Swatantra Awaz 24x7

Swatantra Awaz 24x7 स्वतंत्र आवाज़ 24X7
लाइव न्यूज़ चैनल, फॉलो करें अपने शहर की हर छोटी से बड़ी खबर के लिए।
हमारा सम्पर्क सूत्र - 7451003586

80वें स्वतंत्रता दिवस की कुछ खास झलकियां|
15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस की कुछ खास झलकियां|

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में संचालित सभी मदिरा दुकानों एवं संबंधित लाइसेंसी प...
12/08/2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में संचालित सभी मदिरा दुकानों एवं संबंधित लाइसेंसी प्रतिष्ठानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में आबकारी अनुज्ञापनों हेतु सामान्य शर्तों के नियम 13(बी) 2 के प्रावधानों के अनुसार 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में स्थित समस्त विदेशी/देशी मदिरा की दुकाने, डिपार्टमेंटल स्टोर, (एफ.एल.-5डी.एस), गोदाम (एफ.एल-2/ सी.एल-2),बार, (एफ.एल-6/7),एक दिवसीय बार अनुज्ञापन, (एफ.एल-11), (एफ.एल.एम-3) (बॉटलिंग प्लांट), एन.डी.एल.डी. एफ एल- 39/40/41/43 एम.ए.-4, स्प्रिट के थोक व फुटकर बिक्री अनुज्ञापन (एफ एल - 16 व एफ एल -17) भाग अनुज्ञापन (आई डी -15/16), सैन्य कैंटीनों (एफ एल -9 /9ए) डिनेचर्ड स्प्रिट, स्पेशल डिनेचर्ड स्प्रिट, आसवनी, बुव्ररी इत्यादि समस्त आबकारी अनुज्ञापन/समस्त अनुज्ञापन जिसमें स्प्रिट अथवा मादक पदार्थ का उपयोग होता हो को मदिरा की बिक्री परिवहन एवं उपभोग हेतु पूर्ण रूप से बंद किया जाता है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में संचालित सभी अनुज्ञापनों को बंदी दिवस के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित/व्यवस्थित राजस्व में किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति/छूट देय नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी तथा जिला आबकारी अधिकारी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

10/08/2026

बारिश का कहर : चमोली में नीति घाटी का तमक नाला उफान पर,भारी नुकसान की आशंका। निचले नदी तट क्षेत्रों में अलर्ट जारी।

उत्तराखण्ड: केदारनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग तिलवाड़ा के पास गधेरा उफान पर आया, रास्ते पर आया मलबा ।
06/08/2026

उत्तराखण्ड: केदारनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग तिलवाड़ा के पास गधेरा उफान पर आया, रास्ते पर आया मलबा ।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आ रही है उत्तराखंड से जहां कोरोना के लौटने की खबर आ रही है। यहाँ नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामन...
05/08/2026

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आ रही है उत्तराखंड से जहां कोरोना के लौटने की खबर आ रही है। यहाँ नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रहने वाली 76 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट में SARS-CoV-2 संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीज को तत्काल आइसोलेशन में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार संक्रमित महिला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के कैमरी, बिलासपुर क्षेत्र की निवासी है। जांच के दौरान लिए गए सैंपल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे अस्पताल के वार्ड-सी में बनाए गए पृथक क्यूबिकल में शिफ्ट किया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने और उनकी निगरानी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

दिल्ली कूच से पहले शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा सीमा) पर किसानों का जमावड़ा तेज हो गया है। पंजाब के पटियाला की ओर से बड़ी ...
21/07/2026

दिल्ली कूच से पहले शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा सीमा) पर किसानों का जमावड़ा तेज हो गया है। पंजाब के पटियाला की ओर से बड़ी संख्या में किसान शंभू बॉर्डर पहुंचने लगे हैं। प्रस्तावित दिल्ली मार्च के तहत किसान आज राजधानी की ओर कूच करेंगे। किसानों की भारी मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

दिल्ली : पुलिस ने कॉकरोचों पर बरसाए डंडे, छोड़े आंसू गैस के गोले, देखें मौके की तस्वीरें।
20/07/2026

दिल्ली : पुलिस ने कॉकरोचों पर बरसाए डंडे, छोड़े आंसू गैस के गोले, देखें मौके की तस्वीरें।

हरिद्वार-लक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग 334A के चौड़ीकरण परियोजना को लेकर हरिद्वार और लक्सर तहसील के 23 गांवों में प्रशासन ने ...
09/07/2026

हरिद्वार-लक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग 334A के चौड़ीकरण परियोजना को लेकर हरिद्वार और लक्सर तहसील के 23 गांवों में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार प्रभावित गांवों की कृषि भूमि की खरीद-फरोख्त, रजिस्ट्री और भूमि की प्रकृति (Land Use) में परिवर्तन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगा।

23/06/2026

नगरासू गुरुद्वारा विवाद में गुरुद्वारे की छत पर डटे पांचों निहंग सिख आखिरकार मान गए हैं। आज पंजाब से पहुंचे निहंग सिखों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे बातचीत की, जिसके बाद सभी निहंग छत से नीचे उतर आए और चार दिनों से जारी गतिरोध के बाद निहंग सिखों ने नगरासू गुरुद्वारा छोड़ दिया है।

देहरादून पुलिस विभाग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून पुलिस कप्तान प्रेमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद में 7 निरीक...
21/06/2026

देहरादून पुलिस विभाग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून पुलिस कप्तान प्रेमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद में 7 निरीक्षकों समेत पांच कोतवाली प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं, जिसमें कोतवाली डोईवाला, ऋषिकेश, कोतवाली नगर, रायवाला और कोतवाली डालनवाला शामिल है। आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Address

Bhagirathi Vihar Missarpur Kankhal
Haridwar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swatantra Awaz 24x7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share