Asia Metro News

Asia Metro News Here You Will Find ➡️ , Trending News , Viral Video And Many More 🎥
Explore With Us 🤳 Contact Us Mob:9899460444
नया जोश नई खबरें
(2)

Faridabad Anil Arora Asia Metro News विधायक धनेश अदलखा अब हर शनिवार रविवार को लगाएंगे खुला दरबार समय रहेगा सुबह 11:00 बज...
11/09/2026

Faridabad Anil Arora Asia Metro News विधायक धनेश अदलखा अब हर शनिवार रविवार को लगाएंगे खुला दरबार समय रहेगा सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक

Faridabad Anil Arora Asia Metro News एडवोकेट बॉबी (विवेक)रावत फरीदाबाद बार एसोसिएशन के नए प्रधान निर्वाचित हुए हैं। बॉबी...
11/09/2026

Faridabad Anil Arora Asia Metro News एडवोकेट बॉबी (विवेक)रावत फरीदाबाद बार एसोसिएशन के नए प्रधान निर्वाचित हुए हैं। बॉबी तीसरी बार प्रधान बने हैं। एक बार इनके बड़े भाई संजय रावत भी बार के प्रधान रह चुके हैं।

11/09/2026
11/09/2026

राजस्थान रिंगस में स्थित 400 साल पुराना श्री डूंगरी बालाजी महाराज जी का मंदिर मूण्डरु धाम जी के दर्शन साथ ही मे जुड़े मंदिर मे विराज मान पंडित जी महाराज शंकर शर्मा जी क्या बोले

11/09/2026

Faridabad Anil Arora Asia Metro News
बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन लाइव देखिए

11/09/2026

Faridabad Anil Arora Asia Metro News सेक्टर 3 बल्लभगढ़ की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग

*चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद, 6 वाहन चोर गिरफ्तार*Faridabad Anil Arora Asia Metro News 10.09.2026फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस...
10/09/2026

*चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद, 6 वाहन चोर गिरफ्तार*

Faridabad Anil Arora Asia Metro News
10.09.2026

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा NIT ने थाना डबुआ के मई 2023 के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में नरेश निवासी गांव पाली को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-48 ने थाना सूरजकुंड के एक वाहन चोरी मामले में आलिम निवासी बड़खल व आमिर निवासी SGM नगर को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद की।

AVTS-2 ने थाना भूपानी के एक वाहन चोरी के मामले में फैजल निवासी अजय नगर, मथुरा को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की।

वहीं AVTS सिकरोना ने थाना मुजेसर क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल सहित मोहित निवासी सुनहेरा, डीग राजस्थान, हाल समयपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-30 ने थाना पल्ला के वाहन चोरी मामले में हरविंद्र सिंह निवासी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद की।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखाओं की टीम ने इस प्रकार 6 मामलों का खुलासा करते हुए 5 मोटरसाइकिल बरामद की है, सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

*मारपीट, फायरिंग और चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार*Faridabad Anil Arora Asia Metro News 10.09.2026*क्र...
10/09/2026

*मारपीट, फायरिंग और चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार*

Faridabad Anil Arora Asia Metro News
10.09.2026

*क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने संतोष व पंकज को किया गिरफ्तार, अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया*

फरीदाबाद: थाना आदर्श नगर बल्लभगढ़ क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, फायरिंग, चाकू से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपित संतोष और पंकज, निवासी सुभाष कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता पुनीत निवासी बल्लभगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 08 सितम्बर 2026 को शाम करीब 4 बजे वह दवाई लेने जा रहा था। इसी दौरान रोहित व संतोष ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट की, जिसमें उसकी नाक की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ।

इसके बाद पुनीत जब मामले को लेकर बातचीत करने आरोपियों के पास पहुंचा तो वहां पंकज, रोहित, संतोष, भोला व अन्य मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर पुनीत व उसके साथियों के साथ मारपीट की। इसी दौरान पंकज ने देशी कट्टा निकालकर पहले हवा में फायर किया और बाद में पुनीत पर गोली चलाने का प्रयास किया। आरोपियों ने मौके से भागते समय भी फायरिंग की और संतोष ने चाकू से पुनीत के दोस्त हन्नी पर हमला किया।

शिकायत पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए संतोष व पंकज को गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्ष एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले भी उनके बीच कहासुनी हुई थी। मारपीट की घटना के बाद शिकायतकर्ता अपने दोस्तों के साथ आरोपियों से बातचीत करने पहुंचा था, जहां विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट, फायरिंग व चाकू से हमला किया।

दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Address

Delhi NCR
Haryana
121001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Asia Metro News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Asia Metro News:

Shortcuts

Share