04/08/2026
जड़ी-बूटी दिवस एवं आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रकृति के अमूल्य खजाने जड़ी-बूटियाँ—के संरक्षण, संवर्धन और आयुर्वेद के वैश्विक प्रचार-प्रसार में पूज्य आचार्य बालकृष्ण महाराज जी का योगदान अतुलनीय है। उनके अथक प्रयासों ने भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक परंपरा को विश्वभर में नई पहचान दिलाई है।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी औषधीय पौधों के संरक्षण का संकल्प लें, प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाएँ और आयुर्वेद के ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने में अपना योगदान दें।
आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।