The Local News

The Local News दिल से लोकल, लोकल का वोकल

निष्पक्ष, निडर, निरंतर

The Local News चैनल
(2)

धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा
25/07/2026

धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा

11/07/2026

12 जुलाई की किसान पंचायत कैंसिल, जिले के प्रबुद्ध लोगों की पंचायत में हुआ फैसला, किसान भवन रजिस्ट्रेशन निरस्त होगा और सर्वसम्मति से दोनों पक्षों द्वारा कल 12 जुलाई की पंचायत स्थगित ।
आप सभी किसानों का आभार 🙏

09/07/2026

किसान भवन के ट्रस्टियों का पर्दाफाश, निशान मलिक समेत 7 लोगों ने किया कब्जा, देखिये सबूत

स्वर्ग से किसान समाज और गद्दारों के नाम बुजुर्गों की चिट्ठी हुई वायरल
08/07/2026

स्वर्ग से किसान समाज और गद्दारों के नाम बुजुर्गों की चिट्ठी हुई वायरल

08/07/2026

जब मैं किसान भवन के चुनाव में आया तो निशान मलिक ने माइक पकड़कर मुझसे पूछा कितने किल्ले हैं तेरे : सुनील दीवाना गाँव

आज उन महान दिवंगत किसानों की आत्मायें चीख चीखकर पानीपत के किसान समाज को पुकार रही हैं, जिन्होंने अपने त्याग- समर्पण और ख...
08/07/2026

आज उन महान दिवंगत किसानों की आत्मायें चीख चीखकर पानीपत के किसान समाज को पुकार रही हैं, जिन्होंने अपने त्याग- समर्पण और खून पसीने से सींचकर किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए किसान भवन बनाया ।
ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि जो हमारी सबकी धरोहर किसान भवन पर षड्यंत्र करके इस पवित्र मंदिर को अपनी जागीर बनाना चाहते हैं, उनको उखाड़ फेंके ।
उन महान दिवंगत किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके संदेश रूपी इस पोस्टर को अपनी प्रोफाइल तस्वीर, फेसबुक व्हाट्सएप स्टेटस स्टोरी पोस्ट में जरूर लगायें और 12 जुलाई रविवार को किसान भवन पहुंचकर कब्जामुक्त करवायें 🙏🙏🙏

08/07/2026

एडवोकेट सुधीर जाखड़ ने किया इनेलो नेता निशान मलिक एंड कंपनी द्वारा किसान भवन पानीपत को कब्जाने की साजिश का पर्दाफाश और बताई नेताओं की औक़ात

05/07/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*किसान भवन पर कथित कब्जे के प्रयास के विरोध में किसानों की आपातकालीन महापंचायत, वर्तमान प्रधान दिलबाग बिंझौल सस्पेंड*

*15 जुलाई को किसान भवन में होगी जिलेभर के किसानों की महापंचायत, लिए जाएंगे निर्णायक फैसले*

*दिलबाग बिंझौल समेत इनेलो नेता निशान सिंह मलिक, रामकुंवार खोतपुरा, राजेंद्र (इसराना), रणधीर नैन, रणबीर गुलिया सहित अन्य पर लगाए गंभीर आरोप*

पानीपत, 5 जुलाई।

किसान भवन, पानीपत के भविष्य और उसके कथित विवादित पंजीकरण को लेकर रविवार को भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में जिलेभर के किसान संगठनों एवं किसान प्रतिनिधियों की एक आपातकालीन महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता उजाला सिंह बैनीवाल (गांव कवी) ने की। बैठक में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर किसान भवन से जुड़े घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की।

पंचायत में बताया गया कि किसान भवन, जिसे किसान समाज अपनी साझा धरोहर और आस्था का केंद्र मानता है, उसका कथित रूप से बिना आम सभा की अनुमति, बिना किसानों को विश्वास में लिए तथा गुप्त रूप से पंजीकरण करवाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पंचायत में विस्तृत चर्चा हुई तथा भविष्य की रणनीति पर विचार किया गया।

पंचायत के अनुसार, दिलबाग बिंझौल तथा इनेलो नेता निशान सिंह मलिक, रामकुंवार खोतपुरा (पूर्व चेयरमैन), राजेंद्र (इसराना), रणधीर नैन, रणबीर गुलिया सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों को भी बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे पंचायत में उपस्थित नहीं हुए।

