Hata Times

Hata Times News, Media, Magzine company of Hata Local

10/12/2025

बाराबंकी में चाचा-भतीजे ने यूट्यूब देखकर कर दिया पथरी का ऑपरेशन, महिला की मौत
बाराबंकी में एक चाचा-भतीजे ने यूट्यूब देखकर पथरी का ऑपरेशन कर दिया.अवैध तरीके से क्लिनिक चला रहे चाचा-भतीजे के ऑपरेशन में महिला की मौत हो गई है. कोठी थाना क्षेत्र का ये मामला बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ज्ञान प्रकाश मिश्र बिना किसी डिग्री के क्लिनिक चला रहा था. उसके साथ उसका भतीजा विवेक कुमार मिश्र भी मौजूद था.
जैसे ही घटना की जानकारी मिली मृतका के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. हालांकि, प्रशासन ने मामले को शांत कराया. तेहबहादुर रावत की पत्नी मुनिशरा रावत को पथरी की दिक्कत थी. ये इलाज के लिए चाचा-भतीजे के पास पहुंचे. चाचा-भतीजे के क्लिनिक का नाम दामोदर औषधालय कोठी था.
दोनों चाचा-भतीजे ने मिलकर महिला मुनिशरा रावत का ऑपरेशन करना शुरू कर दिया. ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ने लगी. ऑपरेशन के दौरान महिला की कई नसें कट गईं. दोनों महिला के परिजनों से 25 हजार रुपये ऑपरेशन के लिए लिए थे. अगले ही दिन महिला की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि इस घटना को दबाने के लिए चाचा-भतीजे ने पैसे देकर मामले को दबाने की भी कोशिश की. दूसरी तरफ, पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. दोनों आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं. दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है. उधर, स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लिनिक पर नोटिस भी चिपका दिया है.

14/11/2025

📰 आज की 5 बड़ी खबरें | 25 अक्टूबर 2025 | Hata Times1️⃣ उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगाउत्तर-पूर्वी हवाओं से अगले 4...
25/10/2025

📰 आज की 5 बड़ी खबरें | 25 अक्टूबर 2025 | Hata Times

1️⃣ उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा
उत्तर-पूर्वी हवाओं से अगले 48 घंटों में तापमान में 2-3°C की गिरावट की संभावना, IMD ने अलर्ट जारी किया।
🌦️

2️⃣ सोना-चांदी फिर हुए सस्ते!
सोने-चांदी के दाम ₹4100 तक गिरे, निवेशकों में हलचल।
💰

3️⃣ प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई
यूपी STF ने ₹6.40 करोड़ की धोखाधड़ी में फरार आरोपी नीरज जायसवाल को गिरफ्तार किया।
🚔

4️⃣ हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर नशे की बड़ी खेप बरामद
₹50 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
🚨

5️⃣ यूपी में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताएं शुरू
योगी सरकार कराएगी 7 खेलों की मेजबानी, पहली बार “कुराश” खेल भी शामिल।
🏅

📍स्रोत: दैनिक जागरण
📲 अपडेट रहें: [www.hatatimes.in](http://www.hatatimes.in)
📌 Follow करें – Hata Times देश-प्रदेश की सबसे ताज़ा ख़बरों के लिए!

“ताज़ा खबरें और सही जानकारी | Fresh News & Real Facts”

25/10/2025

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में भीषण गोलीबारी, 2 की मौत और 13 घायल

25/10/2025
02/07/2025

पडरौना/कप्तानगंज। कप्तानगंज रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। काम को अंतिम रूप देने के लिए रेलवे लाइन पर लगे गर्डर पर ढलाई करने के लिए सरिया बांधने का काम पूरा हो गया है। दो से तीन दिन में ढलाई कर दी जाएगी। सबकुछ ठीक रहा तो अगस्त से इस ओवरब्रिज से लोग फर्राटा भर सकेंगे। इसका निर्माण कार्य पूरा होने से बीते करीब चार वर्ष के वहां लग रहे जाम से लोगों को छुटकारा मिलने के साथ पडरौना से परतावल तक निर्बाध आवागमन में सहूलियत होगी। इसके अलावा व्यापारियों को पड़ोसी जिले में व्यापार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

02/07/2025

सुकरौली। नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड संख्या नौ में पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क के चारों ओर बाउंड्री निर्माण के साथ-साथ उसके अंदर पौधे भी लगाए जाएंगे। इस पार्क के निर्माण से आसपास के मुहल्ले के लोगों के साथ-साथ दानवीर बाबा के स्थान पर पूजा-पाठ करने आए श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी।

02/07/2025

नेबुआ नौरंगिया। मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। स्थानीय ब्लॉक के सिरसिया कला गांव में मिट्टी भराई कार्य में मस्टररोल और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर पाया गया है। मस्टररोल में मंगलवार को 49 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि मौके पर कोई भी नहीं था।

02/07/2025

गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम के लिए सहमत हुआ इजरायल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- अब सब हमास के ऊपर

02/07/2025

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था आज हुआ रवाना, उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी; पहलगाम आतंकी हमले के बाद कड़ी सुरक्षा

02/07/2025

Monsoon: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश, पहाड़ों पर हाहाकार; उफान पर नदियां

Address

Gandhinagar
Hata
274203

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hata Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hata Times:

Share