B-News UP

B-News UP Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from B-News UP, Media/News Company, hardoi, Harpalpur.

साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा की तेज रफ्तार डीसीएम से कुचलकर मौतरिपोर्ट-बी जी मिश्र----------------------------हरदोई।मल्...
21/08/2026

साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा की तेज रफ्तार डीसीएम से कुचलकर मौत

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
----------------------------
हरदोई।मल्लावां में स्कूल जाते समय तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार 13 वर्षीय छात्रा को कुचल दिया।इस हादसे में छात्रा की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डीसीएम को क्रॉसिंग के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

माधौगंज थाना क्षेत्र के परड़ा लखनपुर गांव निवासी सरोज कुमार की 13 वर्षीय पुत्री रिया पटेल मल्लावां क्षेत्र के एसडीएल वर्मा ईश्वरपुर साईं विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। सेलापुर चौराहे के पास पहुंचते ही कन्नौज की ओर से माधौगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने छात्रा को टक्कर मारते हुए रौंद दिया और चालक वाहन लेकर भाग निकला।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रिया को एंबुलेंस से सीएचसी मल्लावां ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. जीतेन्द्र पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रिया तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहनें प्रतिज्ञा और वैशाली हैं। पिता सरोज कुमार खेती-किसानी करते हैं।

रिया की अचानक मौत से परिवार के साथ ही विद्यालय में भी शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंधक फूलचंद्र वर्मा ने छात्रा की मौत पर शोक व्यक्त किया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि दी और विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया।

हरदोई में बरसात से सड़क पर हुए जलभराव में सपा नेताओं ने नाव चलाकर जल निकासी की व्यवस्था पर उठाए सवालरिपोर्ट-बी जी मिश्र--...
21/08/2026

हरदोई में बरसात से सड़क पर हुए जलभराव में सपा नेताओं ने नाव चलाकर जल निकासी की व्यवस्था पर उठाए सवाल

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
------------------------------
हरदोई। भारी बारिश के बाद शहर की कई सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने जलभराव वाली सड़कों पर नाव चलाकर नगर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए।

रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने रामदत्त चौराहे से बावन चुंगी रोड, डा. भूरा वाली गली, बैटगंज और आशा नगर गेट वाली गली में नाव चलाकर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बारिश के बाद शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। जलभराव के कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सपा नेता ने आरोप लगाया कि सदर विधायक एवं भाजपा सरकार में मंत्री के आवास वाले मार्ग समेत आसपास की गलियां भी जलभराव से तालाब में तब्दील हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जब शहर के प्रमुख मार्गों और वीआईपी क्षेत्रों का यह हाल है तो अन्य इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के दौरान शहर में यही स्थिति पैदा होती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने जल निकासी व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने और जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत पहुंचाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव दीपू, समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, शुभम गुप्ता, श्याम गुप्ता, अंकित सिंह, सोनू गुप्ता, राम रईस, आलोक, रंजीत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

25 हजार के इनामी आरोपी शहनूर गिरफ्तार, संडीला पुलिस ने दबोचारिपोर्ट-बी जी मिश्र------------------------हरदोई। थाना संडील...
21/08/2026

25 हजार के इनामी आरोपी शहनूर गिरफ्तार, संडीला पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
------------------------
हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) से संबंधित मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी शहनूर उर्फ शेहनूर पुत्र इशाक, निवासी मोहल्ला मण्डई, थाना संडीला, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 15 नवंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक संडीला द्वारा आरोपी शहनूर उर्फ शेहनूर पुत्र इशाक सहित सात आरोपियों के विरुद्ध आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित रूप से गिरोह बनाकर चोरी जैसे जघन्य अपराध करने तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने के आरोप में थाना संडीला पर मु0अ0सं0 418/2025, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

उक्त अभियोग से संबंधित आरोपी शहनूर उर्फ शेहनूर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। संडीला पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह,कांस्टेबिल संजय तथा कांस्टेबिल सागर शामिल रहे।

गंगा में हरिद्वार और नरौरा से छोड़ा गया 2,44,572 क्यूसेक पानी, राजघाट पर खतरे के पर पहुंचा जलस्तरबी जी मिश्र------------...
21/08/2026

गंगा में हरिद्वार और नरौरा से छोड़ा गया 2,44,572 क्यूसेक पानी, राजघाट पर खतरे के पर पहुंचा जलस्तर

