Uttarakhand Time TV

Uttarakhand Time TV उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों की भी तमाम खबरें देखने के लिए जुड़े रहें।
संपर्क सूत्र:-9997869561,9410367510
(2)

31/08/2026

#राहुल_गांधी के बयान पर भड़का #भाजपा SC मोर्चा, #हरिद्वार में फूंका पुतला
#कांग्रेस_हरिद्वार

31/08/2026

हरिद्वार। कोतवाली सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हंगामा, हुड़दंग और आपस में मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को चिन्हित किया और कुल 9 लोगों को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, महिला और पुरुषों का समूह सड़क पर हो-हल्ला करते हुए आपस में मारपीट कर रहा था, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। घटना को लेकर आमजन में भी रोष व्याप्त था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपितों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके नहीं मानने पर सभी को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह महिला हो या पुरुष।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।

31/08/2026

रुड़की। ग्राम इब्राहिमपुर देह स्थित खसरा संख्या 360, जो प्राथमिक पाठशाला इब्राहिमपुर की भूमि के रूप में दर्ज है, से प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटवा दिया।

जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के निर्देश पर तहसीलदार रुड़की के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं नगर पंचायत रामपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान विद्यालय की भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

अतिक्रमण हटाने के बाद भूमि को नियमानुसार शिक्षा विभाग की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया, जिससे इसका उपयोग विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों के लिए सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

दुःखद समाचर बहादराबाद के वर्तमान उप प्रधान सुनील कुमार बंसल की माता श्रीमती लीला देवी (लगभग 80 वर्ष) का आज निधन हो गया। ...
31/08/2026

दुःखद समाचर बहादराबाद के वर्तमान उप प्रधान सुनील कुमार बंसल की माता श्रीमती लीला देवी (लगभग 80 वर्ष) का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल 1 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे बहादराबाद श्मशान घाट पर किया जाएगा।

ॐ शांति 🙏

31/08/2026

लक्जरी-स्लीपर बसों पर हरिद्वार परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 185 चालान और 16 बसें सीज

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की स्थित क्रॉसफिट जिम के खिलाड़ियों ने हरिद्वार में आयोजित नॉर्थ इंडिया ओपन पावरलिफ्टिंग चैंपिय...
31/08/2026

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की स्थित क्रॉसफिट जिम के खिलाड़ियों ने हरिद्वार में आयोजित नॉर्थ इंडिया ओपन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल कर जिम और रुड़की का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में अंडर-52 किलोग्राम भार वर्ग में विचित्र चौधरी ने बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-90 किलोग्राम भार वर्ग में वाशु शर्मा ने डेडलिफ्ट में रजत पदक, जबकि अंडर-84 किलोग्राम भार वर्ग में रसमीत सिंह ने डेडलिफ्ट में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-100 किलोग्राम भार वर्ग में शक्षम बालियान ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों की इस सफलता में मुख्य प्रशिक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की तकनीक, सही लिफ्टिंग फॉर्म, अनुशासन, पोषण, रिकवरी और मानसिक मजबूती का प्रशिक्षण दिया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन कर चुकी हैं विचित्रा

क्रॉसफिट जिम की खिलाड़ी विचित्रा चौधरी फरवरी 2026 में आयोजित डब्ल्यूआरपीएफ एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत और रुड़की का गौरव बढ़ा चुकी हैं। उनकी लगातार उपलब्धियों ने पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में रुड़की की पहचान को मजबूत किया है।

जिम प्रबंधन के अनुसार, क्रॉसफिट जिम का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि ऐसी प्रतिभाओं को तैयार करना है जो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें। खिलाड़ियों की लगातार सफलता से स्थानीय खेल प्रेमियों और फिटनेस जगत में भी उत्साह है।

क्रॉसफिट जिम का संदेश है— “मेहनत हमारी पहचान है, अनुशासन हमारी ताकत है और मेडल हमारी मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत है।”

31/08/2026

40 साल की सेवा के बाद विदाई… हरिद्वार पुलिस के 4 साथियों की आंखें हुईं नम
Haridwar Police Uttarakhand Time TV Uttarakhand Police

