The BAG News

The BAG News खबरें उतनी, जरुरत जितनी!!

दिल्ली से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है।दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ...
07/09/2026

दिल्ली से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।
हादसा इतना भयानक था कि पूरी इमारत कुछ ही सेकंड में मलबे में तब्दील हो गई।
यह इमारत छात्रों के लिए PG/हॉस्टल के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर NDRF, फायर ब्रिगेड और अन्य बचाव दल तुरंत पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू की।
ताजा जानकारी के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है, जबकि कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
रेस्क्यू टीम स्निफर डॉग और भारी मशीनरी की मदद से मलबे को हटाकर किसी और व्यक्ति के दबे होने की संभावना तलाश रही है।
हादसे के बाद आसपास की इमारतों को लेकर भी सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है। कुछ आसपास के भवनों को खाली कराया गया है।
वहीं, मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है और प्रशासन की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं। MCD ने आसपास की खतरनाक इमारतों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

किसानों और केंद्र सरकार के बीच लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध को खत्म करने की दिशा में गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई ह...
04/09/2026

किसानों और केंद्र सरकार के बीच लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध को खत्म करने की दिशा में गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है।
गुरुग्राम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर और संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक के प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब चार घंटे तक मैराथन बैठक चली।

रात करीब 11 बजे तक चली इस बैठक में अलग-अलग राज्यों से आए 13 किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सरकार के सामने किसानों की 10 प्रमुख मांगों का चार्टर रखा।
बैठक में किसानों की समस्याओं और सरकार के रुख को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

सबसे अहम मुद्दों में भारत-अमेरिका ट्रेड डील, एमएसपी की कानूनी गारंटी, कृषि क्षेत्र का बुनियादी ढांचा, स्मार्ट मीटर, बिजली सब्सिडी और किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी शामिल रहे।
किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चिंता जताई। उनका कहना था कि इस समझौते से भारतीय कृषि और डेयरी क्षेत्र पर असर पड़ सकता है।

किसान नेताओं के मुताबिक, बैठक में सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर को ट्रेड डील से बाहर रखा जाएगा और इस संबंध में जल्द आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा।

इसके अलावा एमएसपी को लेकर कृषि मंत्रालय के माध्यम से सीधे बातचीत कराने, हाई-टेंशन बिजली लाइनों के मुआवजे के लिए किसान हित में नई नीति बनाने और 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को दोबारा लागू करने जैसी मांगों पर भी सकारात्मक संकेत मिलने की बात कही गई है।

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर दूसरे मंत्रियों से बातचीत की जाएगी और इन्हें जल्द पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं किसान नेताओं ने कहा कि इस बार सरकार की तरफ से उन्हें पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

हालांकि किसान नेताओं ने यह भी साफ किया कि सिर्फ आश्वासन से संतुष्टि नहीं होगी। असली भरोसा तभी बनेगा, जब सरकार के आश्वासन जमीन पर लागू होंगे।

अब सबसे ज्यादा नजर आने वाले 5 से 10 दिनों पर है।
किसान नेताओं को उम्मीद है कि अगर इस दौरान उनकी 2 से 4 प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई होती है, तो सरकार और किसानों के बीच बातचीत आगे बढ़ सकती है।

फिलहाल यह बैठक किसान आंदोलन और सरकार के बीच संवाद को लेकर एक अहम घटनाक्रम मानी जा रही है।

01/09/2026

महिला सफाईकर्मी के साथ पुलिस के इस व्यवहार पर आप क्या कहेंगे?

दिल्ली-NCR में स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपदिल्ली-NCR में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर...
31/08/2026

दिल्ली-NCR में स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

दिल्ली-NCR में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट जा रही एक स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप बस के चालक और कंडक्टर पर है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल बस को भी कब्जे में लिया है।

मामला कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि छात्रा 3 अगस्त को अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए निकली थी। उसका इरादा नोएडा के सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के घर जाने का था।

इसी दौरान छात्रा ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाली स्लीपर बस में सवार हुई। आरोप है कि 4 अगस्त को बस में चालक और कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए उसकी पहचान से जुड़ी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक करना कानूनन प्रतिबंधित है।

