Ramlakhan Kushwaha

Directions

Ramlakhan Kushwaha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ramlakhan Kushwaha, Digital creator, Hardoi.

10/09/2026
भारत में अभी किसकी सबसे ज्यादा  जरुरत है?
07/09/2026

भारत में अभी किसकी सबसे ज्यादा जरुरत है?

🚨 नेपाल में तबाही का खौफनाक मंजर! 24 घंटे में 332 मौतें, अब नई झील का खतरानेपाल-चीन सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही म...
27/08/2026

🚨 नेपाल में तबाही का खौफनाक मंजर! 24 घंटे में 332 मौतें, अब नई झील का खतरा

नेपाल-चीन सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक नेपाल में मौतों का आंकड़ा 332 तक पहुंच गया, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं।

🌊 अब सामने आया एक और बड़ा खतरा!
भूस्खलन/ग्लेशियर ढहने से नदी का रास्ता बाधित हुआ और एक नई बैरियर झील बन गई। चीन के जल संसाधन अधिकारियों के अनुसार झील में अभी करीब 20 लाख घन मीटर पानी है और अगले 3 दिनों में करीब 30 लाख घन मीटर अतिरिक्त पानी आने की आशंका है। इससे झील के टूटने और अचानक बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है।

⚠️ नेपाल में प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और राहत-बचाव टीमों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी दी है।

❗ ध्यान दें: “लाशों से भरी नदी” और “तबाही 2 गुना होगी” जैसे दावे सोशल मीडिया पर वायरल हैं, लेकिन उपलब्ध विश्वसनीय रिपोर्टों में इन्हें इसी शब्दों में आधिकारिक रूप से पुष्ट नहीं किया गया है। असली खतरा नई झील के टूटने की आशंका और उससे आने वाली अतिरिक्त बाढ़ का है।

🙏 नेपाल के लोगों और लापता लोगों के परिवारों के लिए प्रार्थना करें।

#नेपालबाढ़ #बाढ़ #ताजा_खबर

ये हैं मेजर जनरल सुनील राजदान जो कश्मीर की 14 बेटियों को आ’तंकियों की कुचेष्टा से बचाने में बुरी तरह से घायल हो गए। रीढ़...
27/08/2026

ये हैं मेजर जनरल सुनील राजदान जो कश्मीर की 14 बेटियों को आ’तंकियों की कुचेष्टा से बचाने में बुरी तरह से घायल हो गए। रीढ़ की हड्डी के क्षतिग्रस्त होने से पैरालाइज (दिव्यांगता) के शिकार होने के बाद भी अपने कर्तव्य को निभाने से पीछे नहीं हटे।

सुनील राजदान सेना के ऐसे पहले अधिकारी हैं, जिन्हें व्हीलचेयर पर होने के बावजूद मेजर जनरल की प्रोन्नति मिली। उन्होंने असिस्टेंट चीफ इंटीग्रेटेड डिफेंस (काउंटर टेररिज्म) के रूप में काम करते हुए लश्कर के आ’तंकवादियों को खदेड़ने में कामयाबी पाई थी। व्हीलचेयर पर होने के बावजूद उन्होंने अंडमान निकोबार में रहकर आ’तंकवादियों के खिलाफ रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाई। सेना के कई सम्मान मेजर जनरल सुनील के नाम हो चुके हैं।

उन्होंने 16 घंटे के ऑपरेशन में कश्मीर की उन 14 बेटियों को छुड़ा लिया था जिन्हें आ’तंकी उठा ले गए थे। यही नहीं बेटियों को छुड़ाने के दौरान तीन आ’तंकियों को ढेर भी कर दिया था। इसी दौरान उनके पेट में गोली लगी। इस गोली से उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। उस हालत में भी उन्होंने रेडियो के जरिये अपने लोगों को सूचना दी। बुरी तरह से घायल होने पर अपने पेट पर पट्टी बांधी और सुदूर गांव में जहां कोई डॉक्टर नहीं था, उन्होंने खुद ही डिप लगाकर ग्लूकोज चढ़ाया।

वे बताते हैं कि आठ अक्टूबर 1994 की बात है, उस दिन मेरा जन्मदिन था। जब हमें पता चला कि कुछ आ’तंकवादी 14 लड़कियों को उठा ले गए हैं तब हमने सुबह से ही उनको ढूंढना शुरू कर दिया। गांव-गांव तलाश करते दूरदराज के एक गांव में गए तो देखा कि मकान के तिमंजिले में लालटेन जल रही है। रात के नौ बजे थे। वहां लोग इस वक्त सो जाते हैं। लेकिन उस घर से घी की खुशबू आ रही थी।

