Tohana Halchal

Tohana Halchal आप की आवाज
जो दे सच का साथ
हर प्रकार की खबर सबसे पहले
न्यूज़ व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें
9315390200

मानव मित्र मंडल की पहल: नरवाना में बेटियों के लिए 15 जून से निःशुल्क इंग्लिश क्लासेस शुरू:-रश्मि जैनविरेन्द्र शर्मा/नरवा...
15/06/2026

मानव मित्र मंडल की पहल: नरवाना में बेटियों के लिए 15 जून से निःशुल्क इंग्लिश क्लासेस शुरू:-रश्मि जैन
विरेन्द्र शर्मा/नरवाना
सामाजिक संस्था मानव मित्र मंडल, नरवाना द्वारा बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क इंग्लिश क्लासेस का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कक्षाएं केवल छात्राओं के लिए होंगी, जिनका शुभारंभ 15 जून 2026 से किया जाएगा और यह अभियान 30 जून 2026 तक चलेगा।संस्था की ओर से बताया गया कि इन कक्षाओं में छात्राओं को जनरल इंग्लिश, ग्रामर, स्पोकन इंग्लिश तथा बेसिक से एडवांस स्तर तक की शिक्षा दी जाएगी। इसका उद्देश्य छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।इन कक्षाओं का संचालन शिक्षिका रश्मि जैन द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने एमए मैथ्स, एमए इंग्लिश, एमबीए फाइनेंस और एम.एड की शिक्षा प्राप्त की है तथा वर्तमान में पीएचडी कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में छात्राओं को आसान और प्रभावी तरीके से अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि "सपना आपका, साथ हमारा" के उद्देश्य के साथ यह पहल शुरू की गई है, ताकि किसी भी कारण से अंग्रेजी शिक्षा से वंचित रहने वाली छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।मानव मित्र मंडल ने क्षेत्र की छात्राओं और उनके अभिभावकों से इस निःशुल्क अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक छात्राएं निर्धारित स्थान पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकती हैं।

  अमानी बस हादसे में होमगार्ड जवान डुलट निवासी बलविंदर सिंह की मो**त, घर से टोहाना ड्यूटी पर आ रहा था मृतक बलविन्दर     ...
15/06/2026

अमानी बस हादसे में होमगार्ड जवान डुलट निवासी बलविंदर सिंह की मो**त, घर से टोहाना ड्यूटी पर आ रहा था मृतक बलविन्दर ाइक

15/06/2026


टोहाना हलचल
टोहाना के पास बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 3 लोगों की मौत

  shree shyam baba ki    ाइक        #जय    ,          #टोहाना         💐💐💐💐🚩🚩💐💐💐🚩💐💐💐🚩🚩🚩🙏🙏🙏🙏🥰😊😊
15/06/2026

shree shyam baba ki ाइक #जय , #टोहाना
💐💐💐💐🚩🚩💐💐💐🚩💐💐💐🚩🚩🚩🙏🙏🙏🙏🥰😊😊

  केंद्रीय मंत्री Manohar Lal जी उनके साथ में हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री Nayab Saini  जी और उनके साथ में हमारे प्रिय ...
15/06/2026

केंद्रीय मंत्री Manohar Lal जी उनके साथ में हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री Nayab Saini जी और उनके साथ में हमारे प्रिय नेता राज्यसभा सांसद श्री Subhash Barala जी

  आज राज्य सभा सांसद श्री Subhash Barala  जी ने अपने आवास पर पधारे परिवारजनों, क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, प्रतिष्ठित ...
14/06/2026

आज राज्य सभा सांसद श्री Subhash Barala जी ने अपने आवास पर पधारे परिवारजनों, क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, प्रतिष्ठित शुभचिंतकों एवं ऊर्जावान युवा साथियों से अत्यंत आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण भेंट हुई। सभी का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ अनमोल पल साझा किए।
इस अवसर पर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों एवं स्थानीय समस्याओं पर गहन एवं विस्तृत चर्चा हुई। सभी परिजनों और साथियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव एवं अपेक्षाएँ साझा कीं, जिन्हें पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जनसेवा ही हमारा संकल्प है और क्षेत्र के हर व्यक्ति का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूँजी। 🙏

  ₹25 लाख का प्लॉट खरीदने से पहले क्या चेक करें?एक व्यक्ति ₹25 लाख का प्लॉट खरीदने जा रहा था।सेलर बार-बार कह रहा था कि ज...
14/06/2026

₹25 लाख का प्लॉट खरीदने से पहले क्या चेक करें?