बी जी मिश्र
-------------------------------
हरदोई। हरिद्वार से गंगा नदी में 1,09,988 क्यूसेक तथा नरौरा से 1,34,584 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।गुरुवार की सुबह मिली बाढ़ संबंधी जारी रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 95.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजघाट में गंगा नदी का जलस्तर 125.800 मीटर दर्ज हुआ, जो निर्धारित खतरे के निशान 125.810 मीटर के करीब पहुंच गया है। ऐसे में नदियों के जलप्रवाह में और बढ़ोतरी होने पर संभावित बाढ़ का खतरा बढ़ने की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी के विभिन्न घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है। मेहंदीघाट, कन्नौज में जलस्तर 124.930 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु 124.470 मीटर से ऊपर है। वहीं राजघाट, हरदोई में जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है।रामगंगा में जलस्तर 159.920 मीटर दर्ज हुआ, जबकि खतरे का निशान 163.070 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग के साइट सांडी पर गर्रा नदी का जलस्तर 128.060 मीटर रहा। ड्यूनी डैम पीलीभीत से गर्रा नदी में 1,716 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।गंगा में हरिद्वार और नरौरा से छोड़े गए पानी के साथ जिले में हुई भारी बारिश के चलते नदी के जलस्तर में आने वाले समय में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। खासकर गंगा के राजघाट पर जलस्तर का खतरे के निशान पर पहुंचना संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। नदी किनारे बसे क्षेत्रों में लोगों को जलस्तर पर लगातार नजर रखने की जरूरत है।
-----------------

"नायब तहसीलदार राजेश पटेल ने बताया कि सवायजपुर तहसील क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नदी किनारे बसे गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। राजस्व टीमों को क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने और ग्रामीणों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से अपील है कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतें और किसी भी तरह की सूचना या समस्या होने पर तत्काल तहसील प्रशासन को अवगत कराएं। प्रशासन की ओर से आवश्यकतानुसार सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।"

"क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।अरवल थाना क्षेत्र में नदी किनारे एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों और नदी किनारे जाने वाले लोगों से अपील की गई है कि बढ़े हुए जलस्तर के दौरान नदी की मुख्य धारा में न जाएं और बच्चों व पशुओं को नदी के किनारे न जाने दें। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी।"

फोटो-सीओ प्रवीण कुमार यादव
------------------------------------------

एडीएम ने तटीय गांवों का किया निरीक्षण, कटान रोधी कार्य तीन दिन में शुरू कराने के निर्देश--------------------------------...
07/08/2026

एडीएम ने तटीय गांवों का किया निरीक्षण, कटान रोधी कार्य तीन दिन में शुरू कराने के निर्देश

----------------------------------
हरपालपुर,हरदोई।गंगा और रामगंगा नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव एवं सवायजपुर के एसडीएम अंकित तिवारी ने गुरुवार को विकास खंड हरपालपुर के बरान,टपुआपुर,ढकपुरा गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ एवं कटान की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने बरान गांव में सिंचाई विभाग द्वारा 4 करोड़,74 लाख,56 हजार रुपये की लागत से कराए गए कटान रोधी कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया। वहीं ढकपुरा गांव में रामगंगा नदी से हो रहे कटान को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 3 दिनों के भीतर कटान रोधी कार्य शुरू कर 10 दिनों के अंदर हर हाल में पूरा कराया जाए ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अधिकारियों ने गांव के बीच निर्माणाधीन दो पुलियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए, जिससे आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

एसडीएम अंकित तिवारी ने बताया कि गंगा और रामगंगा नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। राजस्व विभाग की टीमें लगातार संवेदनशील गांवों की निगरानी कर रही हैं तथा सभी लेखपालों और राजस्व कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखे गए हैं।

ई-पंचायत स्टेट रिव्यू कमेटी की बैठक में आदर्श ग्राम पंचायत बांसा का प्रतिनिधित्व, पंचायत भवन में आधार सेवा केंद्र स्थापि...
07/08/2026

ई-पंचायत स्टेट रिव्यू कमेटी की बैठक में आदर्श ग्राम पंचायत बांसा का प्रतिनिधित्व, पंचायत भवन में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने का मिला आश्वासन