लंबे विचार-विमर्श के बाद पंचायत ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिए—

• निंदा प्रस्ताव पारित
पंचायत ने किसान भवन का कथित रूप से पंजीकरण कराकर उसे निजी नियंत्रण में लेने के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। किसानों ने इसे किसान समाज की भावनाओं, वर्षों की मेहनत और साझा विरासत के साथ खिलवाड़ बताया।

• गंभीर आरोप लगाए
पंचायत में आरोप लगाया गया कि बिना किसी आम सभा की स्वीकृति, बिना किसानों को विश्वास में लिए तथा कथित रूप से गुप्त तरीके से किसान भवन का पंजीकरण कराया गया। किसानों ने इसे पूरे जिले के किसान समाज के साथ विश्वासघात बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।

• वर्तमान प्रधान सस्पेंड
पंचायत ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए किसान भवन के वर्तमान प्रधान दिलबाग बिंझौल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने की घोषणा की।

• 14 जुलाई तक मांगा स्पष्टीकरण
पंचायत ने दिलबाग बिंझौल को 14 जुलाई 2026 तक लिखित स्पष्टीकरण देने का अंतिम अवसर दिया है। यदि निर्धारित समय तक संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता, तो 15 जुलाई 2026 को किसान भवन, पानीपत में पूरे जिले के किसानों की विशाल महापंचायत आयोजित कर आगामी रणनीति एवं कठोर निर्णय लिए जाएंगे।

• सात सदस्यीय अनुशासन समिति गठित
पूरे मामले की जांच एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति में निम्नलिखित सदस्य शामिल किए गए—

* उजाला सिंह बैनीवाल (गांव कवी)
* सुरेश दहिया (पूर्व प्रधान, किसान भवन)
* चूहड़ सिंह रावल (पूर्व प्रधान)
* सूरजभान रावल (पूर्व प्रधान)
* देवी सिंह (गांव महावटी)
* राजबीर मलिक (गांव सीक)
* आजाद वैरागी

पंचायत ने निर्णय लिया कि दिलबाग बिंझौल, निशान सिंह मलिक, रामकुंवार खोतपुरा, राजेंद्र (इसराना), रणधीर नैन, रणबीर गुलिया तथा इस पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य सभी व्यक्तियों को अनुशासन समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं अथवा उनका स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया जाता है, तो 15 जुलाई की महापंचायत में किसान समाज आगे की कार्रवाई के संबंध में अंतिम निर्णय लेगा।

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसान भवन किसी व्यक्ति या संगठन की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि पूरे किसान समाज की साझा धरोहर है। इसकी गरिमा, स्वायत्तता और ऐतिहासिक पहचान को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। किसान समाज लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से अपनी इस धरोहर की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

महापंचायत में सुधीर जाखड़ (एडवोकेट), अनिल कादियान (उपप्रधान), बिंटू मलिक (युवा प्रधान, उग्राखेड़ी), एडवोकेट संदीप धर्मगढ़, सुरेंद्र मलिक (महावटी), दिलबाग खर्ब (नारा), मोंटी (ब्लॉक प्रधान, बापौली), नरेंद्र (ब्लॉक प्रधान, समालखा), सूरत बैनीवाल, प्रदीप जागलान, रामबीर झट्टीपुर सहित जिलेभर से सैकड़ों किसान एवं किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जारीकर्ता :
अनिल कादियान (उपप्रधान)
किसान भवन, पानीपत
📞 8950000707

18/06/2026

नॉर्मल डिलीवरी करवाने के लिए वो भी बहुत रुपयों में - जल्दी आयें Dr. Manisha जी के पास और माँ-शिशु की सुरक्षित देखभाल पायें ☎️ 9253000730 महासाध्वी कैलाशवती जैन हस्पताल, पानीपत नज़दीक गांधी मंडी, शिवनगर GT रोड़ पर

18/06/2026

माँ 👵 और शिशु 👼 की देखभाल 👩‍🍼 की एकमात्र जगह 📍Dr. Manisha, Mahasadhvi Kailashwati Jain Hospital, Shiv Nagar, Near Gandhi Mandi, Panipat ☎️ 9253000730

Address

Haryana

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Local News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Local News:

Shortcuts

Share

Category