Satyam Bruyat

Satyam Bruyat सीतापुर ‘उ0प्र0’ से प्रकाशित सा0 समाचा? मैं सच्चे पथ का राही हूं कह सकता दिन को रात नही,
ईमान बेंच दूं टुकड़ों पर ये मेरे बस की बात नहीं।

04/02/2015

दिल्ली विधानसभा चुनाव मेँ भा.ज.पा. व आप में काँटे की टक्कर |

27/08/2014

नदी में डूबा बुजुर्ग, लापता

जहांगीराबाद(सीतापुर)। मवेशी की पूंछ पकड़ कर किवानी नदी पार करते समय एक बुजुर्ग नदी में बह गया। ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था। पुलिस को सूचना दे दी गई है।

13/05/2014

33 साल की हुई सनी लियोन

11/05/2014

दुबई में सड़क दुर्घटना में 10 भारतीयों की मौत

11/05/2014

महाराष्ट्रः नक्सली हमले में 7 पुलिसकर्मी शहीद
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने आज बारूदी सुरंग विस्फोट को अंजाम दिया जिसमें सात पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। घटना सुबह की है जब पुलिसकर्मी जिले में चामोरशी तालुका के पावीमुरंदा और मुरमुरी गांवों के बीच जंगलों में अपने अभियान के लिए जा रहे थे।

11/05/2014

तीसरे मोर्चे को समर्थन का विकल्प खुला: आप
आम आदमी पार्टी ने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए तीसरे मोर्चे को समर्थन देने की संभावना से इनकार नहीं किया और आज कहा कि वह गैर-कांग्रेसी धर्मनिरपेक्ष गठजोड़ को मुद्दों पर आधारित समर्थन दे सकती है। लोकसभा चुनावों का पांच सप्ताह का तक चला दौर सोमवार को समाप्त हो जाएगा और इस बीच आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि यदि 16 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद तीसरे मोर्चे की सरकार के लिए पहल होती है तो पार्टी उसे मुद्दों पर आधारित समर्थन की पेशकश करने पर विचार कर सकती है।

11/05/2014

वाराणसी में भाजपा कार्यालय पर छापा, प्रचार सामग्री जब्त

11/05/2014

तीन लाख किमी यात्रा, 437 बड़ी रैलियां, 5827 सभाएं.
13 सितंबर 2013 को पीएम प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रैलियां, 3डी सभाएं, चाय पर चर्चा आदि को मिलाकर 5827 कार्यक्रम किए। तीन लाख किलोमीटर की यात्रा कर पूरे देश में 437 बड़ी रैलियों को संबोधित किया। इसमें भारत विजय रैलियां भी शामिल हैं, जिनकी शुरुआत उन्होंने 26 मार्च 2014 को मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद के साथ जम्मू से की थी और अंत यूपी के बलिया में किए।

10/05/2014

दक्षिण असम के करीमगंज जिले में भूस्खलन से एक ही परिवार के सात सदस्य जिंदा दफन हो गये। जिला उपायुक्त संजीव गोहैन बरूआ ने आज बताया कि भारी बारिश के कारण कल एक पहाड़ से गाद बहकर एक कच्चे घर पर जा गिरी जिससे सतगराकुल गांव के सात लोगों की मौत हो गई। बरूआ ने बताया कि पीड़ितों की पहचान लुबेउद्दीन अली (35), उनकी पत्नी, तीन बेटियों और दो बेटों के रूप में हुई है। यह गांव जिला मुख्यालय करीमगंज से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

10/05/2014

चीन ने प्रशांत महासागर के नीचे सुरंग बनाकर अमेरिका तक 13,000 किमी लंबी बुलेट ट्रेन चलाने के लिए रेलवे लाइन बिछाने की योजना बनायी है। यह रूस और कनाडा से भी गुजरेगी।

10/05/2014

राहुल के रोड शो पर भाजपा ने किया ऐतराज

24/04/2014

धौरहरा क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र से जोडऩे का काम करूंगा : राहुल गांधी
हरगांव (सीतापुर)। मेला मैदान हरगांव में कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये कांग्रेस पार्टी के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हजारों की संख्या मेंं आये लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि 2014 का चुनाव दो विचार धाराओं के बीच हैं एक कांग्रेस है जो सबको साथ लेकर चलना चाहती हैं व सभी को प्रगति में शामिल करना चाहती है व दूसरी और जो पार्टी है वो पूंजी पतियों की सरकार चलाना चाहती है। यहां सभी को सडक़ पानी, बिजली की आवश्यकता है। हमने सडक़ें तीन गुना बनवायी बिजली तीन गुना पैदा की परंतु आप लोगों को यहां सुविधा नहींं मिल रही क्योंहि यहां सपा बसपा की सरकार है। वो विकास नहीं चाहती इसलिए यह सुविधा आप को नहीं मिल पा रही है। हम केंद्र से पैसा भेजते हैं परंतु यहां खर्च नहीं हो पा रहा। हम लोग रोजगार देना चाहते हैं। यहां बाजार पर चाइना हावी है। आपकी टी शर्ट पर, बेल्ट पर, कैमरा पर लिखा होता है। मेड इन चाइना हम चाहते हैं। इन्ही चीजों पर लिखा को मेड इन धौरहरा लेकिन यहां इसकी बात नहीं होती। यहां चुनावों से पहले दंगा करा देते हैं। जिससे विकास की बात ही न हो पाये। यहां का नवजवान काम करने महाराष्टï्र जाता है। वहां से इन लोगों को कौन भगाता है। भाजपा शिवसेना वाले, यही लोग आकर यहां करते हैं।

Address

Hardoi

Telephone

+919415982111

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satyam Bruyat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Satyam Bruyat:

Share

Category