हरदोई। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर स्थित प्रमुख सचिव, पंचायती राज के कार्यालय में आज ई-पंचायत स्टेट रिव्यू कमेटी की सप्तम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सचिव, पंचायती राज ने की। बैठक में पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह, विभाग के अपर एवं उपनिदेशक सहित विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में आदर्श ग्राम पंचायत बांसा के प्रधान सम्पूर्णानंद ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पंचायतों को अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं तकनीक-सक्षम बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार, ई-गवर्नेंस को मजबूत करने तथा पंचायत स्तर पर नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष बल दिया। प्रधान सम्पूर्णानंद ने निदेशक, पंचायती राज अमित कुमार सिंह से ग्राम पंचायत बांसा के पंचायत भवन में आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आधार संबंधी सेवाओं के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज़ के कस्बों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत आती है। यदि पंचायत भवन में ही आधार सेवा केंद्र स्थापित हो जाए तो हजारों ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
अमित कुमार सिंह ने इस प्रस्ताव का सकारात्मक संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत बांसा में पंचायत भवन के भीतर आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीण नागरिकों तक आवश्यक सेवाओं की आसान पहुँच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

ग्राम पंचायत बांसा की ओर से कहा गया कि यह पहल ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी तथा पंचायत भवन को एक वास्तविक जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

गौरतलब है कि ग्राम प्रधान सम्पूर्णानंद के नेतृत्व में आदर्श ग्राम पंचायत बांसा निरंतर विकास, नवाचार और जनहितकारी पहलों के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बना रही है। पंचायत द्वारा ग्रामीणों के लिए पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक-सक्षम प्रशासन स्थापित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास लगातार सराहे जा रहे हैं।

07/08/2026

रंगदारी और धन उगाही के आरोपों के बीच अंडा फैक्ट्री विवाद गरमाया,24 नामजद समेत अज्ञात पर चार प्राथमिकी दर्ज

राजनीतिक हस्तक्षेप से बढ़ी तनातनी,पुलिस बोली—अवैध धरना कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास

हरदोई।अतरौली थाना क्षेत्र के पिपरी नारायनपुर स्थित अंडा फैक्ट्री को लेकर पिछले 12 दिनों से हन्नीखेड़ा चौराहे पर चल रहा धरना-प्रदर्शन अब रंगदारी, धन उगाही और राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों के चलते नया मोड़ ले चुका है।फैक्ट्री प्रबंधन की शिकायत पर रंगदारी और धन उगाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं,जबकि पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता और धमकी देने के आरोप में 24 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फैक्ट्री मालिक प्रीतिंदर वालिया ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ लोग आंदोलन की आड़ में फैक्ट्री प्रबंधन पर लगातार दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि फैक्ट्री बंद कराने और तोड़फोड़ कराने की धमकी देकर धन उगाही का प्रयास किया जा रहा है।तहरीर में कहा गया है कि फैक्ट्री के मैनेजर से पहले 10 हजार रुपये लिए गए और इसके बाद रंगदारी के नाम पर 50 हजार रुपये की दोबारा मांग की गई।प्रबंधन ने इसे सुनियोजित दबाव बनाकर अवैध वसूली का प्रयास बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
इसी बीच धरना-प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं की सक्रियता भी बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में कई राजनीतिक प्रतिनिधियों के धरना स्थल पहुंचने और प्रदर्शनकारियों के समर्थन के बाद विवाद और तेज हो गया।फैक्ट्री प्रबंधन का आरोप है कि राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण आंदोलन उग्र होता जा रहा है और फैक्ट्री के संचालन में लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय ने बताया कि 6 अगस्त को अंडा फैक्ट्री के बाहर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस के अनुसार, समझाने के बावजूद कुछ लोगों ने नारेबाजी जारी रखी, सरकारी कार्य में बाधा डाली तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी। इस संबंध में उपनिरीक्षक रवि कुमार और उपनिरीक्षक संतोष कुमार की तहरीर पर विकास रावत, दिनेश रावत, रेखा, संतोष, अमरीश, राघवेंद्र, बबलू, राहुल, रफीक लम्बू, वसीम अंसारी, जावेद, आशीष पाण्डेय, ओमकार पाण्डेय, रितेश, कुलदीप, आलोक अर्कवंशी, अवधेश, बृजेश यादव, ओमप्रकाश रावत, सुनील सूर्यवंशी, अम्बर अर्कवंशी, दिनेश अर्कवंशी, कृष्ण कुमार समेत 24 नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकक दर्ज किए गए हैं।
वहीं फैक्ट्री के मुंशी राघवेंद्र सिंह ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया कि 3 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति फार्म परिसर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी। इस मामले में भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी शिवाकांत पाण्डेय ने कहा कि हन्नीखेड़ा चौराहे पर चल रहा धरना-प्रदर्शन विधिक अनुमति के बिना संचालित किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और अन्य शिकायतों के आधार पर चार अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। सभी मामलों की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है।

