03/06/2026
हजारीबाग को झकझोर देने वाले दोहरे हत्याकांड का खुलासा
नाबालिग बच्ची और उसके दूधमुंहे भाई के कातिल को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कटकमदाग थाना क्षेत्र से लापता 11 वर्षीय बच्ची और उसके 3 वर्षीय भाई की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी संजीत पासवान को दबोच लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पहचान उजागर होने के डर से उसने मासूम बच्ची के साथ-साथ उसके छोटे भाई की भी हत्या कर दी।
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, एफएसएल जांच और एसआईटी की लगातार कार्रवाई के बाद इस जघन्य वारदात का पर्दाफाश हुआ।
मासूमों को न्याय दिलाने की दिशा में यह बड़ी सफलता है, लेकिन इस घटना ने पूरे हजारीबाग को गहरे सदमे में डाल दिया है।