Pushp sawera

Pushp sawera its a hindi news paper and there are so many news in it from another another place

13/02/2015

संवाद सहयोगी, हाथरस : उद्यानीकरण को प्रोत्साहन देने के लिए जिले में 23 व 24 फरवरी को राज्य स्तरीय किसान मेला व संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। मेले में अमरूद, बेर व दमिष्क गुलाब की खेती से जुड़े किसानों को होने वाली परेशानियों के निराकरण सहित उन्हें प्रोत्साहित किए जाने की योजना है। इसमें आगरा, अलीगढ़ व मेरठ मंडल के किसानों को आमंत्रित किया जाएगा।
उद्यान विभाग की ओर से आयोजित इस राज्य स्तरीय मेले के लिए अमरूद व बेर बाहुल्य बागवानी क्षेत्र सासनी को चुना गया है। समामई-रूहल के बागान बहुल इलाके धिमरपुरा, रामनगर मोड़ पर यह मेला 23 व 24 फरवरी को लगाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी शमीम अहमद खान ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मेले में मंडलायुक्त को भी आमंत्रित किया गया है। मेले में अमरूद, बेर व दमिश्क गुलाब की खेती व संरक्षित खेती ग्रीन हाउस निर्माण, फसल उत्पादन बढ़ाने व रोगों से बचाव की जानकारी के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, नई दिल्ली, केंद्रीय उपोषण संस्थान रहमान खेड़ा, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम, मेरठ, केंद्रीय सगंध पौधा संस्थान लखनऊ के कृषि वैज्ञानिकों के अलावा अलीगढ़ व हाथरस के कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि किसानों को फसलों की बेहतर तकनीक की जानकारी दी जा सके। मेले में आगरा, अलीगढ़ व मेरठ मंडल के किसानों को आमंत्रित किया गया है।
किसान होंगे सम्मानित :
उद्यान मेले में फसलों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें श्रेष्ठ फसल उत्पादक किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
इनका कहना है..
उद्यानीकरण में बेहतर तकनीक की जानकारी किसानों को उनके मध्य ही दिलाने के लिए यह मेला आयोजित किया जा रहा है, ताकि वे पैदावार बढ़ा सकें। किसान अपने उत्पाद मेले में जरूर लाएं, ताकि उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके।
-राजवीर ¨सह, जिला उद्यान अधिकारी।

13/02/2015

संवाद सहयोगी, हाथरस : विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा में अलीगढ़ मंडल को 17वां स्थान और हाथरस जिले को 47वां स्थान मिला है। गत माह के मुकाबले जिला दो पायदान ऊपर चढ़ गया है लेकिन यहां के अफसर इस स्थिति से संतुष्ट नहीं हैं।
कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की रैंकिग हर माह की जाती है। दिसंबर माह में जिला 49वें पायदान पर था। जनवरी में दो पायदान चढ़कर 47वें नंबर पर पहुंच गया है।
विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में बाराबंकी जिला 85 फीसदी अंकों के साथ पहले पायदान पर है। हाथरस जिला 106 कार्यक्रमों में 199 अंक मिले जो 62.58 प्रतिशत है।
अलीगढ़ मंडल 123 कार्यक्रमों में 206 अंक लेकर 17वें स्थान पर है। मुख्य विकास अधिकारी सैयद जावेद अख्तर जैदी ने विभागाध्यक्षों को बुलाकर अगले माह फरवरी में इस स्थिति में सुधार का निर्देश दिया है।

13/02/2015

संचालकों की मनमानी,
नही भेजें आई कार्ड
क्रासर-
-उन्नीस फरवरी से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं
-परीक्षा केंद्रों से नही भेजे गए कक्ष निरीक्षकों के कार्ड
-ऐनवक्त पर उठानी पड़ सकती है तमाम दिक्कतें
संवाद सहयोगी, हाथरस : यूपी बोर्ड परीक्षाओं का महाकुंभ शुरू होने को है, लेकिन अभी तक केंद्र संचालकों ने फुर्ती नहीं दिखाई है जिससे अब अधिकारी भी परेशान हो गए हैं। केंद्र संचालकों को कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय लाने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तमाम संचालकों के कानों पर जूं नहीं रेंगी, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक लगातार निर्देश इस बाबत दे रहे हैं।
जिले के 136 परीक्षा केंद्रों पर हाई स्कूल व इंटर के करीब साठ हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। इसकी तैयारियों को अधिकारियों ने लगभग पूरा कर लिया है, लेकिन केंद्र व्यवस्थापकों के स्तर से लगातार लापरवाही बरती जा रही है। पिछले दिनों बैठक में निर्देश दिए गए थे कि समस्त केंद्र संचालक अपने यहां तैनात कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेज दें, ताकि उन पर हस्ताक्षर हो सकें, लेकिन इस कार्य में भी संचालकों के स्तर से लापरवाही बरती गई। जिला विद्यालय निरीक्षक जे के मलिक ने गुरुवार को पुन: निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए, लेकिन फिर भी संचालकों ने परिचय पत्र कार्यालय नहीं भेजे। कहीं अंतिम समय पर दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
सूत्रों की मानें तो वित्त विहीन संचालक मनमाफिक लोगों को तलाश रहे हैं, ताकि अपने चहेते परीक्षार्थियों को नकल करा सकें। वहीं यदि सचल दस्ता आदि चे¨कग करने आए तो परीक्षार्थियों को सेफ किया जा सके।
वितरित हुई कापियां
शुक्रवार को भी पुराने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की गई। शुक्रवार को सादाबाद और सिकंदराराऊ तहसील के केंद्र प्रभारियों को उत्तर पुस्तिका वितरित की गई।