07/08/2026

महिलाओं एवं युवतियों के लिए निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर


हरदोई।निदेशक आरसेटी विक्रांत ओझा ने बताया है कि बैंक आँफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनपद के 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के महिलाओं एवं युवतियों के स्वरोजगार स्थापना हेतु ब्यूटी पार्लर का 35 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण में मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, हेयर कटिंग, फेसियल, ब्लीच, मेनिक्योर, पेडिक्योर, वैक्सिंग, आई-ब्रो थ्रेडिंग, ब्राइडल मेकअप, नेल केयर सहित आधुनिक ब्यूटी पार्लर से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही स्वरोजगार स्थापित करने हेतु उद्यमिता विकास, व्यवसाय योजना, मार्केट सर्वे एवं वित्तीय प्रबंधन की भी जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का कम से कम दसवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड (या स्वयं सहायता समूह की लोकल आईडी), चार पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाण-पत्र तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन करना होगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक प्रशिक्षुओं को बैंक के माध्यम से ऋण प्राप्त करने में भी आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण रोजाना सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। इच्छुक महिलाएं एवं युवतियां सीमित सीटों का लाभ उठाने हेतु शीघ्र पंजीकरण कराएं। अधिक जानकारी के लिये संपर्क सूत्रः- 7379969627, 9044801001, 9140650306, 8127520102, 7572064711 पर सम्पर्क कर सकते है।
----------------------------------

मुख्य विकास अधिकारी ने वीबी-ग्राम जी अभियान एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति की समीक्षा कीपात्र परि...
07/08/2026

मुख्य विकास अधिकारी ने वीबी-ग्राम जी अभियान एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति की समीक्षा की
पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं से संतृप्त करने एवं लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

हरदोई। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में वीबी-ग्राम जी (विकसित भारतदृग्राम जी) अभियान एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास खंडवार अभियान के विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में ग्राम पंचायतों के सर्वेक्षण, पात्र लाभार्थियों के चिन्हांकन, आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण, अपूर्ण कार्यों, लंबित प्रकरणों तथा विकास खंडवार प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं विस्तार, पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने, जीरो पॉवर्टी अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक क्रेडिट लिंकेज, सामुदायिक निवेश निधि, रिवॉल्विंग फंड, लखपति दीदी अभियान, विद्युत सखी, कृषि मित्र, प्रेरणा कैंटीन तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित अन्य आजीविका कार्यक्रमों की भी बिंदुवार समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वीबी-ग्राम जी अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें योजनाओं से पूर्णतः संतृप्त करना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा ग्राम स्तर पर नियमित अनुश्रवण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने समीक्षा के दौरान जिन विकास खंडों एवं योजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, उनमें विशेष अभियान चलाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों से अधिकाधिक पात्र परिवारों को जोड़ने, बैंक खाते खोलने, बैंक क्रेडिट लिंकेज एवं सामुदायिक निवेश निधि वितरण में प्रगति बढ़ाने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, डाटा की शुद्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला मिशन प्रबंधक, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------------------

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठकहरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधि...
07/08/2026

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक

हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आगामी 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं समारोहों की तैयारियों की समीक्षा हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण, भव्य एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के अनुरूप आयोजित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक भवनों पर निर्धारित समयानुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए तथा राष्ट्रगान का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों का सम्मान करने, स्वच्छता अभियान चलाने, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रभात फेरी तथा जनहितकारी योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों का सफल आयोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, नगर निकाय, लोक निर्माण, परिवहन एवं अन्य संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं समन्वित रूप से निर्वहन करने के निर्देश दिए। समारोह स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें ताकि कार्यक्रमों का आयोजन शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक स्तर पर आयोजन के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट संजय कुमार, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
------------------------

Address

Hardoi
Harpalpur
241402

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when B-News UP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share