Liveskgnews

Call Directions Website Contact the business

Liveskgnews आप अपने लेख, कविता, एवं अपने क्षेत्र से सम्बन्धित समस्याएं हमें भेज सकते हैं.

21/08/2026

खुन के सौदागरों के खेल से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा. अवैध ब्लड डोनेशन कैंप का खुलासा, लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई. बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लोगों को गुमराह कर एकत्रित कर रहे थे रक्त.

गांव-देहात में भोले भाले लोगों के बीच कैम्प लगाकर रक्तदान कराते, रक्त इकट्ठा कर अन्य राज्यों में ऊँचे दामों पर बेचते. 27 यूनिट रक्त, ब्लड कलेक्शन उपकरण एवं 02 वाहन बरामद, पांच आरोपी दबोचे.

21/08/2026

बाइट-SSP सर (फर्जी ब्लड डोनेशन कैंप संबंधी)

21/08/2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके विरुद्ध समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 16.08.2026 को कोतवाली लक्सर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से गांव-देहात के क्षेत्रों में बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर लोगों से रक्त एकत्रित किया जा रहा है तथा एकत्रित रक्त को कथित रूप से ब्लड बैंक ना ले जाकर अन्य राज्यों में अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचने का प्रयास किया जा रहा है।

सूचना पर चौकी सुल्तानपुर प्रभारी उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में तलाश शुरू की गई तथा चौकी भिक्कमपुर प्रभारी उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी को भी सूचना से अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा अलावलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की गई।

स्विफ्ट कार संख्या UK-08-BL-3257 की डिग्गी से एक आइस बॉक्स के अंदर 27 यूनिट रक्त एवं 27 खाली ब्लड बैग बरामद हुए। इसके अतिरिक्त ब्लड यूनिट की जांच/माप एवं रक्त संग्रह से संबंधित उपकरण भी बरामद किए गए।

स्कॉर्पियो एन कार संख्या UP-20-CD-8085 की तलाशी में 04 डोनर चेयर, डोनर फॉर्म बुक, वेट मशीन, अमृत चैरिटेबल ब्लड सेंटर के 28 प्रमाणपत्र, स्लाइड तथा हाथ बांधने वाली 04 बेल्ट बरामद हुईं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा गांव-देहात में बिना आवश्यक अनुमति/लाइसेंस के ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

21/08/2026

चोरी की घटनाओं में शामिल पंजाब का अंतरराज्यीय समाना गैंग आया दून पुलिस की गिरफ्त में. भागवत कथा के दौरान हुई चोरी की घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा. अंतरराज्यीय चोर गिरोह की 02 महिलाओ सहित 04 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार. अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी 03 सोने की चैन व 10 हजार की नगदी हुयी बरामद. गिरफ्तार अभियुक्त भागवत कथाओं में शामिल होकर महिलाओं को बनाते थे निशाना.

21/08/2026

बस चालक को कार से कुचलने का प्रयास करने वाले थार चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार. अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से मोतीचूर फ्लाईओवर पर बस चालक के ऊपर चढा दी थी थार, एक अन्य वाहन को टक्कर मारकर मौके से हो गया था फरार. अपने वाहन से बस का पीछा करने पर अभियुक्त की बस चालक से हो गई थी कहासुनी. तैश में आकर अभियुक्त ने अपने वाहन से बस चालक को कुचलने के किया था प्रयास.

घटना के बाद पुलिस से बचने के लिये अपने घर से फरार हो गया था अभियुक्त, कोर्ट में सरेण्डर करने के लिये आ रहा था ऋषिकेश, अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त थार वाहन को पुलिस ने किया बरामद.

21/08/2026

*कोतवाली झबरेड़ा*

*यातायात नियमों के पालन के लिए पुलिस गंभीर*

*झबरेड़ा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान जारी, मोडिफाइड साइलेंसर किये जा रहे चेक*

*प्रेशर हॉर्न सहित अन्य चीजों/ उपकरणों को भी किया जा रहा है चेक*

*मोडिफाइड साइलेंसर लगे एक वाहन को पुलिस ने मौके पर किया सीज*

21/08/2026

पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में शामिल अभियुक्त को चंद घंटों में पुलिस ने वाहन सहित किया गिरफ्तार. पूर्व में कॉलेज में हुए विवाद के चलते अभियुक्तों द्वारा दिया गया था फायरिंग की घटना को अजांम. घटना में शामिल अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दी जा रही दबिशें.

दिनांक 20 अगस्त को कन्ट्रोल के माध्यम से स्विफ्ट कार में सवार युवकों द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग किये जाने तथा उसमें 01 युवक के घायल होने की सूचना कोतवाली पटेलनगर को प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घटना के सम्बंध में आस-पास के लोगो से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। उक्त घटना में घायल युवक साहिल को उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु महंत इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के सम्बंध में घायल युवक के साथी अशुंल पुत्र शिवकुमार, निवासी शिकारपुर, मंगलौर द्वारा एक प्रार्थना पत्र कोतवाली पटेलनगर पर दिया गया, जिसके उसके द्वारा बताया गया कि उसका तथा उसके साथी आदित्य व सुजल का गुरमीत नाम के एक युवक के साथ विवाद चल रहा था, जिसके चलते गुरमीत द्वारा अपने अन्य साथियों अमन, रोहित व एक अन्य के साथ मिलकर उन पर फायरिंग की गई, जिसमें उसके साथी साहिल को गोली लग गई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में तत्काल मु०अ०सँ०- 544/26 धारा 109/3(5)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत कन्ट्रोल रूम के माध्यम से जनपद के सभी थानो व सीमावर्ती चैक पोस्टों को संदिग्ध कार सवारों की तलाश हेतु अवगत कराया गया । घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा पूर्व से सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के परिणामस्वरूप पुलिस द्वारा घटना में शामिल 01 अभियुक्त रोहित को घटना में प्रयुक्त कार के साथ चैकिंग के दौरान नया गांव बैरियर से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अभियुक्त के अन्य साथियों की तलाश हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशे दी जा रही है।

21/08/2026

फायर स्टेशन रुड़की: मध्य रात्रि को पेड़ गिरने पर तत्काल पहुंची पुलिस आवश्यक उपकरणों से पेड़ को हटाकर किया यातायात सुचारू

मध्य रात्रि फायर स्टेशन रुड़की को गोल चक्कर रूड़की में पेड़ गिरने की सूचना पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटना स्थल के लिए आवश्यक उपकरण के सहित रवाना हुए घटनास्थल पर देखा गोल चक्कर के पास सड़क में पेड़ गिर गया था जिसे यातायात बाधित हो रहा था फायर सर्विस यूनिट द्वारा वुडन कटर की सहायता से तत्काल पेड़ को काटकर सड़क से किनारे किया गया जिसमें किसी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई रात को ही आमजन की सुविधा के लिए यातायात को सुचारू करवाया गयाl

1.fs dvr विपिन सिंह
2.Fm हरिश चंद

Address

ग़ाव/बसवाखेरी गांव, मंगलोर, रूडकी, हरिद्वार, उत्तराखण्ड
Haridwar
247656

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Liveskgnews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Liveskgnews:

Shortcuts

Share