23/09/2022
आज दिनांक 23/09/2022 दिन शुक्रवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति बिष्णुगढ़ ब्लॉक रोड स्थित आवासीय कार्यालय में झारखंड के महान नेता स्व बिनोद बिहारी महतो का 99 वां जयंति समारोह मनाया गया
जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य श्री कपिल चौधरी ने किया संचालन प्रखंड सचिव सह 20 सूत्री सदस्य श्री संजय प्रजापति के द्वारा किया गया !मौके पर सबों ने बारी बारी से स्व बिनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा अगरबती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने कहा कि : बिनोद बाबू झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता थे और आज हमे झारखंड अलग राज्य मिला है तो उनका बहुत बड़ा योगदान है. समाज के प्रति उनका सोंच हमेशा प्रगतिशील रहा है "लड़ना है तो पढ़ना सीखो" आझ भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है जितना कल था. आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है.बिनोद बाबू संस्कृति प्रेमी थे उन्होंने हमेशा झारखंड की भाषा संस्कृति कला साहित्य को बढ़ावा देने का कार्य किया ! प्रखंड सचिव संजय प्रजापति ने कहा कि विनोद बाबू के संघर्षों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है, एवं उनके नारे पढ़ो और लड़ो को अपने जीवन अपने समाज में सार्थकता के साथ शामिल करने की आवश्यकता है !