24/07/2021
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=344607993999183&id=118925806567404&sfnsn=wiwspwa
बस से बांदा जा रहे बंदोबस्त अधिकारी रास्ते से हुए लापता
सुबह फोन पर परिजनों से की थी वार्ता, मामले की जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर। (दैनिक सवेरा) बांदा जिले में तैनात चकबंदी विभाग के बंदोबस्त अधिकारी ड्यूटी पर जाते समय लापता हो गए। फोन बंद होने पर परिवार को चिंता हुई। परिजनों की सूचना पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।गोरखपुर जिले के सूपा बाजार निवासी विनोद वर्मा करीब 6 साल से बांदा जिले में तैनात हैं। वह 18 जुलाई को छुट्टी लेकर घर गए थे। इसके बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे। उनकी सुबह करीब आठ बजे वीडियो कॉल पर परिजनों से बात की। उस समय शहर के ज्वालागंज बसअड्डे पर बांदा जाने वाली बस में बैठे थे। करीब दोपहर 12 बजे तक बांदा नहीं पहुंचे। कुछ कर्मचारी बांदा बसअड्डे में उनके आने का इंतजार कर रहे थे। कर्मचारियों का फोन पर संपर्क नहीं हुआ। तभी कर्मचारियों ने बंदोबस्त अधिकारी के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कानपुर से परिवार के करीबी आदित्य गुप्ता को भेजा। उन्होंने कोतवाली पुलिस में सूचना दी। पुलिस सर्विलांस और सीसीटीवी के सहारे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस बंदोबस्त अधिकारी के साथ जहर खुरानी होने की आशंका जता रही है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।