05/09/2026
“बागेश्वर बाबा का आशीर्वाद… बालाजी की कृपा… और कृष्ण जन्माष्टमी पर मेरे घर आया मेरा बाबू!” ❤️🙏
आज एक पिता के रूप में शायद मेरे जीवन का सबसे सुखद और भावुक पल है।
मेरे अंश, मेरे वंश, मेरे बाबू ने इस दुनिया में कदम रखा है। 👶❤️
जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, आज वो पल मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत हकीकत बन चुका है।
सच कहूं तो एक पिता के लिए इससे सुखद पल और क्या हो सकता है… जब वह पहली बार अपने बच्चे को अपनी बाहों में लेता है। उस एहसास को शब्दों में बयां करना शायद संभव नहीं है। ❤️
कुछ समय पहले जब बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज गोपालगंज के भोरे आए थे, तब मुझे उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा था कि बालाजी की कृपा से आपको पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी।
वो पल मेरे लिए बेहद भावुक था…
क्योंकि मैंने उनसे कुछ कहा भी नहीं था, फिर भी उन्होंने मेरे मन में चल रही उस बात को जैसे पढ़ लिया था। उस समय मन में कई सवाल थे, लेकिन बाबा के आशीर्वाद ने एक उम्मीद जगा दी थी। 🙏
और आज…
एक वो दिन था जब बाबा ने आशीर्वाद दिया था,
और एक कल का दिन है, जब मेरे हाथों में मेरा बाबू था। ❤️
उस पल लगा कि ऊपर वाले की कृपा और बड़ों का आशीर्वाद जब साथ हो, तो जिंदगी में कुछ पल ऐसे आते हैं जिन्हें इंसान पूरी जिंदगी याद रखता है।
मेरे बाबू, तुम हमारे जीवन की सबसे खूबसूरत खुशी हो। ❤️
ईश्वर तुम्हें हमेशा स्वस्थ, खुश और संस्कारी रखे।
आप सभी का प्यार, आशीर्वाद और दुआएं हमारे बाबू को मिलती रहें—बस यही कामना है। 🙏❤️
राधे-राधे ❤️
जय श्री कृष्ण 🙏
जय बालाजी महाराज 🚩