हरिद्वार। अधिवर्षता आयु पूर्ण कर हरिद्वार पुलिस से सेवानिवृत्त हुए 4 पुलिस कर्मियों के सम्मान में सोमवार, 31 अगस्त 2026 को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव ने की। समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के परिजन, पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय में नियुक्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के अनुभव सुने गए। अधिकारियों ने उनके लंबे सेवाकाल के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों और यादगार पलों को साझा करते हुए उनकी सेवाओं की प्रशंसा की और स्वस्थ, सुखद एवं निरोगी भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विदाई के भावुक क्षणों में सेवानिवृत्त साथियों को पुष्पमाला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। इसके बाद ग्रुप फोटो लेकर सभी को ससम्मान विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों के चेहरों पर खुशी के साथ विभाग से दूर होने की भावुकता भी साफ नजर आई।
ये 4 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त
1. अपर उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश
वर्ष 1986 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए सत्यप्रकाश ने करीब 40 वर्षों तक सेवा दी। वर्ष 2011 में मुख्य आरक्षी और वर्ष 2022 में अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। सेवाकाल में हरिद्वार के अलावा 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 46वीं वाहिनी रुद्रपुर और 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में सेवाएं दीं।
2. हेड कांस्टेबल किशोर कुमार
वर्ष 2008 में पूर्व सैनिक कोटे से पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए किशोर कुमार ने करीब 18 वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवा दी। भारतीय सेना में रहते हुए उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों के साथ श्रीलंका के जाफना में भी सेवाएं दीं और लिट्टे समर्थित आतंकी गुटों के खिलाफ अभियानों का हिस्सा रहे। अच्छे व्यवहार के कारण साथी उन्हें प्यार से ‘किशोर काका’ कहकर बुलाते रहे।
3. हेड कांस्टेबल संगीता
वर्ष 1997 में कांस्टेबल के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुईं संगीता को वर्ष 2022 में हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति मिली। उन्होंने करीब 29 वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवा दी। हरिद्वार के अलावा बरेली, अल्मोड़ा और ऊधमसिंहनगर में तैनाती के दौरान सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें समय-समय पर सम्मानित किया गया।
4. कांस्टेबल अरविन्द कुमार
वर्ष 2012 में एक्स-आर्मी कोटे से कांस्टेबल के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए अरविन्द कुमार ने 14 वर्ष 6 माह 7 दिन की सेवा दी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण उनका उपचार चल रहा है और इसी वजह से वह विदाई समारोह में शामिल नहीं हो सके।
बीमारी के चलते घर पहुंचकर दी विदाई
अरविन्द कुमार के समारोह में शामिल नहीं हो पाने पर पुलिस लाइन रोशनाबाद से सूबेदार भरत सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी उनके निज आवास पहुंचे। वहां उनसे मुलाकात कर उन्हें मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिसकर्मियों ने आश्वासन दिया कि किसी भी कठिन परिस्थिति में पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा रहेगा।
हरिद्वार पुलिस परिवार ने अपने इन साथियों को सेवाकाल में उनके योगदान के लिए सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।

31/08/2026

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में स्थानीय प्रत्याशी की मांग
#हरिद्वारग्रामीण #स्थानीयप्रत्याशी #हरिद्वार #उत्तराखंड #राजनीति
fans BHIM ARMY BJP Uttarakhand Ganesh Godiyal Uttarakhand Congress Harish Rawat Yashpal Arya Madan Kaushik Uttarakhand Time TV Parmendar Narayan Indian National Congress #हाजी_इरशाद_अली

30/08/2026

हरिद्वार: ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक धराशायी हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय इसकी चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में खोखले और जर्जर पेड़ों को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे पेड़ों को चिन्हित कर नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

#हरिद्वार #ज्वालापुर #रेलवे_स्टेशन #पेड़_गिरा #बड़ा_हादसा #स्थानीय_लोग

30/08/2026

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! पानी वाले बैंड पर लगा लंबा जाम कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर मार्ग को आवाजाही के लिए खोला गया..​

Address

Haridwar

Telephone

+919997869561

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand Time TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttarakhand Time TV:

Shortcuts

Share