एक व्यक्ति ₹25 लाख का प्लॉट खरीदने जा रहा था।
सेलर बार-बार कह रहा था कि जल्दी एडवांस दे दो, नहीं तो कोई दूसरा खरीद लेगा।

लेकिन उसके दोस्त ने सलाह दी कि पहले सभी दस्तावेज़ चेक करो।

सबसे पहले Mother Deed देखी गई, जिससे पता चलता है कि जमीन पहले किसकी थी और मालिकाना हक कैसे बदला।

फिर Sale Deed चेक की गई, जो साबित करती है कि जमीन कानूनी रूप से किसके नाम है।

इसके बाद Encumbrance Certificate (EC) निकलवाया गया, ताकि पता चल सके कि जमीन पर कोई लोन, केस या कानूनी विवाद तो नहीं है।

फिर Khata Certificate और ROR (Record of Rights) चेक किए गए, जिससे जमीन के रिकॉर्ड और असली मालिक की जानकारी मिल गई।

जांच के दौरान पता चला कि प्लॉट बेचने वाला व्यक्ति असली मालिक नहीं था, बल्कि मालिक का रिश्तेदार था। इसलिए उससे Power of Attorney (POA) मांगी गई।

इसके बाद Survey Sketch निकलवाई गई। सेलर 100 गज जमीन बता रहा था, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 92 गज निकली।

यानी 8 गज कम।

अगर जमीन की कीमत ₹25,000 प्रति गज हो, तो नुकसान:

8 × ₹25,000 = ₹2,00,000

सिर्फ एक सर्वे ने ₹2 लाख का नुकसान बचा दिया।

सीख:

प्लॉट खरीदते समय सिर्फ लोकेशन और कीमत मत देखिए।
पहले सभी जरूरी दस्तावेज़ चेक करिए, क्योंकि एक छोटी सी गलती लाखों रुपये का नुकसान करा सकती है।

  *नशे को कहो ‘ना’, जिंदगी को कहो ‘हाँ’ : एसपी निकिता खट्टर का युवाओं को संदेश**नशे का इंजेक्शन मौत की ओर पहला कदम, युवा...
14/06/2026

*नशे को कहो ‘ना’, जिंदगी को कहो ‘हाँ’ : एसपी निकिता खट्टर का युवाओं को संदेश*

*नशे का इंजेक्शन मौत की ओर पहला कदम, युवा अपने सपनों और भविष्य को बचाएं : एसपी*

फतेहाबाद, 14 जून। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने कहा कि नशा किसी भी रूप में जीवन के लिए घातक है, लेकिन इंजेक्शन के माध्यम से लिया जाने वाला नशा युवाओं को तेजी से मौत की ओर धकेलता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे को पूरी तरह अस्वीकार कर अपने जीवन, परिवार और भविष्य को सुरक्षित बनाएं।
*पुलिस अधीक्षक* ने कहा कि आज का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़े तो समाज और राष्ट्र प्रगति के नए आयाम स्थापित कर सकता है, लेकिन नशे की लत युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा कोई शौक या रोमांच नहीं, बल्कि एक ऐसा जहर है जो धीरे-धीरे व्यक्ति के शरीर, मानसिक स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को बर्बाद कर देता है।
*श्रीमती निकिता खट्टर* ने बताया कि नशीले इंजेक्शनों का प्रयोग एचआईवी, हेपेटाइटिस, रक्त संक्रमण, हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों और असमय मृत्यु का कारण बन सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि एक गलत निर्णय पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। इसलिए नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और रोजगार जैसे सकारात्मक विकल्पों को अपनाना चाहिए।
*एसपी* ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। माता-पिता की उम्मीदें, परिवार की खुशियां और समाज का भविष्य नशे की भेंट चढ़ जाता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करें, अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और समाज के लिए प्रेरणा बनें।
उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों तथा सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वे युवाओं के व्यवहार पर सजग नजर रखें और किसी भी प्रकार के नशे की आशंका होने पर समय रहते उचित मार्गदर्शन और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करें। संवाद और सहयोग के माध्यम से युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाला जा सकता है।
*पुलिस अधीक्षक* ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस प्रदेश सरकार के “ड्रग फ्री हरियाणा” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। जिले में नशे की तस्करी, बिक्री और प्रचार-प्रसार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है तथा दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने युवाओं से संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नशामुक्त जीवन ही सफल जीवन की पहचान है। यदि प्रत्येक युवा नशे को “ना” कहने का साहस दिखाए तो एक स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है, इसे नशे में नहीं बल्कि अपने सपनों को साकार करने में लगाएं। जो युवा जीवन, शिक्षा, खेल और सकारात्मक सोच को चुनता है, वही वास्तव में समाज और राष्ट्र का सच्चा विजेता बनता है।

Address

Haryana
125120

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tohana Halchal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Tohana Halchal:

Shortcuts

Share

Category