Hardoi press

Hardoi press letest news in Hardoi

11/10/2025
06/08/2025

# यातायात नियमों की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को होनी चाहिए #

26/09/2024

जिला सूचना कार्यालय, बाराबंकी
------------------------------

डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिये प्रभावी कदम उठाए जाए : डीएम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जूम एप पर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
(पृथ्वीराज यादव)

बाराबंकी, 25 सितंबर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बंध में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की शासी निकाय (गवर्निंग बॉडी) की बैठक जिलाधिकारी बाराबंकी, श्री सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जूम एप के माध्यम से की गई। जिलाधिकारी, श्री सत्येंद्र कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य संचारी रोगों के नियंत्रण के लिये प्रभावी कदम उठाए जाएं। स्वच्छता सम्बन्धी चलाये जा रहे कार्यक्रमों व बैठकों के विषय में माइक्रोप्लान आदि के विषय में चर्चा की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 के मध्य शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 20 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले दस्तक अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिये फ्रंट लाइनर वर्कर आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम की टीमें गांवो व शहरों में घर-घर जाएगी तथा जानकारी प्राप्त करके ई-कवच पोर्टल पर फीड करेंगी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी। फ्रिज में जमा पानी को हटाने तथा कूलर के पानी को नियमित बदलने सहित दरवाजे पर नालियों में पानी न जमा होने पाए इसके लिये वह लोगों को जागरूक करेंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि अबतक विकास खंड निन्दूरा और फतेहपुर में डेंगू और मलेरिया के सबसे अधिक केसेज निकले है जिस पर जिलाधिकारी, श्री सत्येंद्र कुमार ने निर्देशित करते हुए कहा कि इन सभी इलाकों में जहाँ पर डेंगू , चिकनगुनिया और मलेरिया आदि के केसेज निकल रहे है वहाँ पर विशेष अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम आस-पास के घरों में भी जांच करें। एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाए तथा स्वच्छता आदि पर विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिये सभी खंड विकास अधिकारी, सचिव व प्रधानों के साथ बैठक करके गांव-गांव साफ सफाई सुनिश्चित कराए। विकास खण्ड निन्दूरा और फतेहपुर में डेंगू और चिकनगुनिया के हाटस्पॉट वाले इलाकों में विशेष टीम लगाई जाए तथा एंटीलार्वा का छिड़काव किया जायें और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। जूम एप पर हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव, सभी एडिशनल सीएमओ, यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि, जिला डीपीएमयू इकाई के आदि के अधिकारीगण, सभी सीएचसी अधीक्षक, बीपीएमयू इकाई, जिला आयुष्मान नोडल अधिकारी, सभी बीडीओ सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने किया स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण(पृथ्वीराज यादव)हरदोई जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज विवेकानं...
18/09/2024

जिलाधिकारी ने किया स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण
(पृथ्वीराज यादव)
हरदोई
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज विवेकानंद सभागार के प्रांगण में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने मूर्तिकार कृष्ण चंद्र बाजपेई के साथ अध्यात्म गुरु स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने प्रतिमा के निर्माण व स्थापना में लगे सभी लोगों का आभार जताया। मूर्ति का निर्माण प्रोफेसर कृष्ण चन्द्र बाजपेयी व उनकी टीम द्वारा किया गया। मूर्ति के चारों ओर एक प्लेटफार्म तैयार किया गया है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग व कांट्रैक्टर शील गुप्ता के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के प्रतिमा लोगों को प्रेरणा देगी। यहाँ लिखी पंक्तिया उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये। पिछले 2 वर्षों के दौरान कलेक्ट्रेट में हुए बदलावों की कड़ी में आज एक और नाम जुड़ गया। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में प्रांगण में एक वीथिका बनवायी जाएगी जिन पर जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के बारे में उल्लेख किया जायेगा। मूर्ति के अनावरण के उपरांत जिलाधिकारी ने मूर्तिकार कृष्ण चन्द्र बाजपेई का मुँह मीठा कराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Address

Kannauj
Hardoi
209859

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hardoi press posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share