13/02/2015

संवाद सहयोगी, हाथरस : यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर आसपास के लोगों को लेकर संचालकों को बैठकें आयोजित करानी थी, लेकिन देहात क्षेत्रों के तमाम केंद्रों पर संचालकों के स्तर से इस बाबत बैठकें आयोजित नहीं कराई गई। ऐसे में केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षाओं का होना नामुमकिन लग रहा है। अलबत्ता शुक्रवार को सासनी में कन्या इंटर कालेज में नकल विहीन परीक्षा को लेकर एक बैठक हुई, जिसमें चेयरमैन सहित तमाम लोग मौजूद थे।
जिलाधिकारी शमीम अहमद खान ने कुछ दिन पहले परीक्षा केंद्र प्रभारियों को बुलाकर बैठक ली थी। सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि वे अपने क्षेत्र के सम्मानित लोगों को बुलाकर बैठक लें। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए उनका सहयोग लें लेकिन अभी तक तमाम वित्त विहीन केंद्र संचालकों ने बैठकों का आयोजन नहीं कराया। एडेड और राजकीय केंद्रों पर जरूर बैठकें कराई जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को किसी भी कीमत पर परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों को नकल नहीं करने दी जाएगी। यदि नकल करते पाया गया तो कन्या इंटर कालेज सासनी में चेयरमैन राजकुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में नकल विहीन परीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने कालेज की शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को बाहरी तत्वों पर नजर रखने की हिदायत दी। कहा कि कालेज के बाहर यदि कोई बाहरी तत्व नकल कराने के उद्देश्य से दिखाई दिया तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा। कालेज के सामने वाहन खड़े न करने, अधिक भीड़ न लगाने, किसी भी प्रकार से परीक्षार्थी को नकल कराने की कोशिश न करने पर जोर दिया। यदि परीक्षा के दौरान कोई परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डा. विजय गुप्ता, रघुवीर ¨सह, सुरेश चंद्र शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, रचना रानी, ममता शर्मा, ऊषा ¨सह, प्रभा वाष्र्णेय, उर्मिला वर्मा, राजबाला वर्मा आदि मौजूद थे।

13/02/2015

संवाद सहयोगी, हाथरस : एमजी पालीटेक्निक के खिलाडि़यों को खुर्जा में अपना दम-खम खूब दिखाया हालांकि यहां को कोई खिलाड़ी पहला स्थान हासिल करने में कामयाब नहीं हो सका।
खुर्जा में गंगासागर जटिया पालीटेक्निक 10 फरवरी से शुरू तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में खेल प्रभारी बांकेलाल यादव के नेतृत्व में एमजी पालीटेक्निक के 37 खिलाड़ी शामिल होने गए थे। 400 मीटर दौड़ में नीतू कुमारी को तृतीय स्थान मिला। बैड¨मटन ¨सगल्स में शिवानी शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। चार गुणा सौ रिले दौड़ में धमेन्द्र,विशाल,अनुज और लोकेन्द्र की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस ¨सगल्स में उपेन्द्र पाराशर, प्रफुल्ल वाष्र्णेय और विभव गौड़ तृतीय स्थान पर रहे।

01/03/2014

Best of luck for all students for exams..

01/03/2014

Gud morning frnds...

26/04/2013

hiii frnds pushp sawera is now growing more ...........
it have a huge of people who like it.........
i am very happy to be a part of it....

Address

F. C. I. Road Gijroli Hathras
Hathras
204101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pushp sawera posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pushp sawera:

Share