Journalist Suraj Kumar

Call Directions Website

Journalist Suraj Kumar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Journalist Suraj Kumar, Digital creator, Subhash nagar, Haridwar.

📰 PARIPATI NEWS 🇮🇳

🎤 आवाज़ — Suraj Kumar
हमारा मकसद सिर्फ खबर दिखाना नहीं, बल्कि खबर के पीछे की सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।
📍 Ground Report | 🗣️ जनता की आवाज़ | 🚨 Breaking News
⚡ तेज़ खबर • साफ़ बात • सच्ची तस्वीर

“जहाँ सवाल जनता के, वहाँ आवाज

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | भलुअनी में मोनू सिंह हत्याकांड का खुलासामुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली📍 ...
13/09/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | भलुअनी में मोनू सिंह हत्याकांड का खुलासा

मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

📍 देवरिया। भलुअनी कस्बे में हुए चर्चित मोनू सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार तड़के करीब 3:30 बजे सोनाड़ी मोड़ के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान चाइना अंसारी और अंबुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद चाइना अंसारी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया।

पुलिस का दावा है कि इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर भागने और फायरिंग करने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में चाइना अंसारी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

🔴 मोनू सिंह हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

08/09/2026

🚨 गोली मारने की झूठी कहानी रचने वाला युवक पुलिस हिरासत में

भगवानपुर: गोली मारने की झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कॉलर शुभम शर्मा पुत्र चन्द्रमणि शर्मा, निवासी हाल पता सम्राट कॉलोनी, थाना भगवानपुर को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि युवक द्वारा गोली मारने की घटना की सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और पूछताछ के बाद शुभम शर्मा को हिरासत में ले लिया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और झूठी सूचना देने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

⚠️ पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करना भारी पड़ सकता है।

07/09/2026

🚨 बच्चों की गलती हो सकती है, लेकिन जिम्मेदारी हमारी है!

बच्चे बचपना दिखा सकते हैं, शरारत कर सकते हैं… लेकिन बतौर अभिभावक उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी होती है। अक्सर हादसा होने के बाद हम अपनी लापरवाही भूलकर किसी दूसरे को जिम्मेदार ठहराने लगते हैं।

⚠️ याद रखिए—दुर्घटना कभी बताकर नहीं आती।

लेकिन थोड़ी सी सावधानी, सतर्कता और जिम्मेदारी किसी बड़े हादसे को टाल सकती है।

आज की छोटी सी लापरवाही कल जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है। इसलिए बच्चों को अकेला न छोड़ें, आसपास के खतरों पर नजर रखें और समय रहते सावधानी बरतें।

क्योंकि हादसे के बाद हमारे पास अक्सर सिर्फ पछतावा बचता है…
सावधानी बरतने का समय हमेशा हादसे से पहले होता है।

🙏 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखें।

#सावधानी_ही_सुरक्षा_है #बच्चों_की_सुरक्षा #अभिभावक_की_जिम्मेदारी #सतर्क_रहें #सुरक्षित_रहें #जागरूकता

🚨 डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹1.20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा!उत्तराखंड STF को बड़ी सफलता, अल्मोड़ा निवासी एक वरिष्ठ नागर...
07/09/2026

🚨 डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹1.20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा!

उत्तराखंड STF को बड़ी सफलता, अल्मोड़ा निवासी एक वरिष्ठ नागरिक को करीब 12 दिनों तक WhatsApp कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट रखकर ₹1.20 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को मालदा, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि साइबर ठगों ने वरिष्ठ नागरिक को जांच और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर लगातार WhatsApp कॉल के माध्यम से अपने नियंत्रण में रखा और अलग-अलग बहानों से करोड़ों रुपये ट्रांसफर करा लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड STF के साइबर थाना कुमाऊँ परिक्षेत्र ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे मालदा से गिरफ्तार कर लिया।

⚠️ सावधान रहें—पुलिस, CBI, ED या कोई अन्य जांच एजेंसी WhatsApp/वीडियो कॉल पर आपको “Digital Arrest” नहीं करती। ऐसे किसी भी कॉल पर घबराएं नहीं और तुरंत कॉल काटकर संबंधित साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर...
07/09/2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रदेश के राजकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत के साथ सही दिशा, बेहतर रणनीति, अच्छे शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास भी आवश्यक है। विशेष रूप से पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली युवा आर्थिक परिस्थितियों, उचित मार्गदर्शन और संसाधनों की कमी के कारण अच्छे कोचिंग संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते। राज्य सरकार ने तय किया है कि संसाधनों की कमी अथवा आर्थिक तंगीं किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में बाधा नहीं बनेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। राज्य का युवा मेहनती, प्रतिभाशाली और चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। आवश्यकता उसकी प्रतिभा को सही दिशा, बेहतर मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। बीते 5 वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराना नहीं है। सरकार चाहती है कि उत्तराखण्ड का युवा नौकरी मांगने वाला ही नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला भी बने। इसी दिशा में स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने में भी सक्रिय भागीदार बना रही है। इसी सोच के साथ प्रदेश के ढाई लाख से अधिक युवा विद्यार्थियों के साथ वैचारिक मंथन कर उनके विचार और सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की आशाओं, आकांक्षाओं और रोजगार से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से कार्य करने के लिए राज्य में अलग ‘युवा आयोग’ बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के बीच जाकर उनसे संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों, भविष्य के लक्ष्यों और आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राओं में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया।

इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से विशेष रूप से पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और मार्गदर्शन सुलभ होगा।

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने योजना से जुड़े कोचिंग संस्थानों से विद्यार्थियों की तैयारी पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा करते हुए कहा कि वे इसे केवल व्यावसायिक दायित्व न मानकर व्यक्तिगत एवं सामाजिक दायित्व के रूप में भी लें ।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, डॉ. जयपाल चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, सचिव संस्कृत शिक्षा श्री दीपक कुमार, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, अपर सचिव उच्च शिक्षा श्री मनुज गोयल, महानिदेशक शिक्षा श्रीमती आकांक्षा कोण्डे, अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस की नीतियां हमेशा दलित विरोधी रही: खजान दासहरिद्वार में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन हरिद्वार। भारती...
07/09/2026

कांग्रेस की नीतियां हमेशा दलित विरोधी रही: खजान दास

हरिद्वार में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा कांग्रेस पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता एवं हल्द्वानी प्रकरण को लेकर देवभूमि उत्तराखंड व भाजपा को बदनाम करने के विरोध में गोविंद बल्लभ पंत पार्क, देवपुरा चौराहा हरिद्वार पर विशाल सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना आयोजित किया गया। धरने के उपरांत जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दलित प्रेम सिर्फ कैमरे और राजनीतिक मंचों तक सीमित है। हल्द्वानी की घटना को लेकर जिस प्रकार से कांग्रेस देवभूमि उत्तराखंड और भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है, वह निंदनीय है। राहुल गांधी को दूसरों को कटघरे में खड़ा करने से पहले अपनी पार्टी के इतिहास को देखना चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा है। उत्तराखंड की भाजपा सरकार दलित सम्मान को चुनावी नारा नहीं, बल्कि संवैधानिक जिम्मेदारी मानती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज है और हर नागरिक को सम्मान और न्याय मिल रहा है।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी दलित सम्मान की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस का इतिहास दलित महापुरुषों के अपमान से भरा है। बाबू जगजीवन राम से लेकर डॉ. अंबेडकर तक को कांग्रेस ने उचित सम्मान नहीं दिया। यशपाल आर्य की तस्वीर को कांग्रेस भवन में जमीन पर फेंकना कांग्रेस की असली मानसिकता दर्शाता है।
दर्जाधारी राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। बीकानेर में अपने ही दलित जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट और मिर्चपुर कांड जैसी घटनाएं कांग्रेस के शासनकाल की सच्चाई हैं। इस अवसर पर
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि , संदीप गोयल, मनोज गर्ग,राजीव शर्मा ,विकास तिवारी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष तेलुराम चनालिया, संजीव कुमार ,हीरा सिंह बिष्ट,संजीव चौधरी,डॉ जयपाल सिंह चौहान,हरजीत सिंह ,उमेश जोशी,लव शर्मा, निपेन्द्र चौधरी, आशु चौधरी, प्रीति गुप्ता, रितु ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह चौहान अभिनव चौहान, एजाज हसन,विनीत जौली,भोला शर्मा ,विक्रम भुल्लर,रंजना चतुर्वेदी, निशित ऐरन, संदीप सिंघानिया,राजबीर कश्यप,सूर्यकांत सैनी, संदीप शर्मा, भूप सिंह, मनोज गौतम, सुभाष चंद्र,लक्ष्मण सिंह नागर, सतीश कुमार, लोकेश पाल,मुनेश पाल,रेनू शर्मा, रजनी वर्मा,शीतल पुण्डीर,अनिल अरोड़ा,निर्मल सिंह, अम्बरीष सैनी, अरविन्द कुशवाह,सचिन आर्य , तरुण चौहान,प्रताप प्रधान,अरविंद प्रधान,राव अमरीन,विपिन चौधरी,अनिल शर्मा,राजेश रस्तोगी,प्रशांत शर्मा,कमल प्रधान, चित्र कुमार सैनी,सुशील पँवार ,राव जमीर, बिंदरपाल,विजय पाल ,सत्यनारायण शर्मा,पंकज बागड़ी,अंशु कुमार,सुबे सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Address

Subhash Nagar
Haridwar
249407

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Journalist Suraj Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share