BRAN Network

BRAN Network 8171837509 संदीप कुमार

23/08/2026

भीम आर्मी नेता साहिल अंसारी और नदीम शान्तरशाह ने गांव के कटे रास्ते को बम्बा डालकर बनाया रास्ता रात को जेसीबी चलाकर बनाया गांव के लोगों के लिए रास्ता।

धनौरी क्षेत्र में स्टोर रूम बना चेंजिंग रूम।कांवड़ियों के लिए जो चेंजिंग रूम था । वो ही स्टोर रूम में तब्दील कावड़ियों को...
09/08/2026

धनौरी क्षेत्र में स्टोर रूम बना चेंजिंग रूम।
कांवड़ियों के लिए जो चेंजिंग रूम था । वो ही स्टोर रूम में तब्दील कावड़ियों को इधर उधर बदलने पड़ रहे कपड़े


District Administration Haridwar
Uttarakhand Police
Haridwar Police

08/08/2026

1. शांतरशाह चौकी क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में घुसे चोर ।
2. फैक्टरी मालिक ने बताया कि लाखों रुपये के आसपास के कॉपर ले उड़ा चोर

07/08/2026

कांवड़ यात्रा –Ex मुस्लिम अनीसा बानो और तमन्ना मलिक हरिद्वार से भर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते हुए।

06/08/2026

1 कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने नारसन बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण किया।
2 प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित मानकों (10 फीट चौड़ाई और 12 फीट ऊंचाई) के विपरीत डीजे व कांवड़ लाने वालों को जनपद में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
3 भारी वर्षा के बावजूद सीमा पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहकर हर वाहन की गहनता से जांच कर रहे हैं।
4 नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पिछले चार दिनों में 100 से अधिक डीजे और कांवड़ वाहनों को बॉर्डर से वापस भेजा जा चुका है।
5 अधिकारियों ने अपील की है कि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण यात्रा के लिए प्रशासन की गाइडलाइन का पूर्ण पालन करें।

06/08/2026

1. बहादराबाद क्षेत्र में नशे में धुत कार सवार कांवड़िये ने एक पैदल कांवड़िये को टक्कर मार दी।
2. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराया।
3. मेडिकल जांच में वाहन चालक के नशे में होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसका भारी चालान किया।
4. पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कांवड़ के स्थान पर पीड़ित को नई कांवड़ उपलब्ध कराई।
5. हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान संयम बरतने और नशे में वाहन न चलाने की अपील की है।
District Administration Haridwar

Uttarakhand Police
Haridwar Police

05/08/2026
03/08/2026

1. कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार की टीमों ने जनपद में कुल 35 खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया।
2. अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से हल्दी, मिर्च, पान मसाला, कोल्ड ड्रिंक्स, चावल, नूडल्स, पनीर और दूध के कुल 12 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
3. सचल खाद्य विश्लेषणशाला वाहन के माध्यम से मौके पर 64 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 7 नमूने अधोमानक मिलने पर उन्हें नष्ट कराया गया।
4. अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने, पंजीकरण दिखाने और रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
5. सहायक आयुक्त महिमानन्द जोशी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
#कांवड़_यात्रा

03/08/2026

1. उत्तराखंड पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार 2026' अभियान के तहत हरिद्वार की कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
2. रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने टोल टैक्स बहादराबाद के पास से कन्हैया पुत्र सतवीर सिंह को अवैध चाकू के साथ धर दबोचा।
3. पकड़ा गया आरोपित उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के थाना गंगोह अंतर्गत ग्राम खालिदपुर का रहने वाला है, जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
4. पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद कर उसके खिलाफ थाना बहादराबाद में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
5. इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अवनेश राणा और होमगार्ड मनोज कुमार शामिल रहे।

03/08/2026

1. सोमवार को हरियाणा के कैथल निवासी 21 वर्षीय शिवभक्त गौरव गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में बहकर डूबने लगे।
2. घटना की सूचना मिलते ही कांवड़ मेला ड्यूटी पर तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने त्वरित कार्रवाई की।
3. दल के जवानों ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए गंगा में उतरकर शिवभक्त को सकुशल बाहर निकाला।
4. बचाए गए शिवभक्त को तुरंत प्राथमिक सहायता दी गई और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
5. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
#कावड़_यात्रा

Address

Patanjali Yogpeeth Haridwar
Haridwar Industrial Area
249405

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BRAN Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BRAN Network:

Shortcuts

Share