निर्भया कांड की याद हुई ताजा

चलती बस में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना ने 2012 के निर्भया कांड की याद ताजा कर दी है। 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक चलती बस में 23 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। गंभीर रूप से घायल पीड़िता की बाद में मौत हो गई थी।

इस मामले में छह आरोपी पकड़े गए थे। एक आरोपी की जेल में मौत हो गई, जबकि नाबालिग आरोपी को कानून के तहत सुधार गृह भेजा गया था। बाकी चार दोषियों—अक्षय ठाकुर, मुकेश सिंह, विनय शर्मा और पवन गुप्ता—को 20 मार्च 2020 को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक स्लीपर बस में सामने आया यह मामला एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

#महिलासुरक्षा #दिल्ली #दिल्लीएनसीआर #ग्रेटरनोएडा #कश्मीरीगेट #स्लीपरबस #महिलासुरक्षा #नाबालिग

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह शामली के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ...
31/08/2026

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह शामली के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो कथित शार्प शूटर सुमित और मोहित मारे गए।

पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश गोगी गैंग से जुड़े हुए थे और अंकित बालियान की हत्या में उनकी भूमिका सामने आई थी। दोनों सोनीपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

बताया जा रहा है कि पुलिस को दोनों के शामली में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अंकित बालियान हत्याकांड के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। अब इस एनकाउंटर के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई और तेज होने की उम्मीद है।

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 16 साल की नाबालिग किशोरी के सा...
28/08/2026

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 16 साल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना तब घटी जब पीड़िता अपनी मां के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी।
अस्पताल के बाहर से दिया वारदात को अंजाम
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, यह पूरी घटना नरवाना के एक अस्पताल के बाहर हुई। पीड़िता की मां अस्पताल के अंदर दवा की पर्ची बनवाने के लिए गई हुई थी, और नाबालिग बाहर ही उसका इंतजार कर रही थी। इसी दौरान प्रवीण नाम का आरोपी बाइक लेकर वहां पहुंचा और नाबालिग को बहला-फुसलाकर व जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर वहां से ले गया।
सुनसान खेत में ले जाकर की दरिंदगी
आरोपी नाबालिग को अस्पताल से दूर खेतों में बने एक सुनसान कमरे में ले गया। वहां उसने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए और दुष्कर्म की इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को वापस अस्पताल के पास ही छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।
डॉक्टरों की मदद से खुला मामला और पुलिस कार्रवाई
आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद डरी-सहमी पीड़िता जैसे-तैसे अस्पताल के अंदर पहुंची और वहां मौजूद महिला चिकित्सकों को अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। डॉक्टरों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए नाबालिग का प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण किया तथा स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी। साथ ही, पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस की टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों और उसके पिता की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी प्रवीण के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस टीम अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

25/08/2026

बड़ी खबर -
डेरा प्रमुख राम रहीम 17वीं बार फिर 21 दिन की पैरोल लेकर सुबह 6 बजे रोहतक जेल से सिरसा के लिए निकले!

 #ब्रेकिंग - हिसार कोर्ट में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना को दिनदिहाड़े गोलियों से भून दिया गया। वो एक पेशी पर आया था। ...
20/08/2026

#ब्रेकिंग - हिसार कोर्ट में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना को दिनदिहाड़े गोलियों से भून दिया गया। वो एक पेशी पर आया था। बाइक सवार 2 बदमाशों ने 14 राउंड फायरिंग की। गैंगस्टर पर हत्या समेत 31 मामले दर्ज थे।

काणा हिसार का मोस्ट वांटेड था। गैंगस्टर विनोद काना ने ही विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या की थी।

पुलिस के अनुसार, दोपहर 2 बजे जैसे ही काना कोर्ट के गेट से बाहर निकला, 2 बदमाशों ने उसपर 12 गोलियां चला दीं। इसके बाद हमलावर 2 हवाई फायर कर फरार हो गए।

14/08/2026

धर्मेंद्र हुड्डा ने फिर खोला रामपाल के खिलाफ मोर्चा

14/08/2026

DSP हांसी से भिड़े सुरेश कोथ, बोले—कर लो जो करना है!

Address

Haryana

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The BAG News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share