए मोहन मिश्र ने खेती को घाटे का सौदा मानने वाली धारणा को बदला है। उनका मानना है कि यदि तकनीक और सही बीज का चुनाव किया जाए, तो किसान कम भूमि में भी अधिक लाभ कमा सकते हैं।

मोहन मिश्र ने कहा:

"मेरा उद्देश्य केवल पैदावार बढ़ाना नहीं, बल्कि खेती को इतना आधुनिक बनाना है कि हमारे क्षेत्र का हर किसान जागरूक और समृद्ध हो सके। पिता जी हमेशा नए प्रयोगों पर जोर देते थे, मैं बस उन्हीं के सपनों को हकीकत में बदलने का प्रयास कर रहा हूँ।"

किसानों के लिए नई राह
150 बीघा जैसे विशाल क्षेत्रफल पर प्रति बीघा 5.5 क्विंटल की औसत पैदावार गेहूं के उत्पादन में एक बड़ा कीर्तिमान है। मोहन मिश्र की इस उपलब्धि पर स्थानीय किसानों और कृषि विशेषज्ञों ने उन्हें बधाई दी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिस तरह मोहन मिश्र आधुनिक तरीकों को अपना रहे हैं, उससे निश्चित रूप से अन्य किसानों को भी कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने की प्रेरणा मिलेगी।

विनोद दीक्षित बने ज़िला प्रभारीफोटोग्राफर्स एसोसिएशन हरदोई इकाई में हुआ महत्वपूर्ण फेरबदल द लास्ट पेज हरदोई। फोटोग्राफर्स...
28/03/2026

विनोद दीक्षित बने ज़िला प्रभारी
फोटोग्राफर्स एसोसिएशन हरदोई इकाई में हुआ महत्वपूर्ण फेरबदल
द लास्ट पेज
हरदोई। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की हरदोई इकाई के अध्यक्ष दीपक कपूर की सलाह पर जिलाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री सुरेंदर सिंह बिष्ट एवम प्रदेश संगठन मंत्री अमर सिंह की संस्तुति पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा ने विनोद दीक्षित को हरदोई इकाई का प्रभारी नियुक्त किया। विनोद दीक्षित से पूर्व शहर के प्रतिष्ठित फोटोग्राफर तालिब अब्बास ज़ैदी ज़िला प्रभारी का कार्यभार देख रहे थे जिनका कार्यकाल दो साल का कार्यकाल दो से ज्यादा बार बढ़ाया जा चुका था। नवनियुक्त ज़िला प्रभारी विनोद दीक्षित ने बातचीत में बताया कि वर्तमान ज़िला कार्यकारिणी भी अपना कार्यकाल पूरा कर चुकी है साथ ही वर्तमान जिलाध्यक्ष दीपक कपूर को प्रदेश टीम में प्रवक्ता पद पर ले लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दीपक कपूर ने अतिव्यस्तता और कार्यकाल पूरा हो जाने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उपरोक्त बिंदुओं के मद्देनज़र नवनियुक्त ज़िला प्रभारी ने चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा भी कर दी है। उनके अनुसार 5 तारीख तक प्रत्याशी अपना नामांकन करा सकेंगे। प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर चुनाव की तिथि 6 अप्रैल को घोषित की जाएगी।

5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दी श्रद्धांजलि!द लास्ट पेज हरदोई। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व लखनऊ विश्वविद्य...
27/03/2026

5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दी श्रद्धांजलि!
द लास्ट पेज
हरदोई। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिल सिंह वीरू के छोटे भाई स्मृति शेष श्री राजीव सिंह रिंकू बाबा की 5वीं पुण्यतिथि पर निज निवास पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद भंडारा आयोजित कर राहगीरों और साधु संतों को प्रसाद वितरित किया गया।
सबसे पहले हवन पूजन सम्पन्न हुआ। इसके बाद श्री सिंह ने अपने पिता नरेन्द्र सिंह अटिया, छोटे भाई सुनील सिंह,संजीव सिंह सोनू,बेटी देवशी सिकरवार व भतीजे शौर्य वर्धन सिकरवार अन्य परिजनों के साथ अपने भाई स्व. राजीव सिंह रिंकू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से याद किया। इसके बाद कन्याभोज आयोजित कर कन्याओं को दान दक्षिणा दी गई। भंडारे में राहगीरों और साधु संतों को प्रसाद वितरित किया गया। सपा के वरिष्ठ नेता श्री सिंह ने कहा कि जीवन में व्यक्ति तो नहीं रहता लेकिन उसकी यादें हमेशा जीवित रहती हैं। कहा कि उनके छोटे भाई स्व. राजीव सिंह रिंकू हमेशा उनके और सभी परिवारीजनों के दिलों में जिंदा रहेंगे। इसके
वाद स्व. राजीव सिंह के चित्र पर गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी यादें साझा कीं। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में श्री राजकुमार सिंह, पंडित अनन्त कुमार मिश्रा, कमलेश सिंह,शिव शंकर वैश्य सुबोध सिंह,प्रमोद सिंह, मनोहर सिंह,शेर सिंह, मदन मोहन सिंह,राकेश सिंह राजपूत ,पंकज सिंह,उमेश सिंह नीरू,सौरभ सिंह,उदय राज शुक्ला भानु, रमेश चंद्र मिश्रा आशीष कुमार सिंह,मदनपाल, दृग पाल,अरविंद कुमार, आशीष कुमार पांडे, अनूप कुमार पांडे, विमल कुमार सिंह,ललित दीपक,पप्पू,अंकित,श्यामू, सुनील सिंह, दिलीप सिंह, सरदार अंग्रेज सिंह,बंटी सिंह आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित द लास्ट पेज (अरविन्द राठौर)पिहानी,हरदोई। साम...
14/03/2026

राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
द लास्ट पेज (अरविन्द राठौर)
पिहानी,हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आंखों से संबंधित बीमारियों, विशेष रूप से ग्लूकोमा के प्रति जागरूक करना है।
चिकित्सा अधीक्षक डाo जितेन्द्र श्रीवास्तव,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाo वैभव जायसवाल और नेत्र परीक्षण अधिकारी अय्यूब ज़फर ने उपस्थित लोगों को ग्लूकोमा (काला मोतिया) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्लूकोमा एक गंभीर नेत्र रोग है।जो समय पर इलाज न होने पर दृष्टि को स्थायी रूप से प्रभावित कर सकता है। इसलिए समय-समय पर आंखों की जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है।
यह भी बताया कि ग्लूकोमा को अक्सर “साइलेंट विजन किलर” कहा जाता है।क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। कई बार लोगों को तब तक बीमारी का पता नहीं चलता, जब तक आंखों की रोशनी काफी हद तक कम नहीं हो जाती। इसलिए 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नियमित रूप से नेत्र परीक्षण कराना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को आंखों की देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। उन्हें संतुलित आहार लेने, नियमित रूप से आंखों की जांच कराने और किसी भी प्रकार की आंखों से संबंधित समस्या होने पर मुफ्त सरकारी सेवाओं से लाभान्वित होने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर कई लोगों ने नेत्र परीक्षण भी कराया और परामर्श लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी से अपील की गई कि वे आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
01/01/2026

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

Address

Hardoi
241001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The LAST PAGE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The LAST PAGE:

Shortcuts

Share