Hardoi News

Hardoi News Local News
(1)

10/08/2026

शिव भक्तों ने गंगा में लगाई डुबकी, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

09/08/2026

महादेवी घाट का मनोरम दृश्य

09/08/2026

झाड़ फूंक के बहाने तांत्रिक ने किशोरी के साथ किया गलत काम

महिला के अंडाशय से निकाली 10 किलो की गांठहरदोई। बिलग्राम के पसनेर गांव निवासी सत्यकुमार की पत्नी माया देवी (26) पिछले कर...
08/08/2026

महिला के अंडाशय से निकाली 10 किलो की गांठ

हरदोई। बिलग्राम के पसनेर गांव निवासी सत्यकुमार की पत्नी माया देवी (26) पिछले करीब एक साल से पेट में दर्द, पेट का आकार बढ़ने और कब्ज की समस्या से परेशान थीं। उन्होंने कई चिकित्सालयों में उपचार करवाया लेकिन राहत नहीं मिली। पेट में दर्द बढ़ने पर एक बार फिर तीन अगस्त को मेडिकल कॉलेज के जनरल सर्जरी विभाग की ओपीडी में परामर्श लेने पहुंचे। विभागाध्यक्ष डॉ. बीएमएस पोखरिया ने उनकी जांच की तो पेट में गांठ होने का संदेह जताया। उन्होंने महिला का सीटी स्कैन करवाया। रिपोर्ट में महिला के दायें अंडाशय में गांठ की पुष्टि हुई। उन्होंने ऑपरेशन करने का फैसला किया और अन्य जांचें करवाई। सभी जांचें सामान्य होने पर बृहस्पतिवार को मरीज का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में विभागाध्यक्ष के अलावा एनेस्थेटिस्ट डॉ. मोहसिन खान, डॉ. शिव अंकित, एसआर डॉ. पल्लवी ज्योतिर्मई, जेआरए डॉ. करुणा गुप्ता, डॉ. कीर्ति तिवारी और ओटी टेक्नीशियन सोनिया और नीरज ने दो घंटे जटिल ऑपरेशन में 10 किलो की गांठ निकाल दी। विभागाध्यक्ष ने बताया कि ऐसी गांठें सामान्य तौर पर हो जाती हैं। समय पर ध्यान न दिया जाए तो पेट में दर्द बना रहता है और पेट फूलता जाता है। कैंसर जांच के लिए नमूना भी लिया गया है।
प्रधानाचार्य ने दी टीम को बधाई महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जे बी गोगोई ने जनरल सर्जरी विभाग की पूरी टीम को ऑपरेशन की सफलता की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष के निर्देशन में सर्जरी विभाग लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। जटिल शल्य को भी सफलतापूर्वक पूरा कर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं।

दूध लेने जा रही वृद्धा को बुलेट ने रौंदा, मौतहरदोई। अतरौली क्षेत्र के ग्राम रामपुर अटवा के मजरा दुंदपुर निवासी रूपरानी (...
08/08/2026

दूध लेने जा रही वृद्धा को बुलेट ने रौंदा, मौत

हरदोई। अतरौली क्षेत्र के ग्राम रामपुर अटवा के मजरा दुंदपुर निवासी रूपरानी (65) घर से दो लीटर दूध लेकर करीब तीन किलोमीटर दूर बरगदिया गांव स्थित डेरी पर पैदल देने जा रही थीं। बेटे सोहन ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे अतरौली-माल मार्ग पर बरगदिया माल के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बरगदिया के एक निजी चिकित्सक पहुंचाया वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले आए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे ने बताया कि पिता रूपन का करीब पांच वर्ष पहले निधन हो चुका था। परिवार में वह इकलौता बेटा है और लखनऊ में मजदूरी करता है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि दुर्घटना माल थाना क्षेत्र में हुई थी। बेटे सोहन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

05/08/2026

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

#पुलिस

05/08/2026

घर में छप्पर के नीचे सो रही किशोरी पर चाकू से हमला, लखनऊ रेफर

#पुलिस

05/08/2026

सावन में झमाझम

04/08/2026

बिजली पोल में डीसीएम से टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज में तीन घंटे गुल रही बिजली, मरीजों को हुई परेशानीहरदोई। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों चल रहे कार्यों का खामियाज...
04/08/2026

मेडिकल कॉलेज में तीन घंटे गुल रही बिजली, मरीजों को हुई परेशानी

हरदोई। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों चल रहे कार्यों का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को भी मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति करीब डेढ़ घंटे तक ठप रही। इस दौरान इमरजेंसी में अंधेरा छाया रहा। वहीं, पूरे परिसर में बिजली न होने से पर्चा काउंटर से लेकर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन तक नहीं हो सके। निर्माण कार्यों के साथ ही मेडिकल कॉलेज में इन दिनों 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अंतिम चरणों में काम हो रहा है। मंगलवार को ट्रांसफार्मर रखवाए जाने के साथ ही पेड़ों की कटाई का काम कराया जा रहा था। ऐसे में दिन में 11 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली बंद होते ही अस्पताल के विभिन्न वार्डों में मरीजों को उमस और असुविधा का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को हुई। मरीजों के तीमारदार मोबाइल की टॉर्च जलाकर मरीज का उपचार कराने में सहयोग करते नजर आए। बिजली न रहने से पंखे और अन्य उपकरण बंद रहे, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। इसके साथ ही अन्य जांच सेवाओं पर भी असर पड़ा। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की जांचें बंद हो गईं। इससे मरीजों को बिजली आने तक इंतजार करना पड़ा। देर होने के कारण कई मरीजों को बैरंग होना पड़ा। ओपीडी में भी पर्चा न बनने से काउंटर पर मरीज व तीमारदार कतार में पसीने से तरबतर खड़े नजर आए।

Address

Hardoi
241001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hardoi News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hardoi News:

Shortcuts

Share