जन चौपाल

जन चौपाल Ki India News आपका अपना न्यूज चैनल

26/05/2026

हाथरस ब्रेकिंग

अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ हाथरस में चला विषेष अभियान

डीएम अतुल वत्स व एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के संयुक्त निर्देशन में चलाया गया विशेष अभियान

सिकंदराराऊ तहसील और थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर चले अभियान के दौरान 466 वाहनों के किए गए चालान

27 डम्परों के पोल्टी चालान किए गए, जबकि 6 डम्पर और एक ट्रैक्टर किया गया सीज

अभियान के तहत विशेषकर बिना नंबर और ओवरलोड वाहनों पर हुई बड़ी कार्यवाही

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा यह अभियान
#हाथरस #चेकिंगअभियान


26/05/2026

Aligarh Breaking-

-डंपर की टक्कर से राहगीर की मौके पर दर्दनाक मौत

-हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में लगाई आग

-मिट्टी से भरे डंपर को घेरकर किया हंगामा

-घटना के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

-सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम

-पुलिस ने आग पर पाया काबू, जांच शुरू

-तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात

-अलीगढ़ जनपद के अतरौली इलाके का पूरा मामला

25/05/2026

#हाथरस

गिजरौली गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक से मारपीट। घटना CCTV में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

25/05/2026

अलीगढ़ में महिलाओं से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर
दोनों पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित था और हत्या, लूट व महिलाओं से चेन/कुंडल लूट जैसी कई संगीन वारदातों में शामिल थे
दिल्ली-NCR में भी दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया था आज पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को मार गिराया।

23/05/2026

हाथरस: नगला बादाम में नवविवाहिता निशा का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं।

#हाथरस

22/05/2026

हाथरस ब्रेकिंग

हाथरस में करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत

लक्ष्मी नगर कॉलोनी में 11 हजार लाइन का फॉल्ट ठीक करते समय हादसा

विद्युत पोल पर काम करते वक्त अचानक दौड़ा करंट, नीचे गिरा लाइनमैन

गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मृतक राजन सिंह प्रगतिपुरम फीडर पर संविदा कर्मी के रूप में था तैनात

परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

हादसे के बाद अस्पताल नहीं पहुंचे विभागीय अधिकारी
#हाथरस #उत्तरप्रदेश

21/05/2026

#हाथरस

➡️ सादाबाद दलित युवक हत्याकांड पर सियासत तेज, पुसेनी गाँव पहुंचे सांसद रामजीलाल सुमन!

➡️ सौनू हत्याकांड में गरजे सांसद रामजीलाल सुमन! पुलिस कार्यवाही पर उठाए सवाल!

➡️ पुसेनी में उबाल: दलित युवक की हत्या पर परिवार से मिले सांसद रामजीलाल सुमन!

➡️ “दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई”---सौनू हत्याकांड में बोले सांसद रामजीलाल सुमन!

20/05/2026

हाथरस बिग ब्रेकिंग

मां से हुई कहासुनी के बाद 17 वर्षीय किशोरी ने खाया जहर

जहर खाने से 17 वर्षीय किशोरी की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बाजार जाने से मना करने को लेकर किशोरी और मां के बीच हुआ था विवाद

थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जाफराबाद गांव का मामला
#हाथरस #उत्तरप्रदेश ***de

19/05/2026

हाथरस : श्री जी केमिकल हिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग

लाखों का माल जलकर खाक

पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग

हाथरस कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट स्थित आगरा रोड पर “श्री जी केमिकल” का मामला.






11/05/2026

📍अलीगढ़ : दारोगा ने युवक को मुर्गा बनाया!

➡️दारोगा ने युवक की पीठ पर ईंट रखकर बनाया मुर्गा
➡️युवक को दी अनोखी सजा
➡️मामले का वीडियो हुआ वायरल
➡️विजयगढ़ थाने में तैनात हैं दारोगा अनिल गुप्ता
➡️विजयगढ़ थाना क्षेत्र के कसाईयान का पूरा मामला




UP Police

08/05/2026

हाथरस ब्रेकिंग
चकबंदी विवाद से परेशान किसान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया आत्मदाह का प्रयास
सासनी क्षेत्र के नगला गढ़ू निवासी किसान देवेंद्र सिंह ने खुद पर ज्वलनशील डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
किसान ने चकबंदी अधिकारी पर रिश्वत मांगने का लगाया गंभीर आरोप
आरोप है कि अनुपालन आदेश के नाम पर मांगे गए थे 20 हजार रुपये
किसान का दावा, भैंस बेचकर दिए पैसे, फिर भी नहीं हुआ काम
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने किसान को बचाया
घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर और चकबंदी विभाग में मचा हड़कंप
एडीएम ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का दिया आदेश
हाथरस जिला कलेक्ट्रेट परिसर का मामला
#हाथरस

Address

Hathras
204101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जन चौपाल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share