Bk news

Bk news Politics news Local news And Other Social Media News vaarta bandhu न्यूज़

राजनैतिक और सामाजिक सरोकार के मुद्दे जो बाकी के मीडिया संस्थान राजनैतिक दबाव में आपसे छुपाते है

कहते हैं ना आने वाली आहट कभी-कभी इंसान को पहले ही महसूस हो जाती है। पांच दिन पहले उन्होंने सड़क पर पड़े उस गड्ढे की तस्व...
29/08/2026

कहते हैं ना आने वाली आहट कभी-कभी इंसान को पहले ही महसूस हो जाती है। पांच दिन पहले उन्होंने सड़क पर पड़े उस गड्ढे की तस्वीर अपनी आईडी पर डालकर लोगों को शायद अनजाने में आने वाले खतरे से आगाह किया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जिसे देखकर उन्होंने दूसरों को सावधान किया वैसा ही गड्ढा पांच दिन बाद उनकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन गया। कुछ घटनाएं महज इत्तेफाक नहीं लगतीं बस दिल को झकझोर कर रख देती हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।

29/08/2026

पोहड़का के पास रक्षाबंधन पर राखी बांधकर मीठी सुरेरां लौट रहे मुकेश पड़ीहार का परिवार की कार को पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार आगे चल रही पिकअप से जा भिड़ी। कार को काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि महिला-बच्चों समेत परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे। #पोहड़का #एक्सीडेंट #गाड़ी

29/08/2026

चिलकनी ढाब सब माइनर पर अवैध मोगी का मामला किसानों ने की कार्रवाई की मांग। #ऐलनाबाद #चिलकनीढाब #किसान #सिंचाईविभाग #सबमाइनर #अवैधमोगी #नहर #किसानसमस्या #सिंचाई #हरियाणा #सिरसा #किसानोंकीआवाज #किसानएकता #प्रशासन

सिटी आई केयर में 29 अगस्त से लगेगा पांच दिवसीय विशेष नेत्र जांच शिविरऐलनाबाद। (बंसी ब्यावत)शहर के मुख्य बाजार स्थित सिटी...
28/08/2026

सिटी आई केयर में 29 अगस्त से लगेगा पांच दिवसीय विशेष नेत्र जांच शिविर
ऐलनाबाद। (बंसी ब्यावत)शहर के मुख्य बाजार स्थित सिटी आई केयर, ऐलनाबाद की ओर से 29 अगस्त से 2 सितंबर तक पांच दिवसीय विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य लोगों को समय रहते आंखों की जांच करवाने के लिए जागरूक करना और बेहतर नेत्र देखभाल की सुविधा उपलब्ध करवाना है।
शिविर के दौरान आंखों की जांच पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी। इसके अलावा नजर के चश्मे एवं धूप के चश्मे पर 30 प्रतिशत तक की छूट देने की जानकारी दी गई है। संस्था के अनुसार आंखों के 10 हजार रुपये तक के ऑपरेशन मात्र 3,999 रुपये में करवाने की सुविधा भी शिविर के दौरान उपलब्ध रहेगी।
शिविर में आधुनिक मशीनों के माध्यम से आंखों की जांच की जाएगी। सिटी आई केयर की ओर से लोगों को कम समय में सटीक जांच और सुरक्षित एवं विश्वसनीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का दावा किया गया है।
शिविर में सीनियर कंसल्टेंट ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. विनोद सैनी एवं ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. आनंद सैनी अपनी सेवाएं देंगे।

सड़क हादसे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सतबीर जाखड़ का निधन, क्षेत्र में शोक की लहरऐलनाबाद। (बंसी ब्यावत) गांव बड़ी ममेरां...
28/08/2026

सड़क हादसे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सतबीर जाखड़ का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
ऐलनाबाद। (बंसी ब्यावत) गांव बड़ी ममेरां निवासी एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सतबीर जाखड़ के सड़क हादसे में निधन का दुखद समाचार मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सतबीर जाखड़ मिलनसार, नेकदिल और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके असमय निधन की खबर से परिजनों, मित्रों और परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है।
सतबीर जाखड़ के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सरल और मिलनसार स्वभाव हर किसी को अपना बना लेता था। उनके अचानक चले जाने से परिवार और समाज ने एक अच्छा इंसान खो दिया है।

जिन बहनों का कोई भाई नहीं अपनी कलाई पर बहनों से राखी बंधवाकर भाई का फर्ज निभाएंगे विक्रम इंदौरा।
28/08/2026

जिन बहनों का कोई भाई नहीं अपनी कलाई पर बहनों से राखी बंधवाकर भाई का फर्ज निभाएंगे विक्रम इंदौरा।

26/08/2026

गांव बणी में खेत में काम कर रहे एक किसान को सांप ने काट लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान किसान मोहर सिंह की मौ*त हो गई

26/08/2026

सरपंच सुभाष सिंह सस्पेंड अम्बेडकर आवास
योजना में अनियमितताओं पर कार्रवाई.. comment...

कूड़ा उठाने का विरोध करने पर सफाई कर्मचारी हिरासत मेंऐलनाबाद। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बुधवार सुबह देव...
26/08/2026

कूड़ा उठाने का विरोध करने पर सफाई कर्मचारी हिरासत में

ऐलनाबाद। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बुधवार सुबह देवीलाल चौक पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब प्रशासन ने कूड़ा उठाने की कार्रवाई शुरू की। इसका विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने की कार्रवाई का विरोध जताते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद चौक पर कुछ समय के लिए माहौल गरमाया रहा।

गांव पोहड़का में 25 अगस्त 2026 को एक Vivo मोबाइल फोन अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। हादसे में मोबाइल बुरी तरह क्...
26/08/2026

गांव पोहड़का में 25 अगस्त 2026 को एक Vivo मोबाइल फोन अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। हादसे में मोबाइल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय फोन व्यक्ति के हाथ या जेब में नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति मजदूरी का काम कर रहा था। उसने अपना Vivo मोबाइल फोन काम की जगह पर कुछ दूरी पर साइड में रखा हुआ था। इसी दौरान मोबाइल काफी गर्म हो गया और अचानक जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद मोबाइल का पिछला हिस्सा बुरी तरह जल गया, जबकि कैमरा और ऊपरी हिस्से में भी काफी नुकसान हुआ।

Address

Haryana
125102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bk news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bk news:

Shortcuts

Share