04/02/2026
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ की पावन धरा पर मानवता और सेवा का एक ऐसा ऐतिहासिक अध्याय लिखा जा रहा है, जिसकी गूँज पूरे देश-प्रदेश में सुनाई देगी। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के अद्वितीय विजन और सेवा भाव के परिणामस्वरूप 'सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026' के माध्यम से 101 निर्धन जोड़ों का वैवाहिक संगम होने जा रहा है। आगामी 08 फरवरी 2026 (रविवार) को रामगढ़ का कोना-कोना इस अद्भुत दृश्य का साक्षी बनेगा, जहाँ एक साथ 101 जोड़ों की शहनाइयां गूँजेंगी और खुशियों का महा-सागर उमड़ेगा। इस भव्य उत्सव की शुरुआत सुबह 9:00 बजे फुटबॉल ग्राउंड, रामगढ़ छावनी परिषद से एक विशाल बारात के रूप में होगी, जो सुभाष चौक, थाना चौक और झंडा चौक होते हुए गाजे-बाजे के साथ सिद्धू-कान्हु मैदान पहुँचेगी। वही आपको बताते चले कि वर वधु को दी जाने वाली जरूरत के समान उपहार की भी पैकिंग हो चुकी है तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है
इसी कड़ी में हमारे संवादाता प्रमोद खंडेलवाल ने लिया जायजा और सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी से की बातचीत