लोग आमतौर पर वहां सरसों के तेल से खाना बनाते हैं। वहां जाकर ताकझांक की तो वे लड़कियां मिल गई जिन्हें आ’तंकवादी उठा लाए थे। उन लड़कियों से पूछताछ करने पर उन्होंने ने भी हमें आ’तंकवादी ही समझा। फिर हम उन्हें समझाने में सफल रहे कि वे आं’तकवादी नहीं बल्कि सेना के अधिकारी हैं। उन्हें हमारी बात पर विश्वास हो गया तब हमने उन्हें खिड़की से निकालना शुरू किया। इस बीच एक आ’तंकवादी आवाज सुनकर हम लोगों की ओर चला आया।

मैंने फौरन उसे मार गिराया। दूसरे को भी मार दिया। हमें लगा कि तीसरे को भी मैने मार दिया है लेकिन वह मरा नहीं था। उसने मुझ पर गोली चला दी जो मेरे पेट से होती हुई रीढ़ की हड्डी से निकल गई। मैंने पेट को साफे बांधकर से बहते खून को रोकने की कोशिश की। मुझे स्थानीय भाषा आती थी। इससे मुझे आ’तंकवादियों की बातचीत समझने में आसानी हो गई। मैंने अपने लोगों को अपने बारे में रेडियो से सूचित कर दिया।

लड़कियों को आ’तंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के अभियान के बाद ग्लूकोज की 16 थैलियां मैंने खुद को डिप लगाकर चढ़ाई थी। वर्ष 1996 में सुनील राजदान को आ’तंकवाद के खिलाफ इस साहसिक शौर्य प्रदर्शन के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी मानसिक क्षमता को देखते हुए सेना ने वर्ष 2010 में उन्हें मेजर जनरल पद पर पदोन्नति दे दी। वे ऐसे पहले सैन्य अधिकारी बन गए जो व्हीलचेयर पर होने के बावजूद पदोन्नति पा गए।

आपको बता दे 13 अगस्त 2026 को 71 बरस की आयु में मेजर जनरल राजदान का निधन हो गया लेकिन मेजर जनरल राजदान का जीवन भारतीय सैन्य व्यवस्था की सर्वोच्च परंपराओं का एक सशक्त उदाहरण है। कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट निष्ठा की विरासत सैनिकों और नागरिकों की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।💐💐🇮🇳🇮🇳

अयोध्या में मौर्य समाज के व्यक्ति की बम और गोलियों से भूनकर हत्या!कल जनपद अयोध्या निवासी राम लगन मौर्य जी की हिस्ट्रीशीट...
26/08/2026

अयोध्या में मौर्य समाज के व्यक्ति की बम और गोलियों से भूनकर हत्या!

कल जनपद अयोध्या निवासी राम लगन मौर्य जी की हिस्ट्रीशीटर अपराधियों द्वारा बम और गोलियां बरसाकर निर्मम हत्या कर दी गई।

ये कैसा रामराज्य है जहाँ एक गरीब, पिछड़े समाज के व्यक्ति को दिन-दहाड़े मार दिया जाता है?

FIR / NCRB (I.I.F.-I) में दर्ज सभी 9 नामजद आरोपियों के नाम देख लीजिए किस जाति से है!!
1. राज मणि सिंह उर्फ राज सिंह उर्फ भोलू (पिता सूरजभान सिंह)
2. विजय प्रताप सिंह (पिता रामकृष्ण सिंह)
3. विजयभान सिंह (पिता जैसराज सिंह)
4. इन्द्रभान सिंह (पिता हंसराज सिंह)
5. सूरज सिंह (पिता अज्ञात)
6. दीपक प्रजापति (पिता मिठाईलाल)
7. मीरा सिंह (पति सूरजभान सिंह)
8. वाईस्तवाह बृजेश सिंह (पिता अज्ञात)
सभी निवासी - कन्टैला, पूराकलन्दर, अयोध्या

#मौर्य समाज इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निंदा करता है और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता है कि -

1. सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सजा दिलाई जाए!

2. पीड़ित परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा और सुरक्षा दी जाए!

3. बुलडोजर वाली कार्रवाई सिर्फ गरीबों पर नहीं, ऐसे हिस्ट्रीशीटरों पर भी हो!

अगर न्याय नहीं मिला तो पूरा मौर्य समाज सड़क पर उतरने को बाध्य होगा!

इसमें से पहले किसे बचाओगे कमेंट में अपनी राय जरूर दें 👇👇   @हाइलाइट
24/08/2026

इसमें से पहले किसे बचाओगे कमेंट में अपनी राय जरूर दें 👇👇 @हाइलाइट

भारत में सबसे ज्यादा "पाखण्ड" किस बाबा के द्वारा हो रहा है कमेंट में बताएं और वजह भी
24/08/2026

भारत में सबसे ज्यादा "पाखण्ड" किस बाबा के द्वारा हो रहा है कमेंट में बताएं और वजह भी

Address

Hardoi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramlakhan Kushwaha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share